Monday, May 20सही समय पर सच्ची खबर...

घोसी उपचुनाव : सपा करीब 25 हजार वोटों से आगे, शिवपाल यादव का ट्वीट..

Ghosi by-election : SP ahead by about 25 thousand votes, BJP candidates lagging round after round

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Ghosi By Poll Result 2023 घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरू से ही समाजवादी पार्टी की लगातार इस चुनाव में भाजपे से बढ़त बनाए हुए हैं। 17वें राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 22 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी लगातार पिछड़ते जा रहे हैं।

राउंड दर राउंड पिछड़ रहे भाजपा प्रत्याशी

उधर, सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने घोसी में लगातार बढ़त पर ट्वीट किया है। शिवपाल यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद।

सपा खेमे में घोसी रिजल्ट को लेकर काफी उत्साह है। सोशल मीडिया पर भी से बधाई का दौर चलने लगा है। दरअसल, घोषी उप चुनाव को एनडीए और इंडिया गठबंधनों के बीच शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : UP BJP : I.N.D.I.A. के चलते भाजपा फूंक-फूंककर रख रही कदम, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ा इंतजार

UP BJP : I.N.D.I.A. के चलते भाजपा फूंक-फूंककर रख रही कदम, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ा इंतजार