Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Lucknow : स्वतंत्र देव सिंह बोले, बुंदेलखंड में अगले माह तक हर गांव-हर घर नल से जल

Lucknow : स्वतंत्र देव सिंह बोले, बुंदेलखंड में अगले माह तक हर गांव-हर घर नल से जल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीतिन्यूज, लखनऊ : यूपी के दो करोड़ 25 लाख ग्रामीण घरों तक जल जीवन मिशन के तहत साफ-स्वच्छ पानी पहुंच रहा है। इससे जल जनित बीमारियां 98% तक कम हुई हैं। ये बातें जलशक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल जीवन मिशन द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यशाला में कहीं। जल जीवन मिशन की कार्याशाला का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव व राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड के ज्यादातर गांवों में नल से जल पहुंचाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि काम लगभग पूरा हो चुका है। अगले एक महीने में बुंदेलखंड के हर गांव में हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। ये भी पढ़ें : Kanpur : सीएम योगी बोले, कानपुर को लौटाऊंगा लाल इमली, विधायक इरफान भोग रहा कर्मों की सजा कुछ मजरों ...
UP : मदरसे में छाप रहे थे रोजाना 20 हजार नकली नोट, मौलाना समेत 4 गिरफ्तार 

UP : मदरसे में छाप रहे थे रोजाना 20 हजार नकली नोट, मौलाना समेत 4 गिरफ्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज में पुलिस ने एक मदरसे में नकली नोट छापने के गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस का कहना है कि बिना मान्यता के चल रहे इस मदरसे में रोजाना लगभग 20 हजार रुपए नकली भारतीय नोट छापे जाते थे। इसके लिए अच्छी क्वालिटी का कागज, स्याही इस्तेमाल होती थी। 500 पर रहती है नजर, इसलिए 100-100 के नोट छापे प्रिंटेड नोट को पटरी की मदद से कटर ब्लेड से इतनी सफाई से काटा जाता था, कि किसी को भी जरा भी शक नहीं होता था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जानते थे कि पांच सौ का नोट लेने पर दुकानदार अक्सर जांच करते हैं। इसलिए 100-100 के नोट छापे, ताकि किसी को शक न हो। इस काम में मौलवी भी शामिल रहा। पढ़ना जारी रखें.. https://samarneetinews.com/friendship-on-facebook-then-obscene-videos-dirtygame-rape-blackmailing-in-banda/ पुलिस ने जांच में पाया कि मौलवी भी नकली नोट छापने ...
UP : घूमने को पैसे देगी सरकार, मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप की अंतिम तिथि 31..

UP : घूमने को पैसे देगी सरकार, मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप की अंतिम तिथि 31..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अब घूमने के लिए भी पैसे देगी। पर्यटन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पर्यटन फेलोशिप योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। ऐसे लोग कर सकते हैं आवेदन जानकारी के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। साथ ही स्नातक पास होना जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों को पारिश्रमिक के अलावा क्षेत्र भ्रमण के लिए राशि भी दी जाएगी। आन लाइन ऐसे करें आवेदन अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट uptourism.gov.in पर आन लाइन आवेदन कर सकते हैं। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों या विश्वविद्यालयों से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक अथवा उच्च शैक्षणिक योग्यता जरूरी है। आवेदन पत्र में सूचीबद्ध किसी क्षेत्र में प्रासंगिक कार्य का अनुभव होना जरूरी होगा। बाकी नियम विभ...
योगी कैबिनेट के फैसले, गांवों में पाइप पेयजल योजना को मंजूरी-कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर

योगी कैबिनेट के फैसले, गांवों में पाइप पेयजल योजना को मंजूरी-कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुनील सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 14 प्रस्ताव पेश हुए। इनमें से 13 पर कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। इन प्रस्तावों में सबसे खास बात यह है कि जलशक्ति विभाग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप पेयजल आपूर्ति योजना को मंजूरी मिलना है। अब गांवों में पाइप पेयजल योजना के तहत काम होगा। वहीं जिन गांवों में काम पूरा हो चुका है, वहां रख-रखाव मेंटिनेंस के लिए नीति लाई जा रही है। कैबिनेट की बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जलशक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। कैबिनेट ने इन प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी आज कैबिनेट की बैठक में सेटलमेंट डीड के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। डाटा सेंटर संशोधन नीति को भी मंजूरी मिल गई। संस्कृत छात्रों के लिए स्कॉलरशिप बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंज...
BJP सांसद कंगना का फिर किसानों पर विवादित बयान, राहुल गांधी हमलावर-भाजपा ने झाड़ा पल्ला

BJP सांसद कंगना का फिर किसानों पर विवादित बयान, राहुल गांधी हमलावर-भाजपा ने झाड़ा पल्ला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसान आंदोलन पर फिर विवादित बयान दे डाला है। कंगना के विवादित बयान से सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने जहां कंगना के बयान को भाजपा की किसान विरोधी नीति का हिस्सा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। भाजपा बोली, यह कंगना का निजी बयान-पार्टी का कोई लेना-देना नहीं वहीं भाजपा ने कंगना के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि यह उनका निजी बयान है। इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा प्रवत्ता ने यह भी कहा है कि कंगना को पार्टी के नीतिगत मामलों पर बोलने के अधिकार नहीं है। बताते चलें कि कंगना ने एक निजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि किसान आंदोलन को लेकर अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व सख्त कदम न उठाता तो पंजाब को भी बंगाल बना दिया गया होता। पहले भी कई बार किसान आंदोन पर विवादित बयान दे चुकीं कंगना रन...
संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब

संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद यूपी में होने वाले उप चुनाव में संघ के भी सक्रिय होने की खबरों पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा तंज कसा है। सपा मुखिया ने बिना नाम लिए कहा है कि अब भाजपा के ‘संगी-साथी’ कह रहे हैं कि वो बूथ पर जाकर व्यवस्था संभालेंगे। कहा कि इसका मतलब साफ है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय से भाजपा का कार्यकर्ता हताश होकर बूथ छोड़ भाग चुका है। कुल मिलाकर अखिलेश यादव ने कहा है कि कमजोर बीजेपी को संभालने निकले आरएसएस को पीडीए करारा जवाब देगा। अखिलेश ने सरकार, संघ और बीजेपी संगठन की बैठक पर निशाना दरअसल, अखिलेश यादव का सीधा इशारा दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा संगठन और आरएसएस के बीच चुनावी तैयारियों को लेकर हुई बैठक को लेकर था। एक्स (X) पर सपा मुखिया ने लिखा है कि हार के बाद भाजपा के गुटों ने आपस में एक-दूसरे...
यूपी उपचुनाव : संघ संभालेगा भाजपा की मदद के लिए मोर्चा, इन 5 बातों पर फोकस-यही चुनौतियां..

यूपी उपचुनाव : संघ संभालेगा भाजपा की मदद के लिए मोर्चा, इन 5 बातों पर फोकस-यही चुनौतियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी आने वाले यूपी उप चुनाव को लेकर बड़ी तैयारियों में है। इसमें कोई दो राय भी नहीं है कि यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में भाजपा की जीत-हार सीधेतौर पर 2027 के विधानसभा चुनावों पर असर डालेगी। यही वजह है कि उप चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेहद गंभीर है। खास बात यह है कि अबकी बार यूपी उप चुनावों में भाजपा की मदद के लिए संघ भी मोर्चा संभालेगा। सीएम योगी के आवास पर हुई खास बैठक लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संगठन (आरएसएस) और सरकार की समन्वय बैठक मुख्यमंत्री योगी के आवास पर हो चुकी है। इसमें संघ के सह सरकार्यवाह और भाजपा संग समन्वय का काम देख रहे अरुण कुमार ने सरकार और संगठक को लेकर विभिन्न विषयों पर काफी विस्तार से चर्चा की। विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर चिंता जताई। साथ ही इसकी काट के लिए भी च...
लड़कियों को अफीम चाटते हुए रील बनाना पड़ा भारी, दो बहनें हुईं गिरफ्तार-तीसरी नाबालिग

लड़कियों को अफीम चाटते हुए रील बनाना पड़ा भारी, दो बहनें हुईं गिरफ्तार-तीसरी नाबालिग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : अफीम चाटते हुए रील बनाना तीन लड़कियों को भारी पड़ गया। फिल्मी टशन धरी की धरी रह गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अफीम भी बरामद की है। दरअसल, ये तीनों लड़कियां सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बीकानेर गर्ल और बीकानेर की शेरनिया नाम से मशहूर हैं। बीकानेर की शेरनिया नाम से मशहूर, अश्लील गंदे इशारों वाले डायलाॅग.. इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर अश्लील गंदे इशारों वाले इनके वीडियो भरे पड़े हैं। यही वजह है कि इनके फालोअर की संख्या भी खूब है। हाल में इनकी एक रील वायरल हुई। (पढ़ना जारी रखें..)  https://samarneetinews.com/actress-soumya-shetty-arrested-for-gold-theft/ इस रील में ये दोनों लड़कियां अफीम चाटते हुए नजर आ रही थीं। मगर अबकी बार इनकी फिल्मी टशन भारी पड़ी। एसएचओ सुरेंद्र पचार ने बताया कि बीकानेर के बल्लभ गार्डन की रहने व...
यूपी में भारत बंद का असर, सपा-बसपा और भीम आर्मी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जाम-जुलूस

यूपी में भारत बंद का असर, सपा-बसपा और भीम आर्मी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जाम-जुलूस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को लेकर भारत बंद का असर यूपी में भी देखने को मिला। अलग-अलग जिलों में सपा, बसपा, कांग्रेस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की। अंबेडकरनगर में युवाओं ने जाम भी लगाया। डीजीपी ने कही यह बात इससे वहां वाहनों की कतार भी लगी। बलरामपुर में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। झांसी में प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उधर, राजधानी में यूपी पुलिस के मुखिया यानी डीजीपी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कंट्रोल रूम पहुंचकर तैयारियों को देखा। (पढ़ना जारी रखें..) https://samarneetinews.com/in-lucknow-workshop-of-bjps-membership-campaign-2024/ साथ ही बंद की आड़ में हिंसा का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने क...
बांदा-कानपुर : दो बहनों की रक्षाबंधन के दिन मौत से मातम में बदलीं खुशियां

बांदा-कानपुर : दो बहनों की रक्षाबंधन के दिन मौत से मातम में बदलीं खुशियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदा : बांदा और कानपुर में रक्षा बंधन के दिन दो परिवारों की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बेटियों की असामयिक मौत हो गई। एक घटना में बेटी ने सुसाइड कर ली। वहीं दूसरी में सांप के काटने से बिटिया की मौत हो गई। एक घटना कानपुर के घाटमपुर की है। वहीं दूसरी बांदा जिले में हुई। कानपुर के घाटमपुर में हुई घटना एक परिवार में रक्षा बंधन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब घर की बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय मां अपने बेटे के साथ मायके गई थीं। वहां से लौटकर आईं तो बेटी को फंदे पर लटकता हुआ पाया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका का उसके भाई से राखी जल्दी बंधवाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी से आहत होकर लड़की ने यह कदम उठा लिया। मां और भाई गए हुए थे ननिहाल जानकारी के अनुसार कानपुर के घाटमपुर के बैजूपुर के स्व. सत्यवीर यादव की बेटी शुभी यादव ...