Monday, February 16सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

भीषण आग से बेकरी-जनरल स्टोर जलकर राख, लाखों का नुकसान

भीषण आग से बेकरी-जनरल स्टोर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : शहर के चकेरी इलाके में शार्ट सर्किट से लगी आग में एक बेकरी और जनरल स्टोर जलकर राख हो गए। दोनों में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि जाजमऊ सरैयां के रहने वाले नौशाद की अरमान ट्रेडर्स के नाम से बेकरी की होलसेल दुकान है। उसके पास ही इसरार का जनरल स्टोर भी है। नौशाद ने बताया है कि बीती रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। इसके बाद आग लगने की घटना हुई है। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और दोनों दुकानों को चपेट में ले लिया। क्षेत्रीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। दुकानदार नौशाद का कहना है कि दोनों दुकानों का करीब 6 लाख रुपए का नुकसान आग से हुआ है। उधर, ज...
Night Curfew In UP : लखनऊ-कानपुर और वाराणसी में नाइट कर्फ्यू, कोरोना से बिगड़े हालात

Night Curfew In UP : लखनऊ-कानपुर और वाराणसी में नाइट कर्फ्यू, कोरोना से बिगड़े हालात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना (corona) संकट के बीच राजधानी लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew In UP) लगा दिया गया है। इन शहरों में 8 अप्रैल की रात से नाइट कर्फ्यू लागू हो जाएगा। बताते हैं कि बुधवार को यूपी में छह हजार से ज्‍यादा कोरोना वायरस से संक्रमित केस सामने आए। वहीं 40 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इससे पूरा प्रदेश हिल उठा। बुधवार रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 (Covid19) की स्थिति की समीक्षा की। सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की समीक्षा सीएम योगी ने प्रदेश के उन 16 जिलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यानी जिन जिलों में 500 से अधिक कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। ये भी पढ़ें : भाजपा महामंत्री सुनील बंसल को कोरोना, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने की स्वास्थ्य ला...
बड़ी खबर : 8 मई से होंगी यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, संशोधित कार्यक्रम घोषित

बड़ी खबर : 8 मई से होंगी यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, संशोधित कार्यक्रम घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का संसोधित कार्यक्रम घोषित हो गया है। यूपी के पंचायत चुनाव 2021 के चलते यूपी बोर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम बदला गया है। पहले यही परीक्षाएं 24 अप्रैल से प्रस्तावित थीं। अब इन परीक्षाओं का संसोधित कार्यक्रम घोषित किया गया है। ये परीक्षाएं 8 मई से शुरू होंगी। परीक्षाओं की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। दरअसल, कोरोना प्रोटोकाल के तहत सरकार परीक्षाएं कराने की तैयारी में है। लाखों छात्र-छात्राएं होंगे परीक्षाओं में शामिल नए कार्यक्रम के तहत यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अब 8 मई से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेंगी। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेंगी। बताते हैं कि हाई स्कूल में कुल 29,94,312 परीक्षार्थी शामिल होंगे। ये भी पढ़ें : UP : पंचायत चुनाव के बीच ...
Update-Mukhtar Ansari : जेल पर उड़ेंगे ड्रोन-सुरक्षा घेरा कड़ा, मुख्तार का नया पता बैरक नंबर-15, बांदा कारागार

Update-Mukhtar Ansari : जेल पर उड़ेंगे ड्रोन-सुरक्षा घेरा कड़ा, मुख्तार का नया पता बैरक नंबर-15, बांदा कारागार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, विशेष संवाददाता, लखनऊ/बांदा : बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का नया पता अब बैरक नंबर-15, बांदा जेल होगा। कुछ ही घंटों बाद यूपी पुलिस पंजाब से मुख्तार को लेकर बांदा पहुंच जाएगी। उधर, बांदा में जेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। जेल के मेन गेट से लेकर आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है। इतना ही नहीं निगरानी के लिए जेल के ऊपर ड्रोन विमान उड़ेंगे, जो मुख्तार अंसारी के बैरक पर खास नजर रखेंगे। माना जा रहा है कि सुबह 4 बजे के आसपास मुख्तार अंसारी को लेकर पुलिस काफिला बांदा पहुंच जाएगा। अधिकारी ले रहे अपडेट, 4 डाक्टरों की टीम गठित जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी हर पल सुरक्षा के बारे में अपडेट ले रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि माफिया विधायक मुख्तार का बांदा मेडिकल कालेज में इलाज होगा। इसके लिए 4 डाक्टरों की टीम भी गठित क...
बड़ी खबर : यूपी में 11 अप्रैल तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद

बड़ी खबर : यूपी में 11 अप्रैल तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना वायरस के संक्रमण संकट को देखते हुए यूपी में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इसके निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के निर्देशों के बाद 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 11 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। सीएम योगी ने यह फैसला कोरोना वायरस के संकट पर एक समीक्षा बैैठक के बाद किया है। टीम-11 के साथ बैठक के बाद सीएम योगी के निर्देश बताते चलें कि यूपी में कोरोना वायरस फिर से रफ्तार पकड़ चुका है। दरअसल, आज शुक्रवार को सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर कोरोना वायरस को लेकर टीम-11 के साथ बैठक की। इसमें कोरोना संकट के खतरे को लेकर सभी बातों की गंभीरता से समीक्षा की गई। इसके बाद सीएम योगी ने यह निर्देश दिए हैं। इस बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार...
UP : कोरोना टीकाकरण में बड़ी लापरवाही, एएनएम ने दो बार लगा दी वैक्सीन, फोन में थीं बिजी

UP : कोरोना टीकाकरण में बड़ी लापरवाही, एएनएम ने दो बार लगा दी वैक्सीन, फोन में थीं बिजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुर : काम चाहे जितना अहम और गंभीर क्यों न हो, लोग लापरवाही से बाज नहीं आते हैं। अब एक एनएनएम की लापरवाही ने अजीबो-गरीबों हालात पैदा कर दिए। मैडम फोन में बिजी थीं तो गलती कर बैठी। एक महिला को दो बार कोरोना वैक्सीन लगा दी। महिला ने बाद में टोका तो एएनएम मैडम को भी गलती का एहसास हुआ। स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि, एएनएम ने अपनी गलती मानी। परिजनों आरोप है कि एएनएम उल्टा-सीधा बोलने लगीं। इसपर महिला के परिजन हंगामा करने लगे। उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए सीएचसी अधीक्षक अकबरपुर को पत्र भी भेजा है। मामला कानपुर देहात जिले का है। कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लाक का मामला बताया जाता है कि कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लाक के स्वास्थ्य केंद्र मड़ौली में कोविड वैक्सीन लगाने का काम चल रहा है। मड़ौली गांव के रहने वाले विपिन कुमार की पत्नी ...
Update : कानपुर में भाभी की हत्या कर देवर ने खुद को भी चाकू मारा

Update : कानपुर में भाभी की हत्या कर देवर ने खुद को भी चाकू मारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के सचेंडी के लाल सहायक का पुरवा में आज बुधवार को हुई एक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक देवर ने अपनी भाभी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद देवर ने खुद भी पेट में चाकू मार लिया। युवक की बहन घर लौटी तो दोनों को खून से लतपत पड़ा देखा। उसकी चीखने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक और परिवार मूलरूप से बांदा के अतर्रा के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे हैं। हालांकि, परिजन अभी घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इतनी बात जरूर सामने आई है कि देवर-भाभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मूलरूप से बांदा के अतर्रा का रहने वाला परिवार बताया जाता है कि मूलरूप से बांदा के अतर्रा के रहने वाले संत...
Breaking News : फतेहपुर में पांच लड़कियां यमुना में डूबीं, एक लापता

Breaking News : फतेहपुर में पांच लड़कियां यमुना में डूबीं, एक लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : जिले में यमुना नदी में नहाते समय पांच लड़कियां डूब गईं। नाविकों ने चार लड़कियों को किसी तरह बचा लिया, जबकि एक लड़की लापता हो गई है। पुलिस गोताखोरों के सहयोग से उसे तलाश रही है। डूबने से बचाई गई चारों लड़कियों को अस्पताल भेजा गया है। वहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि ललौली थाने के यमुना किनारे उरौली गांव के लोग रोज तरह सुबह नदी में नहाने गए थे। चार में दो की हालत नाजुक वहां गांव के अजय चंदेल की बेटी गुंजन (13), रामधनी विश्वकर्मा की की बेटी ऊषा (11), झुग्गीलाल की बेटी सोनम (18) व रीना (12), कल्लू की बेटी श्रद्धा (18) भी नहा रही थीं। बताते हैं कि नहाते समय पांचों लड़कियां गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गईं। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो सबका ध्यान उधर गया। नाविकों ने प्रयास करते हुए गुंजन, ऊषा, गुड्डन और श्रद्धा को नदी से बाहर निकाल लिया। वही...
UP Corona News : कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 4 अप्रैल तक बंद, CM योगी के निर्देश..

UP Corona News : कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 4 अप्रैल तक बंद, CM योगी के निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे के देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 4 अप्रैल तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार देर शाम इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। साथ ही बाकी स्कूलों में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि कोरोना से बचाव और उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए। सीएम योगी ने कहा है कि कोरोना से जंग में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। स्कूलों को 4 अप्रैल तक पूरी तरह से बंद रखा जाए। स्कूलों में कोरोना प्रोटोकाल को लेकर सीएम योगी सख्त इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सीएम योगी ने कहा कोरोना जांच के काम में भी पूरी क्षमता का उपयोग करने को कहा है। सीएम योगी के निर्देश हैं कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषद...
लखनऊ से वकील का अपहरण कर उन्नाव में हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार 

लखनऊ से वकील का अपहरण कर उन्नाव में हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में कैसरबाग थाना क्षेत्र के लालकुआं मकबूलगंज इलाके में रहने वाले वकील की अपहरण कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वकील का शव उन्नाव जिले मौरांवा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों ने अपना जुर्म किया है। साथ ही पुलिस को बताया है कि प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने हत्या कर दी। शनिवार से लापता थे नीतिन बताया जाता है कि अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) शनिवार से लापता थे। उनके भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि वकील नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। शनिवार से लापता थे और उनके भाई ने अपहरण की आशंका जताई थी। कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज थी। बताया जाता है कि उनके पड़ोसी दो भाई प्रवीण अग्रवाल और विपिन अग्रवाल उ...