Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

भारत को डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘पीरियड एंड आफ सेंटेंस’ के लिए मिला आस्कर अवार्ड, पांच फिल्मों को पीछे छोड़ा

आस्कर पाने वाली फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा।

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री ‘पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस’ को ऑस्कर मिला है। इस फिल्म को ब्रेस्ट ‘बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ कैटेगरी में ऑस्कर मिला है। इस लाइन में पांच अन्य फिल्में भी शामिल थीं जिनको पीछे छोड़ते हुए इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। बताते चलें कि भारतीय फिल्म निर्माता गुनित मोंगा ने ‘पीरियड एंड ऑफ संटेंस’ का निर्माण किया है। गुनित ने कई और फिल्में भी बनाई हैं जिनमें मसान और लंचबॉक्स जैसे नाम शामिल हैं।

यूपी के हापुड़ की लड़की पर बनी है फिल्म 

यह फिल्म हापुड़ जिले के गांव काठीखेड़ा की एक लड़की पर बनाई गई है जो अपनी सहेलियों के साथ मिलकर गांव में ही सबला महिला उद्योग समिति में सेनेटरी पैड बनाने का काम शुरू करती है। यह पैड गांव की महिलाओं के साथ नारी सशक्तीकरण के लिए काम कर रही संस्था एक्शन इंडिया को भी सप्लाई किया जाता है। डॉक्यूमेंट्री में महिला स्वास्थ के प्रति जागरूकता पर फोकस किया गया है।

ये भी पढ़ेंः जन्मदिन पर खासः बचपन में इतिहास में होते थे फेल, आज फिल्मी परदे पर इतिहास उकेरने में अव्वल

दिखाया गया है कि जब एक महिला से पीरियड के बारे में पूछा गया तो उसका जवाब होता है कि ‘मैं जानती तो हूं पर बताने में शर्म आती है।’ इतना ही नहीं डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि जब यही बात स्कूल के लड़के से पूछी गई तो उसने कहा कि जब स्कूल की घंटी बजती है तो उसे पीरियड कहते हैं। दूसरी तरफ गुनीत मोंगा को उनकी फिल्म की अपार सफलता के लिए फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, संगीतकार एआर रहमान ने ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी।

आस्कर।

आस्कर में किसको क्या मिला जानिए –

  • अल्फोंसो कुरों को रोमा के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का आस्कर पुरस्कार मिला।
  • द फेवरिट के लिए ओलिविया कॉलमैन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का आस्कर मिला।
  • बोहेमियन रैपस्डी के लिए रामी मलेक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार मिला।
  • स्पाइडर मैन इनटू द स्पइडर वर्स को सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म के लिए आस्कर मिला।

ये भी पढ़ेंः मिस्र बना फीमेल वियाग्रा को मंजूरी देने वाला पहला अरब देश, बढ़ते तलाक के ग्राफ के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला