Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News : फतेहपुर में पांच लड़कियां यमुना में डूबीं, एक लापता

Old man died by drowning in a canal in Jakhni village of Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, फतेहपुर : जिले में यमुना नदी में नहाते समय पांच लड़कियां डूब गईं। नाविकों ने चार लड़कियों को किसी तरह बचा लिया, जबकि एक लड़की लापता हो गई है। पुलिस गोताखोरों के सहयोग से उसे तलाश रही है। डूबने से बचाई गई चारों लड़कियों को अस्पताल भेजा गया है। वहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि ललौली थाने के यमुना किनारे उरौली गांव के लोग रोज तरह सुबह नदी में नहाने गए थे।

चार में दो की हालत नाजुक

वहां गांव के अजय चंदेल की बेटी गुंजन (13), रामधनी विश्वकर्मा की की बेटी ऊषा (11), झुग्गीलाल की बेटी सोनम (18) व रीना (12), कल्लू की बेटी श्रद्धा (18) भी नहा रही थीं। बताते हैं कि नहाते समय पांचों लड़कियां गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गईं। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो सबका ध्यान उधर गया। नाविकों ने प्रयास करते हुए गुंजन, ऊषा, गुड्डन और श्रद्धा को नदी से बाहर निकाल लिया। वहीं रीना लापता बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : फतेहपुर में बड़ी घटना : होली के दिन 5 दोस्त डूबे-दो की मौत-दो लापता, एक गंभीर