समरनीति न्यूज, डेस्क: साउथ की फेमस एक्ट्रेस रान्या राव को पुलिस ने सोना की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। रान्या की गिरफ्तारी बेंगलुरु एयरपोर्ट पर की गई। बताते हैं कि इस अभिनेत्री पर पुलिस को लंबे समय से शक था। पुलिस के शक की वजह 15 दिन में 4 बार एक्ट्रेस की दुबई की यात्रा रही। हर यात्रा में एक्ट्रेस एक ही ड्रेस में नजर आईं।
DGP की सौतेली बेटी हैं रान्या राव
खास बात यह है कि एक्ट्रेस रान्या राव कर्नाट्स के डीजीपी (पुलिस आवास निगम) की सौतेली बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रान्या 3 मार्च की रात दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंची थीं। वहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जांच पर पता चला कि एक्ट्रेस रान्या राव ने ज्यादातर सोना अपने शरीर पर पहना हुआ था। साथ ही कुछ सोना एक्ट्रेस ने अपने कपड़ों में छिपाया हुआ था। हवाई अड्डे पर उनके पास से 14.8 किलोग्राम सोना जब्त करने की खबरें हैं। इस सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए है।
एक्ट्रेस रान्या को गिरफ्तारी के बाद डीआरआई हेडक्वाटर ले जाया गया। वहां उनके पूछताछ हुई। एक्ट्रेस ने सोना बेल्ट में छुपाया हुआ। इस बेल्ट को छुपाने के लिए वह एक ड्रेस पहनती थीं। यही वजह थी हर बार वह एक ही ड्रेस में नजर आईं। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। वहां से रान्या को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..
Birthday Special : बेहद बोल्ड हैं Actress प्रज्ञा जायसवाल, पहचान की नहीं मोहताज