Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

रिजर्व बैंक करेगा बड़े डिफाल्टरों के नामों का खुलासा, केंद्रीय सूचना आयोग का आरबीआई को निर्देश

रिजर्व बैंक करेगा बड़े डिफाल्टरों के नामों का खुलासा, केंद्रीय सूचना आयोग का आरबीआई को निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी)ने निर्देश दिया है कि बड़े कर्जदारों के नाम का खुलासा करें। सीआईसी ने केंद्रीय बैंक को निर्देश दिया है कि उन कर्जदारों के नामों का वह खुलासा करे जिनके फंसे कर्ज खातों को उसने बैंकों के पास समाधान के लिए भेजा है। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने भारतीय रिजर्व बैंक से कर्ज लौटाने में असफल बड़े कर्जदारों के नाम का खुलासा करने को कहा है। सीआईसी ने केंद्रीय बैंक को निर्देश दिया है कि उन कर्जदारों के नामों का वह खुलासा करे जिनके फंसे कर्ज खातों को उसने बैंकों के पास समाधान के लिए भेजा है। सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की अपील पर निर्देश   सीआईसी ने यह निर्देश लखनऊ की सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की अपील पर दिया है। ठाकुर ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत यह जानकारी मांगी थी। नूतन ठाकुर ने अपने आरटीआई आवेदन में उ...
कांग्रेस सरकार को समर्थन देने वाली बसपा विधायक का दावा, बीजेपी का मंत्री पद व 50-60 करोड़ का ऑफर

कांग्रेस सरकार को समर्थन देने वाली बसपा विधायक का दावा, बीजेपी का मंत्री पद व 50-60 करोड़ का ऑफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अंदेशों का बाजार गर्म है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस को समर्थन दे रही बहुजन समाज पार्टी की विधायक रमा बाई ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें राज्य 'सरकार से समर्थन वापस लेने के एवज में 50-60 करोड़ रुपए देने की पेशकश की गई है। साथ में मंत्री पद भी। पैसा ही जीवन में सब कुछ नहीं -रमा बाई  विधायक रमा बाई ने कहा, 'वे (भाजपा नेता) हर किसी को इसी तरह की पेशकश कर रहे हैं, लेकिन जो भी उसे कबूल करेगा वह मूर्ख होगा। पैसा ही जीवन में सब कुछ नहीं है, हमें गलत और सही देखना होगा। सच यह है कि भाजपा गलत है। मेरे लिए मंत्री पद और पैसा कोई अहमियत नहीं रखता। कमलनाथ सरकार रहे, यह अहम है। रमा बाई दमोह के पथरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनी गई हैं। शिवराज कर चुके ऐसे आरोपों को खारिज   भाजप...
राहुल को रजनीकांत की नसीहत, इस्तीफे की बजाए साबित करें कि “वो कर सकते हैं”

राहुल को रजनीकांत की नसीहत, इस्तीफे की बजाए साबित करें कि “वो कर सकते हैं”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद इस्तीफे की पेशकर कर चुके हैं। हालांकि पार्टी ने इसे अस्वीकार कर दिया है लेंकिन राहुल अड़े हैं। इस बीच राहुल के इस्तीफे पर साउथ के सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रजनीकांत ने कहा है कि राहुल गांधी को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्हें साबित करना चाहिए कि वो कर सकते हैं। लोकतंत्र में विपक्ष का मजूबत होना काफी जरूरी है। पीएम नरेंद्र मोदी को बताया इंदिरा, राजीव के बाद करिश्माई नेता  उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं बोलना चाहूंगा कि वह नेतृत्व में गलत साबित हुए हैं, लेकिन एक युवा होने के नाते कभी सीनियर नेताओं को हैंडल करना मुश्किल हो जाता है। रजनीकांत आज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कही। इसके साथ ही रजनीकांत ने नरेंद्र मोदी क...
नेहरू की पुण्यतिथि पर मोदी ने कहा- राष्ट्र निर्माण में नेहरू के योगदान को हम याद करते हैं..

नेहरू की पुण्यतिथि पर मोदी ने कहा- राष्ट्र निर्माण में नेहरू के योगदान को हम याद करते हैं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज डेस्क: चुनावों के दौरान भले ही पीएम मोदी सहित बीजेपी नेता देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कोसते रहे हों लेकिन आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर सभी ने उनको याद  किया। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए ट्वीट किया। पीएम ने लिखा, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हैं। पीएम मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम  वेंकैया नायडू ने भी नेहरू को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'पंडित जवाहरलाल नेहरू को आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। याद रखा जाएगा आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, निवर्तमान कैबिनेट ...
सर्वे में खुलासाः OBC और SC-ST के साथ सवर्ण हिंदुओं ने दिए NDA को सबसे ज्यादा वोट

सर्वे में खुलासाः OBC और SC-ST के साथ सवर्ण हिंदुओं ने दिए NDA को सबसे ज्यादा वोट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की प्रचण्ड जीत ने सबको चौका दिया था। देश की जनता ने बीजेपी को 303 सीटें दी तो वहीं एनडीए को 350 का आंकड़ा पार करा दिया। बीजेपी का कोर वोट तो सभी को पता है लेकिन यह भी सच है कि कोर वोटर के भरोसे इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं कर सकती। यानि की बीजेपी की जीत में सवर्ण के अलावा एससी, ओवीसी का भी योगदान हैै। ऐसा ही खुलासा आईएएनएस-सीवोटर की सर्वे में हुआ है। एनडीए को सबसे ज्यादा वोट ओबीसी, एससी-एसटी और सवर्ण हिंदुओं ने दिए हैं। आईएएनएस-सी वोटर का रिजल्ट   आईएएनएस-सीवोटर ने वोटिंग पैटर्न की स्टडी करने के बाद ये रिजल्ट निकाला है, जिसमें एनडीए को मिलने वाले कुल वोटों में से अलग-अलग वर्गों का वोट प्रतिशत निकाला गया और एक अनुमान लगाकर अंतिम नतीजे निकाले। एनडीए को 47.1 प्रतिशत ओबीसी, 43.2 प्रतिशत एसटी और 39.5 प्रतिशत एससी वोट मिला। इस सर्वे में किए गए...
अमेठी में स्मृति के करीबी पूर्व प्रधान की हत्या, कंधा देने पहुंचीं सांसद, डीजीपी ने कहा- खुलासे में जुटी पुलिस

अमेठी में स्मृति के करीबी पूर्व प्रधान की हत्या, कंधा देने पहुंचीं सांसद, डीजीपी ने कहा- खुलासे में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या के मामले को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है। बीती रात हुई इस वारदात को अज्ञात लोगों ने उस वक्त अंजाम दिया है जब पूर्व प्रधान सो रहे थे। अपने करीबी भाजपा नेता की हत्या से आहत स्मृति ईरानी आज मृतक पूर्व प्रधान के घर पहुंचीं और उनकी अंतिम यात्रा में अर्थी को कांधा भी दिया। स्मृति ईरानी के करीबी थे मृतक पूर्व प्रधान  बताया जाता है कि रायबरेली के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह बीजेपी के सक्रिय नेता थे और उन्होंने स्मृति ईरानी के लिए अमेठी में जमकर प्रचार किया था। वे सांसद स्मृति ईरानी के बेहद करीबी थे और अक्सर उनके साथ चुनावी सभाओं में मंच पर नजर आते थे। स्मृति ईरानी के चुनाव जीतने पर उनके गांव में जश्न भी मनाया गया था। बीती रात घर में सोते वक्त उनको गोली मारी गई। हत्यारों की पहचान नहीं...
कानपुर के कारोबारी समेत दो की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मौत, 4 अन्य गंभीर

कानपुर के कारोबारी समेत दो की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मौत, 4 अन्य गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को तड़के सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। इससे कार में बैठे कानपुर के एक कारोबारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार  के सदस्य हैं। केदारनाथ से लौट रहा था कानपुर का परिवार   बताया जाता है कि कानपुर के किदवई नगर के रहने वाले छेदालाल गुप्ता बैट्री कारोबारी हैं और वह परिवार को लेकर उत्तराखंड केदारनाथ धाम यात्रा पर गए हुए थे। परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि रविवार को श्री गुप्ता अपने परिवार के साथ कार वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के नसीरपुर इलाके में एक्सप्रेस-वे में इनकी कार पलटा खा गई। रविवार को ये लोग कार से वापस आ रहे थे। शिकोहाबाद के ...
3 साल बाद फिर कनपुरियों को ठगने पहुंचा था अंतरराष्ट्रीय जालसाज रंजन उर्फ बिहारी, भीड़ ने दबोचा-धुना

3 साल बाद फिर कनपुरियों को ठगने पहुंचा था अंतरराष्ट्रीय जालसाज रंजन उर्फ बिहारी, भीड़ ने दबोचा-धुना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः लगभग कानपुर से तीन साल पहले लोगों को ठगकर भागा अंतरराष्ट्रीय जालसाज रंजन उर्फ रूपेश यादव उर्फ बिहारी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। चौंकाने वाली यह है कि लगभग तीन साल पहले 30 प्रतिशत वापसी का हवाला देकर यह शातिर ठग लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया था। लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी। बताते हैं कि यूपी के अलावा बिहार, हांगकांग और नेपाल जैसे देशों में अपना नेटवर्क फैलाने वाले रंजन यादव पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। लोगों ने पहचानने के बाद दबोचा, पुलिस को सौंपा  इसी दौरान रविवार को यह शातिर ठग कानपुर में आम जनता के हत्थे चढ़ गया। कहा जाता है कि यह ठग तीन साल पहले की तरह ही दोबारा लोगों को चूना लगाने के लिए आया था लेकिन इस बार लोगों ने उसको पहचान लिया। उसकी पहचान होते ही लोगों ने उसे दबोच लिया और पुराना हिसाब बराबर करने को कहा। इसके बाद लोगों ने उसकी पिट...
कानपुर में हाईवे पर भीषण हादसा, दो महिलाओं समेत 3 की मौत, 5 की हालत नाजुक

कानपुर में हाईवे पर भीषण हादसा, दो महिलाओं समेत 3 की मौत, 5 की हालत नाजुक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में बीती रात हाईवे पर हुए एक भीषण हादसे में ट्रक और ओमनी वेन की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल  हो गए। मृतकों में कानपुर देहात के लोग शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कानपुर के एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शवों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रात लगभग डेढ़ बजे एसआर पंप के पास वेन-ट्रक में टक्कर   बताया जाता है कि देर रात करीब डेढ़ बजे एसआर पेट्रोल पंप के पास एक ओमनी वेन (संख्या- यूपी-77जेड-8060) की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान वेन में बैठे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं तथा दो पुरुष शामिल थे। बताते हैं कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों ...