Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : बच्चों की पिटाई के बाद पिता ने खाया जहर, परिवार में कोहराम

Father consumed poison after beating children in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने बच्चों की पिटाई की। फिर खुद जहर खाकर जान दे दी। घटना से घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि शराब के नशे में उक्त व्यक्ति ने यह घटना की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

गिरवां के देवरार की घटना

जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव के कुलदीप (32) दोपहर नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने पहले हंगामा करते हुए बच्चों की पिटाई की। इसके बाद जहर खा लिया।

ये भी पढ़ें : बांदा : कालू कुआं से दोस्तों संग ननिहाल गया था युवक, तालाब में मिला शव 

बताते हैं कि हालत बिगड़ने पर उसे स्वास्थ केंद्र से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शाम को उसने दम तोड़ दिया। घटना का कारण बहुत स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के साले नीरज ने बताया कि उसके जीजा नशे के आदी थे।

ये भी पढ़ें : MP के बालू ट्रकों की अवैध एंट्री जारी, ADG की सख्ती, इंस्पेक्टर पर FIR भी बेकार, RTO बोले..