Wednesday, August 19सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

वाराणसी में संत रविदास के दरबार में पहुंचीं प्रियंका गांधी ने टेका मत्था

वाराणसी में संत रविदास के दरबार में पहुंचीं प्रियंका गांधी ने टेका मत्था

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रविवार दोपहर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचकर संत रविदास के दरबार में मत्था टेका। वहां संत रविदास के दर्शन के साथ ही प्रियंका ने पूजन भी किया। इसके बाद लंगर छका। दरअसल, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रियंका गांधी वाड्रा एयरपोर्ट से निकलकर सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचीं। वहां उनकी जयंती के मौके पर पूजन करते हुए मत्था टेका। इस दौरान भीड़ को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रियंका ने दर्शन-पूजन के बाद लंगर भी छका इस दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों में शामिल हुईं। हालांकि, प्रियंका गांधी के इस दौरे को गैरराजनीतिक बताया जा रहा है। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी के रविदास मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन की ओर से निर्मल चंद के साथ शमशेर सिंह दुल्लो ने उनका आगे बढ़कर स्वागत किया। सं...
कानपुर में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित साहित्यकार गिरिराज किशोर का निधन

कानपुर में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित साहित्यकार गिरिराज किशोर का निधन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बड़े साहित्यकार एवं पहला गिरमिटिया के लेखक, पद्मश्री से सम्मानित लेखक-साहित्यकार गिरिराज किशोर का रविवार सुबह निधन हो गया। मूल रूप से पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले 83 साल के गिरिराज किशोर बाद में कानपुर के सूटरगंज में बस गए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। साहित्य जगत में उनके निधन से दुख है। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दुख व्यक्त किया है। ह्रदय गति रुकने से हुआ निधन बताया जाता है कि पद्मश्री गिरिराज जी का रविवार को हृदय गति रुकने से देहांत हो गया है। उन्होंने अपना देह दान किया हुआ था, इसलिए अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। वह अपने पीछे परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ेंः नहीं रहे अटल ब...
सट्टा कारोबार को लेकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

सट्टा कारोबार को लेकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः शुक्लागंज थाना क्षेत्र में सट्टा कारोबार की प्रतिस्पर्धा में बीती देर रात दो पक्षों के विवाद में गोली चल गई। एक पक्ष ने दूसरे को गोली मार दी। घटना रविवार देर रात उस वक्त हुई जब युवक पैदल ही अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह वारदात हुई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने भी मौके का मुआयना किया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सट्टेबाजी को लेकर चल रहा था विवाद बताया जाता है कि शुक्लागंज के गांधीनगर निवासी आशीष गिरी बीती रात करीब 10 बजे पैदल अपने घर जा रहे थे। घर के पास आधा दर्जन युवक मौजूद थे। बताते हैं कि उक्त युवकों ने आशीष को गालियां देते हुए सट्टे का काम बंद करने को कहा। कहा-सुनी के बाद युवकों ने गोली चला दी। गोली आशीष की पीठ में जाकर लगी। गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़े। उनके शोर मचाने और गोली की आवाज सुनकर परिवा...
बांदा में हाॅकी टूर्नामेंटः भोपाल की महिला टीम और लखनऊ स्पोर्ट्स कालेज ने मारी बाजी

बांदा में हाॅकी टूर्नामेंटः भोपाल की महिला टीम और लखनऊ स्पोर्ट्स कालेज ने मारी बाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः राइफल क्लब ग्राउंड में हुए गिरजा शंकर शर्मा मेमोरियल अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें महिला वर्ग में भोपाल और पुरुष वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने जीत दर्ज कराई। विजेता और उप विजेता टीम को अतिथियों के द्वारा नगदी धनराशि का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। रविवार को खले गए फाइनल मैच में महिला वर्ग में भोपाल और मेजबान बांदा की टीम के बीच हाकी मैच खेला गया। इसमें भोपाल ने बांदा को पेनाल्टी शूट में 3-2 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। भोपाल की ओर से शशि, नेहा, शिवांशी तथा बांदा की तरफ से पूनम, गरिमा ने गोल किए। पुरुष वर्ग में हाकी टूर्नामेंट रहा अव्वल वहीं पुरुष वर्ग में पुरुष वर्ग के फाइनल में स्पोर्टस कालेज लखनऊ व एएफसी भोपाल की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें स्पोर्टस कालेज लखनऊ ने भोपाल की टीम को हराकर मैच को अपने नाम किय...
आखिरकार रेलवे ने लिंग परिवर्तन कर महिला बने इंजीनियर को माना महिलाकर्मी

आखिरकार रेलवे ने लिंग परिवर्तन कर महिला बने इंजीनियर को माना महिलाकर्मी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश में रेलवे में अपनी तरह का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से जुड़ा है। दरअसल, एक रेलवे इंजीनियर तीन साल पहले अपना लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गया था, क्यों कि जब वह रेलवे में भर्ती हुआ तो पुरुष था, इसलिए रेलवे महकमा उसे पुरुष के रूप में ही देख रहा था। ऐसे में पुरुष से महिला बने रेलवे इंजीनियर ने तीन साल तक दस्तावेजों में खुद को महिला साबित करने के लिए लंबी जंग लड़ी। आखिरकार तीन साल बाद रेलवे ने यह स्वीकारा है कि उनका इंजीनियर राजेश पांडे अब उनकी महिला कर्मचारी सोनिया पांडे बन गया है। भर्ती के वक्त राजेश पांडे, अब बने सोनिया पांडे बरेली के रहने वाले रेलवे इंजीनियर राजेश पांडे ने तीन साल पहले अपना लिंग परिवर्तन कराया। इसके बाद उन्होंने अपना नाम सोनिया पांडे रख लिया। रेलवे के रिकॉर्ड में उनका लिंग ...
इटावा में शिवपाल बोले, सचिव नहीं हटे तो सीएम के सामने धरना

इटावा में शिवपाल बोले, सचिव नहीं हटे तो सीएम के सामने धरना

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/इटावाः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज रविवार को स्थानीय व्यापारियों की मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इतना ही नहीं उन्होंने व्यापारियों के मिलकर कहा कि सरकार से मंडी सचिव को हटाने का मांग करते हैं। अगर मंडी सचिव को सरकार नहीं हटाती है तो वह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने धरने पर बैठेंगे। शिवपाल ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से इस मामले में मुलाकात करेंगे। व्यापारियों संग बुलंद की आवाज बताते चलें कि इटावा नई मंडी में व्यापारी मंडी सचिव पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए धरना दे रहे हैं। साथ ही मंडी सचिव को हटाने की मांग भी कर रहे हैं। आज रविवार को गल्ला-फल और सब्जी व्यापारियों के आंदोलन में शिवपाल करीब 1 घंटे तक बैठे। साथ ही व्यापारियों के साथ उनकी मांगों को लेकर आवाज उठाई। उनके साथ इस मौके पर प्रशपा पिछड़ा वर्ग के प्र...
सीतापुर गैस लीक मामले में कानपुर-लखनऊ के व्यापारियों समेत 7 गिरफ्तार

सीतापुर गैस लीक मामले में कानपुर-लखनऊ के व्यापारियों समेत 7 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के बिसवां में दरी फैक्ट्री में गैस लीक होने से 7 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कानपुर और लखनऊ के लोग भी शामिल हैं। पुलिस इन सभी को गिरफ्तार करने जेल भेज रही है। वहीं एक अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। बताते चलें कि जिले के बिसवां के जलालपुर में दरी फैक्ट्री में गैस लीक होने से सात लोगों की मौत हो गई थी। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के थे जिनमें महिला और बच्चे भी शामिल थे। पुलिस तफ्तीश में सामने आए 7 लोगों के नाम मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी बिसवां बृजेश राय का कहना है कि तफ्तीश में सात नाम सामने आए थे। सातों को बिसवां और जलालपुर नहरपटरी के पास से पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि ...
कानपुर में आटो चालक की गोली मारकर हत्या, दो की तलाश में पुलिस

कानपुर में आटो चालक की गोली मारकर हत्या, दो की तलाश में पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बिधनू थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में एक आटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज शनिवार सुबह उसका शव नदी में मिला। यह आटो चालक युवक रात से लापता था। परिवार के लोग रात से ही उसकी तलाश में जुटे थे। शनिवार को उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि मृतक के भाई को रात में तलाश के दौरान दो युवक गुमराह करते रहे। सुबह दोनों ही युवक फरार हो चुके थे। शक के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला आश्नाई से जुड़ा लग रहा है। शुक्रवार रात से था लापता, पुलिस को दो की तलाश बताया जाता है कि बनपुरवा गांव के रहने वाले किसान दुर्गा प्रसाद राजपूत का 22 का बेटा ब्रजेश आटो चलाता था। शुक्रवार रात वह गांव के प्रधान के भाई नीरज के तिलक में में गया था। रात में वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता ...
कानपुर के ENT Specialist डाॅ रोहित मेहरोत्रा सिडनी रवाना, यूपी से एडवांस ट्रेनिंग के लिए चयन

कानपुर के ENT Specialist डाॅ रोहित मेहरोत्रा सिडनी रवाना, यूपी से एडवांस ट्रेनिंग के लिए चयन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के जाने-माने ईएनटी स्पेशलिस्ट डाॅक्टर रोहित मेहरोत्रा आज एडवांस ट्रेनिंग के लिए सिडनी रवाना हो गए हैं। वहां उनको सर्जरी की नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा। यह ऐसी तकनीक होगी, जिसके लिए अभी कानपुर व आसपास के रोगियों को इलाज कराने विदेश जाना पड़ता है। वह दिल्ली से फ्लाइट से शनिवार को सिडनी के लिए रवाना हुए। बताते हैं कि विश्व की सबसे बड़ी कॉक्लियर इंपलांट कंपनी में एडवांस ट्रेनिंग के लिए भारत से कुल 20 डाॅक्टरों का चयन हुआ है। इन 20 में यूपी से मात्र डाॅ रोहित मेहरोत्रा का ही ट्रेनिंग के लिए चयन हुआ है। सर्जरी की नई तकनीक से होंगे रूबरू बताते चलें कि डाॅ मेहरोत्रा ने दुनिया का सबसे पतला इंपलांट करते हुए 350 से ज्यादा बच्चों की सफल कॉक्लियर इंपलांट सर्जरी कर उनको समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम बखूबी किया है। अब कानपुर के अशोक नगर में स्थित मेहरोत्रा नाक-कान-गला...
लखनऊः रणजीत बच्चन हत्या कांड का शूटर जितेंद्र एनकाउंटर में गिरफ्तार

लखनऊः रणजीत बच्चन हत्या कांड का शूटर जितेंद्र एनकाउंटर में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में बीते रविवार को मार्निंग वाक के दौरान विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद हत्याकांड के शूटर रायबरेली के रहने वाले जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि यह मुठभेड़ एसीपी कैंट कार्यालय के पास आलमबाग के देवी खेड़ा में हुई। इसके बाद शूटर को पकड़ लिया गया। तीन राउंड गोलियां चलने के बाद घायल पुलिस का यह भी कहना है कि दोनों ओर से करीब तीन राउंड गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में शूटर घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। शूटर को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मौके से शूटर की पिस्टल-कारतूस और बाइक बरामद कर ली है। इस बारे में पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय का कहना है कि जितेंद्र ने चचेरे भाई व उसकी प्रेमिका संग मिलकर बी...