Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

UP: शिव मंदिर में मुस्लिम महिला ने की पूजा-अर्चना, मनोकामना पूरी, पढ़ें पूरी खबर

Faith: Muslim woman performed worship and Jalabhishek in Shiva temple

समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी के कानपुर में आस्था का एक अनूठा मामला सामने आया है। मनोकामना पूरी होने होने पर एक मुस्लिम महिला ने भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए फूल चढ़ाए। मुस्लिम महिला का मंदिर में पूजा करते  हुए वीडियो भी वायरल हुआ है।

कानपुर के अवंतीपुरम का है मामला

Faith: Muslim woman performed worship and Jalabhishek in Shiva temple

यह वीडियो कानपुर नगर में कल्याणपुर क्षेत्र के अवंतीपुरम का बताया जा रहा है। श्रद्धालु महिला से बात करने पर पता चला है कि उनके परिवार के एक सदस्य पास के नर्सिंग होम में काफी गंभीर हालत में भर्ती थे। वह बहुत परेशान थीं। उनकी जान बच जाए, वह स्वस्थ हो जाएं, इसकी मनोकामना उन्होंने भगवान शिव से मांगी थी।

ये भी पढ़ें: Axiom 4: अंतरिक्ष के लिए लखनऊ के शुभांशु समेत 4 यात्रियों ने भरी उड़ान..भावुक हुए माता-पिता

ईश्वर की कृपा से उनके परिवार के सदस्य चमत्कारिक ढंग से स्वस्थ हो गए। महिला ने बताया कि इसलिए उन्होंने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की है। महिला मंधना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। वीडियो की काफी चर्चा हो रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह वीडियो सामाजिक सौहार्द और आस्था का बड़ा उदाहरण है।

ये भी पढ़ें: यूपी: सिफारिशें धड़ाम, DM से विवाद में निपटे CMO हरिदत्त नेमी, निलंबन के बाद अब लगाए आरोप

Shocking Viral Video: गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस में आग-धमाका, देखिए ड्राइवर ने क्या किया..

UP: कॉमेडियन के साथ कांड, मुंबई से शो के लिए बुलाकर अपहरण-फिरौती लेकर सड़क पर छोड़ा

फेमस Actress रान्या सोने की तस्करी करते गिरफ्तार, 15 दिन में 4 दुबई यात्रा और हर बार..