Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ससुराल से लौट रहे चित्रकूट के रहने वाले दामाद की हादसे में मौत

Tragic accident in Banda, 3 people died and many injured
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा ससुराल से घर लौट रहे चित्रकूट के रहने वाले दामाद की हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के सीतापुर, कुशवाहा बस्ती के रहने वाले रज्जू कुशवाहा (30) बांदा के कालिंजर में अपनी ससुराल गए थे। वह अपनी बाइक से वहां पहुंचे।

वहां उनके साले के बेटे का बरहौ संस्कार था। बुधवार शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बदौसा के दुवरियां गांव के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन समेत कार चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के बड़े भाई रामबाबू का कहना है कि वह ई-रिक्शा चालक थे। ससुराल से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए हैं। परिवार में पत्नी राजाबाई के अलावा दो बेटे छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें : Banda : पहले गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर फांसी लगाकर दी जान