Tuesday, April 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

राजबब्बर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

राजबब्बर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने यूपी में पार्टी की शर्मनाक हार की जिम्मेदारी लेते हुए यूपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मामले में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव बक्शी ने कहा है कि राज बब्बर ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। पहले किया था ट्वीट  बताते चलें कि यूपी में कांग्रेस सिर्फ रायबरेली से जीती है। रायबरेली में सोनिया गांधी की जीत के अलावा पार्टी बाकी सभी सीटों पर हार गई है। ऐसे में आज सुबह ही राज बब्बर ने ट्वीट करके इसकी खुद जिम्मेदारी ली थी और लिखा था कि जल्द ही अपना फैसला पार्टी अध्यक्ष को सुनाएंगे। ये भी पढ़ेंः एक तरफ नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने का रास्ता साफ, दूसरी ओर पाकिस्तान ने दागी शाहीन मिसाइल...
लड्डू बांटने के बाद इस प्रत्याशी को मिली हार की खबर, तो उड़ गए सबके होश

लड्डू बांटने के बाद इस प्रत्याशी को मिली हार की खबर, तो उड़ गए सबके होश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः देश में मोदी की सुनामी के आगे अच्छे-अच्छों का हार का स्वाद चखना पड़ा। वहीं एक ऐसे प्रत्याशी भी हैं जो अपनी जीत को लेकर इतने ज्यादा आश्वस्त हो गए कि नतीजे आने से पहले ही जीत के लड्डू बंटवा दिए। हांलाकि, बाद में इनको खबर मिली कि चुनाव हार गए हैं। ऐसे में उनके दिल पर क्या गुजरी होगी, आप सभी समझ सकते हैं। लोकसभा-2019 में यह मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया। वहां 11 में 9 लोकसभा सीटों बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। छत्तीसगढ़ं में बस्तर और कोरबा में सिमटी कांग्रेस   कांग्रेस महज बस्तर और कोरबा सीट तक सिमट गई है कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिनंद दुबे सुबह से ही अपने विरोधी कांग्रेसी नेता पर लीड बनाकर चल रहे थे। नेता जी और समर्थक दोनों आश्वस्त थे कि उनकी जीत तो पक्की ही है। शाम होते-होते बढ़त से उत्साहित दुबे जी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटना शुर...
मोदी की आंधी में पूरा विपक्ष पस्त, इन दिग्गजों ने खोए अपने गढ़..

मोदी की आंधी में पूरा विपक्ष पस्त, इन दिग्गजों ने खोए अपने गढ़..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 में चली मोदी आंधी में विपक्ष थोड़ा नहीं, बल्कि पूरा पस्त हो गया है। विपक्षियों के सारे गुणा-भाग और दांव-पेंच को गलत साबित करते हुए भाजपा ने 62 सीटों पर जीत हांसिल की। भाजपा के सहयोगी अपना दल (एस) भी दो सीटों पर जीती है। वहीं बड़े-बड़े सपने देख रहा सपा-बसपा गठबंधन धराशाई साबित हुआ। बसपा ने 11 सीटें तो सपा मात्र 5 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। विपक्ष की करारी हार का अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि गांधी परिवार की परंपरागत एवं राहुल गांधी की सीट अमेठी भी भाजपा ने जीत ली। कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली और वह भी रायबरेली की। रायबरेली सीट को सोनिया गांधी ने जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में शानदार जीत दर्ज कराई। मोदी ने सपा गठबंधन की शालिनी यादव को 4,79,505 रिकार्ड तोड़ वोटों से जिताया। इन दिग्गजों ने खोए अपने गढ़   भाजपा के केंद्रीय रा...
राहुल क्यों नहीं बचा पाए अपने परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी..

राहुल क्यों नहीं बचा पाए अपने परिवार की पारंपरिक सीट अमेठी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः फिलहाल अमेठी से राहुल गांधी हार गए हैं। बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने अपने काम के बदौलत राहुल गांधी को अमेठी से बेदखल कर दिया है। अमेठी की जनता ने राहुल के बजाए स्मृति को तरजीह दी है। फिलहाल राहुल की हार से अन्य नेताओं को सबक लेने की जरूरत है कि नाम ही काफी नहीं है। जनता काम के बदले ही वोट देगी। अमेठी कांग्रेस का गढ़ है। यह गांधी परिवार की सीट है। ऐसा माना जाता रहा है कि यहां कांग्रेस की जड़े बहुत मजबूत है लेकिन स्मृति ईरानी ने अपने काम और प्रयास से कांग्रेस की जड़ को उखाड़ फेका है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को करीब 38 हजार वोटों से हराया है। हार की क्या है असल वजह   राहुल गांधी की अमेठी से हारने पर लोगों को ज्यादा हैरानी नहीं हुई है। अमेठी की जनता ने इस बार स्मृति ईरानी को मौका दिया है तो उसकी वजह उनका क्षेत्र में काम है। 2014 के चुनाव में जब स्म...
लोकसभा-2019ः अखिलेश के लिए कांग्रेस की तरह बसपा भी शुभ फलदायी नहीं हुई साबित

लोकसभा-2019ः अखिलेश के लिए कांग्रेस की तरह बसपा भी शुभ फलदायी नहीं हुई साबित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गठबंधन रास नहीं आया। जिस भाव से अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती का हाथ थामा था उसमें वह कामयाब नहीं हुए। उत्तर प्रदेश में सपा को कुछ खास फायदा नहीं हुआ, अलबत्ता मायावती को जरूर संजीवनी मिली है। इसके पहले भी अखिलेश यादव यूपी के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़े थे और उसमें भी उन्हें सफलता नहीं मिली थी। उत्तर प्रदेश में जब सपा-बसपा ने गठबंधन का ऐलान किया था तो सबने उम्मीद की थी कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन से बीजेपी को कड़ी चुनौती मिलेगी और चुनाव के दौरान कई सीटों पर चुनौती दिखी भी थी। मायावती को मिली संजीवनी   जमीनी स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों ने भी उम्मीद जतायी थी कि गठबंधन यूपी में 40 से 50 सीटे जीत सकती है। लेकिन आज जब चुनाव परिणाम आया तो सारा कयास हवा-हवाई साबित हुआ...
मोदी की सुनामी में ढह गया पूरा का पूरा विपक्ष..

मोदी की सुनामी में ढह गया पूरा का पूरा विपक्ष..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः राजनीति की नयी परिभाषा लिखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीतिक पंडितों के आंकलन को नेस्ताबूत कर दिया। 2014 में मोदी लहर थी और 2019 में मोदी की सुनामी। मोदी की सुनामी ने राजनीति का नया अध्याय लिखा है। इस राजनीति का कोई तोड़ नहीं है। फिलहाल अगले पांच साल देश की सभी राजनीतिक दलों को मोदी-शाह की राजनीति को समझने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शुरु से तीन सौ पार की भविष्यवाणी कर रहे थे और उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई। हालांकि विपक्षी दलों से लेकर राजनीतिक पंडितों को ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी। मोदी सरकार फिर से आयेगी इसकी उम्मीद तो सभी को थी लेकिन इस तरह प्रचंड बहुमत के साथ आयेगी, ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी। यह पूरी तरह से राष्ट्रवाद की है जीत    बीजेपी की...
नहीं चला प्रियंका का जादू, कांग्रेस की रणनीति फेल

नहीं चला प्रियंका का जादू, कांग्रेस की रणनीति फेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः यूपी में लोकसभा की सभी सीटों पर मतगणना चल रही है। रुझानों में बीजेपी और एनडीए की बड़ी जीत की ओर बढ़ने के संकेत मिलने के बाद कांग्रेस ने कहा कि वह रुझानों से निराश है। काशी में पीएम मोदी आगे चल रहे हैं, तो अमेठी में राहुल गांधी पिछड़ते जा रहे हैं। रुझानों के मुताबिक एनडीए 300 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संप्रग 100 का आंकड़ा भी छू नहीं पाया है। वहीं, उत्‍तर प्रदेश की बात करें तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जादू यहां नहीं चला है। अबतक 2 सीटों पर ही कांग्रेस आगे   यूपी में बीजेपी गठबंधन 54, महागठबंधन 24 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे चल रही है। सीटों के लिहाज से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश के नतीजों पर सबकी नजरें हैं। सूबे की राजनीति में गर्त में जा चुकी कांग्रेस को उम्‍मीद थी कि प्रियंका ...
बंगाल में भी लहराया भगवा, शाह की रणनीति सफल..

बंगाल में भी लहराया भगवा, शाह की रणनीति सफल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी-शाह को कही चुनौती मिली तो वह था पश्चिम बंगाल। 42 सीटों वाले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से मोदी-शाह को जमकर चुनौती मिली। फिलहाल मोदी-शाह की रणनीति बंगाल में कामयाब होती दिख रही है। शुरुआती रूझान में बीजेपी 18 सीटों पर आगे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के बाद बीजेपी ने अनुमान जताया था कि उन्हें 20 तक का नुकसान हो सकता है। बंगाल में दो साल से जुटे थे अमित शाह   बीजेपी उसकी भरपाई पश्चिम बंगाल से करना चाहती थी। और ऐसा ही हुआ। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पिछले दो साल से बूथ स्तर पर काम कर रहे थे और मोदी लगातार रैली। चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने कहा भी था कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी 23-24 सीटों पर जीतने जा रही है। फिलहाल बीजेपी पश्चिम बंगाल में 18 सीटों पर जीतती दिख रही है। ये भी पढ़ेंः&nbs...
एक तरफ नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने का रास्ता साफ, दूसरी ओर पाकिस्तान ने दागी शाहीन मिसाइल

एक तरफ नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने का रास्ता साफ, दूसरी ओर पाकिस्तान ने दागी शाहीन मिसाइल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः एक ओर जहां भारत में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की शानदार वापसी हो रही है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने आज अपनी परमाणु मिसाइल शाहीन-2 का परीक्षण किया है। ऐसा करके पाकिस्तान ने एक तरह से भारत को जहां चेतावनी दी है वहीं दूसरी ओर शांति का प्रस्ताव भी भेजा है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि यह मिसाइल जमीन से जमीन पर मार करने वाली एक बैलेस्टिक मिसाइल है जो 1500 मील तक मार कर सकती है और पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जा सकती है। पाकिस्तान ने कहा, अरब सागर में था इंपैक्ट प्वाइंट  मिसाइल परीक्षण को लेकर पाक सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यह मिसाइल उसकी जरूरतों को पूरा करते हुए यह बताती है कि कोई उसकी ओर आंख उठाकर न देखे। पाक सेना की ओर से कहा गया है कि मिसाइल का इंपैक्ट प्वाइंट अरब सागर था। बताते चलें कि आज ही भारत में लोकसभा चुनाव के परिणाम आए हैं और नरें...
कन्नौज में सरकारी शिक्षक ने फेसबुक पर लिखा ‘परसों ही सारी ईवीएम बदली जा चुकीं..,पुलिस ने किया गिरफ्तार

कन्नौज में सरकारी शिक्षक ने फेसबुक पर लिखा ‘परसों ही सारी ईवीएम बदली जा चुकीं..,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः एक ओर जहां पूरे देश में ईवीएम को लेकर बवाल मचा है। जगह-जगह विपक्ष हमलावर है, ऐसे माहौल में कन्नौज में एक सरकारी शिक्षक ने गैरजिम्मेदाराना कदम उठाते हुए फेसबुक पर पोस्ट डालकर अफवाह उड़ा दी। चुनाव आयोग द्वारा संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं कन्नौज में ही पुलिस ने एक और युवक को अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिले में इस शिक्षक के कारनामे को लेकर चर्चा फैल रही है और वहीं विपक्ष को एक और हथियार मिल सकता है क्योंकि आरोपी कथिततौर पर भाजपा नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हांलाकि एसपी कन्नौज अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दोषी को गिरफ्तार किया जा चुका है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीएसए ने किया निलंबित   बताया जाता है कि तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हरिबख्श सिंह का बेटा विवेक सिंह सरकारी स्क...