Wednesday, April 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

प्रयागराज से दिनदहाड़े प्रेमी जोड़े का अपहरण, हाईकोर्ट सुरक्षा मांगने गए थे दंपति

प्रयागराज से दिनदहाड़े प्रेमी जोड़े का अपहरण, हाईकोर्ट सुरक्षा मांगने गए थे दंपति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराजः परिवारीजनों की मर्जी के खिलाफ शादी रचाने के बाद प्रेमी जोड़े को जब जान का खतरा महसूस हुआ तो प्रेमी जोड़ा सोमवार की सुबह हाईकोर्ट जा रहा था। प्रेमी जोड़ा हाईकोर्ट के बाहर ही पहुंचा था कि वहां पहले से असलहे से लैस बदमाशों ने प्रेमी-जोड़े को अपहरण कर लिया और चार पहिया में जबरन लेकर चले गए। पुलिस हरकत में आ गई और चैक-चैराहों की नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी है। सोमवार की सुबह हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही चौराहों पर की नाकेबंदी   हाईकोर्ट के बाहर से प्रेमी जोड़े का अपहरण किए जाने का बदमाशों ने जो दुस्साहस दिखाया है, वह पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से रही है और हर हाल में अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने के लिए उनकी किसी न किसी तरह से लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। इधर, शंका के आधार पर यह भी माना जा ...
कानपुर का रेडीमेड कारोबारी परिवार समेत लापता, झांसी मिली लोकेशन..

कानपुर का रेडीमेड कारोबारी परिवार समेत लापता, झांसी मिली लोकेशन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः पत्नी और बच्चों को लेकर प्रयागराज जाने को निकला रेडीमेड कारोबारी लापता हो गया है। मोबाइल भी स्विच आफ हैं। कार का भी कुछ पता नहीं चल सका है। परिजन झांसी और प्रयागराज के होटलों को छान चुके हैं, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। आखिरी लोकेशन झांसी के चित्रा चैराहा तक मिली है। इसके बाद उनका पता नहीं चल रहा है। रेडीमेड कारोबार के परिवारीजनों का हाल बेहाल है। कारोबारी के बड़े भाई ने शीशामऊ थाने में परिवार की गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई है। वीडियो फुटैज में पार करते दिखे चार टोल  बीती 12 जुलाई को रेडीमेड कारोबारी अमित केसरवानी (37) अपनी पत्नी लक्ष्मी (32), बेटे यश (12), आदी (3) औरबेटी माही (9) को साथ लेकर प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। लेकिन इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। तीन दिन का समय गुजर गया, लेकिन न तो उनकी कार ही मिल रही है और न ही अमित और उसका परिवार ही मिल पा ...
रिटायर्ड अधिकारी को महिला ने प्रेमजाल में फंसा फ्लैट पर बुलाया और फिर अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

रिटायर्ड अधिकारी को महिला ने प्रेमजाल में फंसा फ्लैट पर बुलाया और फिर अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः राजधानी से सटे इलाके में ब्लैकमेलिंग का एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक महिला ने एक 64 वर्षीय बुजुर्ग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर अपने फ्लैट पर बुलाया। इसके बाद उसे नशीला ड्रिंक पिलाकर उसके साथ खुद के अंतरंग संबंधों का अश्लील वीडियो बना लिया। बताते हैं कि इसके बाद महिला ने वीडियो दिखाकर बुजुर्ग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसकी प्रापर्टी और नगदी अपनी कर ली। बुजुर्ग की शिकायत पर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद महिला के कई राज खुले। महिला राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के हरसरू गांव की रहने वाली थी। फ्लैट पर बुलाकर पिलाया नशीला ड्रिंक और फिर..  बताते हैं कि यह बुजुर्ग सरकारी विभाग से रिटायर हुए थे। उनके पास रिटायरमेंट का काफी पैसा था। इसी बीच बुजुर्ग के भाई के वाहन चालक ने एक महिला से उनकी मुलाकात कराई। यह महि...
कानपुर में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा फर्जी जेसीओ, फौज में भर्ती के नाम पर 150 से ज्यादा को ठगा

कानपुर में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा फर्जी जेसीओ, फौज में भर्ती के नाम पर 150 से ज्यादा को ठगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः इंडियन आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर अलग-अलग राज्यों के 150 से ज्यादा लोगों को चूना लगाने वाले फर्जी जूनचियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) को कानपुर में एसटीएफ ने धर-दबोचा है। इस नटवरलाल का नाम आलोक अवस्थी है और उसके कब्जे से सेना का परिचयपत्र, कैंटीन स्मार्ट कार्ड, मारुति वैगनआर कार आदि चीजें बरामद हुई हैं। कैंट इलाके से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार  एसटीएम ने दावा किया है कि इस नटवरलाल को कानपुर नगर के कैंट थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के रैथाना का रहने वाला है। बताते हैं कि आरोपी कुछ लोगों को आर्मी कैंटीन से सामान भी दिलाता था। बाद लोगों को झांसे में लेकर उनको नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। वह यूपी के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और बिहार आदि के 150 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुका था। एसटीए...
कानपुर में परिवर्तन फोरम के बैनर तले वृहद स्तर पर हुआ पौधरोपण कार्यक्रम, खूब हुई सराहना

कानपुर में परिवर्तन फोरम के बैनर तले वृहद स्तर पर हुआ पौधरोपण कार्यक्रम, खूब हुई सराहना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां कानपुर परिवर्तन फोरम द्वारा "परिवर्तन ग्रीनथान" कार्यक्रम के अंतर्गत बड़े स्तर पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पौधरोपण गंगा बैराज तिराहे से बिठूर रोड की तरफ लगभग एक किलोमीटर के दायरे में किया गया। सभी लोगों ने 300 हर्बल बड़े पेड़ लगाए गए। फोरम के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम में हर उम्र के लगभग 500 लोगों ने हिस्सा लिया। साथ ही वृक्ष लगाकर उनपर एक संदेश भी पट्टिकाओं पर लिखा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नवीन सिंह (वीआरसी, वीएसएम), कर्नल के रॉय, कर्नल डोगरा, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने वृक्ष लगाते हुए की। सभी अतिथि कार्यक्रम में सपरिवार शामिल हुए। आगे भी जारी रहेगा पौधरोपण कार्यक्रम   परिवर्तन के मीडिया प्रभारी अनूप कुमार द्विवेदी ने बताया कि ब्रिगेडियर नवीन सिंह ने परिवर्तन को कैंट क्षेत्र में एक वृहद वृक्षारोपण के लिए आमंत्...
सीतापुर में प्रदेश के पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

सीतापुर में प्रदेश के पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः यूपी सरकार के पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी का शनिवार को 66 साल की उम्र में हार्टअटैक से निधन हो गया। लहरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे पूर्व मंत्री ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे अंतिम सांसें लीं। दो बार सीतापुर से रहे विधायक   सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र के बिसेंडी गांव के रहने वाले अंसारी 1985 में पहली बार विधायक बने और फिर 1996 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते। फिलहाल वह सीतापुर शहर के शिवपुरी मोहल्ले में परिवार समेत रहते थे। सुबह पड़ा दिल का दौरा, निधन   आज उनको सीने में दर्द शुरू हुआ, इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंसारी के निधन पर दुख जताया है। ये भी पढ़ेंः जानिए, अपनी लोकसभा सीट सीतापुर और उसक...
9 जिलों के जिलाधिकारियों समेत 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले

9 जिलों के जिलाधिकारियों समेत 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने 9 जिलों के जिलाधिकारियों समेत 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें खनन घोटाले में फंसे आईएएस अधिकारी संतोष राय भी शामिल हैं, जिनको फिलहाल सरकार ने प्रतीक्षा सूची में रखा है। दरअसल, खनन घोटाले की सीबीआई जांच में कई अफसर फंसे हैं। इसी बीच योगी सरकार ने 26 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें महोबा, बिजनौर, बस्ती जैसे जिलों के डीएम भी शामिल हैं। इन अधिकारियों के हुए तबादले   सरकार द्वारा जिन 26 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें निदेशक, महिला कल्याण रहीं शकुंतला गौतम को डीएम बागपत तथा सीइओ ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अवधेश कुमार तिवारी को महोबा का डीएम बनाया गया है। इसी तरह विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त प्रशांत शर्मा को अमेठी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मुजफ्फरनगर के डीएम रहे अजय शंकर पांडे को गाजियाबाद का डीएम तथ...
यूपी में 7 डिप्टी एसपी के तबादले, लखनऊ-कानपुर-वाराणसी समेत अन्य जगह बदलाव

यूपी में 7 डिप्टी एसपी के तबादले, लखनऊ-कानपुर-वाराणसी समेत अन्य जगह बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक स्तर पर फेरबदल किया है। इस दौरान 7 पुलिस उपाधीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। लखनऊ डीजीपी कार्यालय में तैनात तनु उपाध्याय को गौतमबुद्ध नगर स्थानांतरित कर दिया गया है जबकि वहीं विनय कुमार गौतम को शामली भेजा गया है। शामली और खीरी जिले में भी बदलाव  वहीं शामली में तैनात रहे पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र यादव को कानपुर नगर भेजा गया है। श्री यादव कानपुर में 1984 में हुए दंगों की जांच के लिए गठित एसआईटी में काम करेंगे। इसी तरह लखीमपुर खीरी जिले में तैनात रहे डिप्टी एसपी प्रदीप सिंह को शामली स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं शामली में तैनात रहे सीओ हरीश चंद्र को लखनऊ में तैनाती दी गई है। इसी तरह लखनऊ से डिप्टी एसपी अखिलेश सिंह को वाराणसी भेजा गया है। वहीं पुलिस पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में तैनात डिप्टी एसपी राकेश नायक को लखीमप...
हाथों में 4-4 तमंचे-शराब का गिलास लेकर डांस करने वाले भाजपा विधायक की पार्टी से छुट्टी

हाथों में 4-4 तमंचे-शराब का गिलास लेकर डांस करने वाले भाजपा विधायक की पार्टी से छुट्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक हात में बंदूक, दूसरे हाथ में दो तमंचे, तीसरा मुंह में तबाकर डांस करने वाले भाजपा के विधायक ने पार्टी के साथ खुद की भी फजीहत करा डाली। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड के खानपुर से पार्टी विधायक प्रणव चैंपियन को पार्टी से निकाल दिया है। बता दें कि विधायक के एक बेहद फुहड़ डांस वाला वीडियो वायरल हुआ था। पार्टी की हुई थी भारी किरकिरी   इसमें वह तीन-तीन तमंचे (पिस्टल) और बंदूक के साथ ही शराब हाथ में लेकर नशे में धुत्त होकर डांस कर रहा था। इस वीडियो पर सोशल मीडिया में लोगों ने जमकर कमेंट्स किए। लोगों ने विधायक के साथ-साथ भाजपा पर भी सवाल उठाए। उधर, पार्टी की किरकिरी होते देखकर उत्तराखंड बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व से विधायक के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने बिना देरी किए विधायक चैंपियन को बाहर का रास्ता दिखा दिया। ये भी पढ़े...
टायर फटने से घर पर पलटा ट्रक, सो रहे 7 लोग दबे, 4 की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल

टायर फटने से घर पर पलटा ट्रक, सो रहे 7 लोग दबे, 4 की मौत और 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः तड़के सुबह हुए दर्दनाक हादसे में अनियंत्रित ट्रक एक घर के उपर जाकर पलट गया। वहां सो रहे सात लोग उसके नीचे दब गए। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी तीन लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कन्नौज जिले के गुरसहायगंज इलाके में हुआ है। बताया जाता है कि जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में दिल्ली से कानपुर जा रहे एक ट्रक का अगला टायर फट गया। कन्नौज के गुरसहायगंज का मामला  बेकाबू होकर ट्रक हाईवे किनारे बने एक घर पर जाकर पलट गया। इससे वहां सो रहे सात लोग ट्रक के नीचे दब गए। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोनेलाल गिहार (40), उनकी पत्नी  गुड़िया (35), बच्चे श्यामू (10), हब्बू (8) पुत्र श्यामू की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः बिग ब्रेक्रिंगः कानपुर में कैंट के मैस्कर घाट प...