Wednesday, August 19सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UPCLDF चेयमैन वीरेंद्र तिवारी ने यूपी सरकार के बजट को बताया ऐतिहासिक

UPCLDF चेयमैन वीरेंद्र तिवारी ने यूपी सरकार के बजट को बताया ऐतिहासिक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा आज मंगलवार को विधानसभा में पेश किए गए बजट की भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री तथा यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी ने जमकर सराहना की। वित्तीय वर्ष 2020-2021 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने, प्रदेश को चिकित्सा एवं शिक्षा, पर्यटन हब के रूप में विकसित करने वाला है। साथ ही महिला सुरक्षा और बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ का भी बजट में पूरा ख्याल रखा गया है। कहा, हर वर्ग का बजट में रखा गया है ख्याल उन्होंने कहा कि बजट में वृद्ध एवं निराश्रित महिलाओं के पुनर्वास, किसानों, दलितों, पिछड़ों समेत सभी का ख्याल रखा गया है। कहा कि यह अबतक का सबसे बड़ा 5,12,860.72 करोड़ का ऐतिहासिक बजट है जिसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। इस बजट से सबका साथ और सबका विकास जैसी ...
ब्रैकिंग न्यूजः कानपुर के पनकी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बड़े नुकसान की आशंका

ब्रैकिंग न्यूजः कानपुर के पनकी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बड़े नुकसान की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार दोपहर अभी कुछ देर पहले कानपुर शहर के पनकी में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। यह आग सानू केमिकल फैक्ट्री में लगी होना बताया जा रहा है। मौके पर आग की तेज उठतीं लपटों और धुएं के गुबार के बीच दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। दमकल विभाग आग काबू करने में जुटा वहीं पुलिस भी मौके पर स्थिति को संभालने में लगी है। अबतक जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि आग काबू में आने के बाद ही नुकसान का आंकलन हो सकेगा। मौके परलोगों की भी भारी भीड़ लगी हुई है। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ेंः यूपीः भीषण हादसे में 16 की मौत, 35 घायल, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े कंटेनर में घुसी बस...
आज से शुरू हुईं बोर्ड परीक्षाएं, मैदान में 56 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी

आज से शुरू हुईं बोर्ड परीक्षाएं, मैदान में 56 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं जो अब 6 मार्च तक चलेंगी। इसके साथ ही जहां परिक्षार्थी अपने सालभर की मेहनत की परीक्षा देंगे तो अधिकारी इन परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने की अपने तैयारियों और व्यवस्थाओं की। आइये, यूपी में होने वाली बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षओं पर एक नजर डालते हैं। बताते हैं कितने परीक्षार्थी हैं, कितने केंद्र बने हैं और क्या-क्या व्यवस्थाएं हैं। इतने परीक्षा केंद्रों पर इतनी संख्या में परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षाओं के लिए कुल प्रदेशभर में कुल 7784 केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। इनमें कुल 56,07,118 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाएं देंगे। इन परीक्षार्थियों में हाईस्कूल के कुल 30,22,607 परीक्षार्थी शामिल होंगे। ये भी पढ़ेंः बोर्ड परीक्षा-2020ः डायल करें 112, अगर लाउडस्पीकर करे परेशान इ...
पहली बार बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

पहली बार बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बोर्ड परीक्षा-2020 के लिए स्पेशल बस की शुरूआत की गई है। यह स्पेशल बस सेवा हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए की गई है। इस बस सेवा का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाते हुए किया। बताते हैं कि इन बसों को उन मार्गों पर चलाया जाएगा, जहां छात्र-छात्राओं को आवागमन के संसाधनों में दिक्कतें होंगी। ये बसें जिला विद्यालय निरीक्षण यानि डीआईओएस द्वारा डिमांड पर उपलब्ध कराई जाएंगी। यह शायद पहला मौका है जब बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की  गई है। शिक्षा अधिकारियों की डिमांड पर मिलेंगी बसें इसके बाद इनका संचालन ऐसे मार्गों पर शुरू किया जाएगा, जहां बच्चों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं क...
यूपीः एक्सप्रेस-वे पर बस-एसयूवी की टक्कर से 6 लोगों की मौत, मृतकों में दिल्ली-प्रतापगढ़ के लोग

यूपीः एक्सप्रेस-वे पर बस-एसयूवी की टक्कर से 6 लोगों की मौत, मृतकों में दिल्ली-प्रतापगढ़ के लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार तड़के सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एसयूपी कार और रोडवेज बस की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाहाकार मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताते हैं कि बस आगरा से मुजफ्फरपुर (बिहार) जा रही थी। डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन पर पहुंची रोडवेज बस वहीं डिवाइडर पर कर दूसरी लेन में घुसी बस सामने से आ रही फॉर्च्यूनर से टकराई। बिल्हौर कोतवाली के आरोल की घटना। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। हादसे में बस चालक की भी मौत हो गई है। मरने वालों में दिल्ली और प्रतापगढ़ के लोग शामिल हैं। बताया जाता है कि कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के सुबह आगरा से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही रोडवेज बस हाइवे पर लेन तोड़कर दूसरी ओर जा रही एसयूपी...
अभी फिर लगेगा ठंडी का झटका, बारिश के साथ हवा का झोंका

अभी फिर लगेगा ठंडी का झटका, बारिश के साथ हवा का झोंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः अगर आप यह सोच रहे हैं कि मौसम अब बदल चुका है और आपको कंपकपाती हुई ठंड से राहत मिल चुकी है, तो जरा संभले रहिए। अभी एक बार फिर ठंडी का जोर का झटका धीरे से लगने वाला है। ऐसा कहना है मौसम विभाग का। भले ही दक्षिणी-पूर्व की हवा फिलहाल दिल्ली के मौसम में गर्माहट का एहसास दे रही हो, लेकिन 20 फरवरी के बाद फिर मौसम एक बार करवट बदलने जा रहा है। इसके साथ ही ठंड का दौर फिर वापस लौटने की संभावना है। 20 फरवरी के आसपास करवट बदल सकता है मौसम मौसम विभाग की माने तो 20 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ की तगड़ी संभावना है जिसके चलते हवा का रुख बदलेगा। साथ ही 20 और 21 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश भी होने की पूरी संभावना है। इतना ही नहीं बुधवार से दिल्ली में 15 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा भी चल सकती है। हवा के साथ ही दिन में भी ठंड का एहसास होग...
‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय पहुंचे UPCLDF चेयरमैन (राज्य मंत्री स्तर) वीरेंद्र तिवारी से खास बातचीत

‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय पहुंचे UPCLDF चेयरमैन (राज्य मंत्री स्तर) वीरेंद्र तिवारी से खास बातचीत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, व्यक्तित्व
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (UPCLDF) के चेयरमैन (राज्यमंत्री स्तर) वीरेंद्र कुमार तिवारी रविवार को बांदा में डीएम कालोनी रोड पर स्थित 'समरनीति न्यूज' के कार्यालय पहुंचे। जहां 'समरनीति न्यूज' के डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ मनोज सिंह शुमाली से मुलाकात की और बुंदेलखंड में विस्तार के लिए शुभकामनाएं दीं। यूपीसीएलडीएफ (UPCLDF) के चेयरमैन श्री तिवारी ने कहा कि मौजूदा हालात में डिजीटल मीडिया को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 'समरनीति न्यूज' की विश्वसनीयता और गंभीरता को सराहा उन्होंने कहा कि बदलते दौर में 'समरनीति न्यूज' की टीम जिस विश्वसनीयता और गंभीरता के साथ खबरों का प्रकाशन करते हुए जनमानस में जगह बना रही है, वह सचमुच सराहनीय है। कहा कि इसके लिए पूरी टीम को बधाई देना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने खबरों के लेखन से लेकर संपादन और तकनीकि तौर-तरी...
उन्नाव में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की जिंदा जलकर मौत

उन्नाव में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले में आज रविवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे करीब आगरा एक्सप्रेस-वे के पास एक ट्रक और मारुति वैन कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। तेज रफ्तार में हुई टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। दोनों ही गाड़ियां धू-धूकर जल उठीं। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार 7 लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। एक घंट तक बचाव कार्य चलाया गया। गाड़ियों की आग बुझाई गई। इसके बाद कार में फंसे शवों को निकालने के लिए गाड़ी को काटा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा। वहीं वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कार-ट्रक की तेज टक्कर के बाद लगी आग बताया जाता है कि ट्रक हरदोई से सरसों का तेल लेकर उन्नाव जिले के बांगरमऊ कस्बा जा रहा था। वहीं बांगरमऊ की ओर से मारुति वैन सवार सात लोग हरदोई के लिए जा रहे थे। दोनों वाहनों में हरदोई-बांगरमऊ रोड पर स्थित आगरा एक्सप्रेस-वे ...
ब्रैकिंग न्यूजः अभी-अभी हाइवे पर ट्रक-कार की टक्कर के बाद लगी आग, कई के मरने की आशंका

ब्रैकिंग न्यूजः अभी-अभी हाइवे पर ट्रक-कार की टक्कर के बाद लगी आग, कई के मरने की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उन्नाव जिले में आज रविवार कुछ देर पहले शाम करीब साढ़े 7 बजे बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर भीषण हादसा हो गया। हादसा उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हुआ, जिसमें एक कार और ट्रक की आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के पास हादसा टक्कर इतनी भीषण थी कि इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग की तेज उठती लपटों में कार सवार किसी को उतरने का मौका नहीं मिला। ट्रक से टकराने वाली मारुति वैन में एक महिला समेत एक बच्चे और तीन पुरुष के फंसे होने की आशंका है। ट्रक भी धू-धूलकर जल उठा। आसपास मौजूद लोग जान बचाने को भाग खड़े हुए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। फायरब्रिगेड की गाड़ियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन चलाया। कार में सवार कम से कम पांच लोगों के जलकर मरने की आशंका है। पुलिस मौके पर...
यूपीः मथुरा समेत दो जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

यूपीः मथुरा समेत दो जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन द्वारा यूपी पुलिस के दो अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं तबादलों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार को 37वीं वाहिनी पीएसी में उप सेनानायक के पद पर नियुक्त किया गया है। अबतक वह मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। इसी तरह दूसरे अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला सोनभद्र जिले से किया गया है। इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक अभयनाथ त्रिपाठी को लखनऊ पुलिस महानिदेशक कार्यालय (लखनऊ) का जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अबतक सोनभद्र जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि अभी एक दिन पहले शासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इनमें दिल्ली प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान भी शामिल थ...