समरनीति न्यूज, बांदा : भीषण गर्मी से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। बुंदेलखंड के बांदा में भी आम जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त है। लू के थपेड़ों ने लोगों को घरो में रहने को मजबूर कर दिया है। बीते 24 घंटों में 2 लोगों की गर्मी में बिगड़ी हालत में मौत हो गई। उनके परिजनों का कहना है कि तीनों की मौत लू लगने से हुई है। इनमें एक थाने का फालोवर भी शामिल हैं।
जिले में लगातार पारा 45 से ऊपर
जानकारी के अनुसार कालिंजर थाने में तैनात 55 साल के फालोवर पवन की शुक्रवार दोपहर गर्मी में हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्मी से फालोअर की हालत बिगड़ गई थी।
ये भी पढ़ें : Breaking : केन नदी में छात्र समेत 3 दोस्त डूबे, 1 की मौत और दो..
वहीं सीओ नरैनी अबुंजा द्विवेदी का कहना है कि मृत्यू का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर के चंद्रशेखर (55) शुक्रवार दोपहर पैदल किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में चक्कर खाकर गिर पड़े। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि गर्मी के कारण उनकी मौत हुई है।
ये भी पढ़ें : हाय गर्मी : यूपी में दोपहर 1 से 4 बजे तक खुले में काम पर रोक, सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर..