
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पाॅश इलाके में आज एक बड़ी घटना हो गई। एक ईनामी हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता के घर में घुस गया। वहां नौकर से शराब के लिए रुपए मांगे। फिर उसे पीटकर रुपए छीन लिए। हालांकि, इस दौरान भाजपा नेता परिवार समेत बाहर गए हुए थे। नौकर के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आ गए। लोगों ने इस बदमाश को पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पुलिस को बदमाश को सौंप दिया।
शहर के इंदिरानगर की घटना
सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार बांदा के पाॅश इलाके इंदिरा नगर में भाजपा नेता दीपक सिंह गौर का घर है। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ बाहर हैं। घर में खाना बनाने वाला भोला मौजूद था। इसी बीच कालूकुआं का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर सन्नी सिंह भदौरिया वहां पहुंचा। उसने घर के नौकर भोला से पहले बात करने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा में भाई ने ली भाई की जान, यह वजह आई सामने..
फिर उसे पकड़कर उसकी जेब से 500 रुपए छीन लिए। विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया। इसके बाद भाजपा नेता और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस को लोगों ने पकड़े गए आरोपी बदमाश को सौंप दिया।
शादी को पसंद कर घर लौटे लड़के वाले, फिर युवती ने लगा ली फांसी
उधर, भाजपा नेता दीपक का कहना है कि वह परिवार के साथ बाहर हैं। आज जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली प्रभारी और सीओ समेत सभी को घटना की जानकारी दी। बताया कि पुलिस को आरोपी बदमाश सौंप दिया गय है। पुलिस को घटना की तहरीर भी दी जा चुकी है। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर शातिर बदमाश है। उसपर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमें हैं। इतना ही नहीं 10 हजार रुपए का ईनाम भी है।
ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा में भाई ने ली भाई की जान, यह वजह आई सामने..
