Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

UP : जीजा की छेड़छाड़ से तंग सगी बहनों ने नदी में कूदकर दी जान, रिपोर्ट दर्ज

UP : जीजा की छेड़छाड़ से तंग सगी बहनों ने नदी में कूदकर दी जान, रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रक्षा बंधन के दिन दो सगी बहनों ने नदी में कूदकर जान दे दी। घटना का कारण जीजा की छेड़छाड़ से तंग होना बताया जा रहा है। दोनों बेटियों के पिता ने इस मामले में आरोप लगाते हुए दामाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। गोंडा पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। रक्षा बंधन बाले दिन घटना से कोहराम जानकारी के अनुसार गोंडा जिले में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में तामापार गांव के सुरेश कुमार की दो बेटियों, सुनीता (18) और पुनीता (17) साथ में हाथ बांधकर नदी में कूद गईं। दोनों रक्षा बंधन वाले दिन सुबह करीब 5 बजे घर से निकली थीं। लड़कियों के पिता का कहना है कि दोनों घर से यह कहकर निकली थीं कि उनका जीजा अशोक, उन दोनों से छेड़छाड़ करता है। ये भी पढ़ें : UP : मुठभेड़ में अधिशासी अभियंता के दोनों हत्यारोपियों को लगी पुलिस की...
UP : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी का किया गठन

UP : अखिलेश यादव का बड़ा दांव, समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी का किया गठन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दांव चला है। पूर्व सीएम ने रक्षा बंधन के अवसर पर समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी का गठन किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि यह वर्तमान के संदर्भ में ‘स्त्री-संरक्षणीकरण’ की नवीन अवधारणा को जन-जन तक लेकर जाएगी। कहा, यह आधी आबादी की पूरी आजादी का अभियान इसके गठन के पीछे के उद्देश्य के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि यह आधी आबादी की पूरी आजादी का एक अभियान है। साथ ही सद्भावनापूर्ण प्रयासों और समानता के विचारों के प्रसारण से नारी के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव करने का (पढ़ना जारी रखें..)  https://samarneetinews.com/deputycm-keshavmaurya-praised-cmyogi-in-mirzapur/ भी प्रयास है। अखिलेश यादव ने कहा, ‘समाजवादी सबला-सुरक्षा वाहिनी’महिलाओं के चतुर्दिक सशक्तीकरण को सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण काम करेगी। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक...
UP : डिप्टी सीएम केशव मौर्य की पत्नी की अचानक तबियत बिगड़ी, भर्ती

UP : डिप्टी सीएम केशव मौर्य की पत्नी की अचानक तबियत बिगड़ी, भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी राज कुमारी देवी की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कालेज ले गए। वहां उनको कार्डियोलाजी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने कही यह बात डाक्टरों का कहना है कि ब्लड प्रेशर लोड होने के कारण उनकी तबियत बिगड़ी है। बाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी अस्पतला पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों से बातचीत कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपचार के बाद उनकी हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। https://samarneetinews.com/deputy-cm-keshav-maurya-praised-cm-yogi-in-mirzapur/ ये भी पढ़ें : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफों के बांधे पुल, खुले मंच से कहा-उनके जैसा कोई सीएम नहीं  ...
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफों के बांधे पुल, बोले-उनके जैसा कोई सीएम नहीं

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफों के बांधे पुल, बोले-उनके जैसा कोई सीएम नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी के बीच तल्खियों की खबरें हाल के दिनों में काफी सुर्खियों में रही हैं। आज रविवार को कुछ ऐसा हुआ जिसकी प्रदेश की राजनीतिक में खूब चर्चा हो रही है। मिर्जापुर के मझवां में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी की तारीफों के पुल बांधे। खुले मंच से सीएम योगी की भरपूर प्रशंसा की। मझवां में बीजेपी कार्यकर्ताओं को कर रहे थे संबोधित दरअसल, डिप्टी सीएम मौर्य आज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मझवां में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है। कहा, सीएम योगी जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जैसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं है। केशव मौर्य ने कहा कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली नेता हमारे प्रधानमंत्...
UP : मुठभेड़ में अधिशासी अभियंता के दोनों हत्यारोपियों को लगी पुलिस की गोली, गिरफ्तार

UP : मुठभेड़ में अधिशासी अभियंता के दोनों हत्यारोपियों को लगी पुलिस की गोली, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुल्तानपुर में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशाषी अभियंता की पीट-पीटकर हत्या के दोनों आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए हैं। बताते हैं कि दोनों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोलियां लगीं और पकड़े गए। पुलिस का कहना है कि उनको जेल भेजा जा रहा है। उधर, मृतक अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अधिशाषी अभियंता की पीट-पीटकर हत्या का मामला एएसपी अरुण चन्द का कहना है कि दोनों अभियुक्त सहायक अभियंता अमित कुमार और प्रदीप को पुलिस ने दूबेपुर गांव में घेर लिया। दोनों के वहां छिपे होने की सूचना मिली थी। बताते हैं कि दोनों बिहार के मधुबनी, सासाराम भागने की फिराक में थे। दोनों को दूबेपुर गांव में घेरा, गोलीबारी में गिरफ्तार बताते हैं कि खुद को घिरा देख दोनों पुलिस पर अवैध असलहों से गोलियां चलाने लगे। पुलिस ने बचाव में गोलियां चला...
यूपी के बुलंदशहर में भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत 20 से ज्यादा घायल 

यूपी के बुलंदशहर में भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत 20 से ज्यादा घायल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आज रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। गाजियाबाद से बुलंदशहर जा रही पिकअप गाड़ी को बस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। इससे 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। बताते हैं कि पिकअप में मजदूर सवार थे जो परिवार के साथ रक्षा बंधन मनाने घरों को जा रहे थे। रक्षा बंधन मनाने सभी जा रहे घर जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले लगभग 25 से ज्यादा मजदूर पिकअप में सवार थे। ये लोग गाजियाबाद से अलीगढ़ जिले की तहसील अतरौली के रायपुर गांव रक्षा बंधन मनाने जा रहे थे। टक्कर से उड़े पिकअप के परखच्चे बताते हैं कि रास्ते में जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पिकअप पहुंची तो वहां डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। कछ ने वहीं...
Breaking : कानपुर में बड़ा रेल हादसा, साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, अधिकारी मौके पर..

Breaking : कानपुर में बड़ा रेल हादसा, साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरी, अधिकारी मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में आज शनिवार तड़के सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। वाराणसी से अहमदाबाद जा रही ट्रेन नंबर 19168 साबरमती एक्स्प्रेस पटरी से उतर गई। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे और आरपीएफ ने बचाव मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। न ही कोई यात्री घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तड़के सुबह करीब 3 बजे कानपुर और भीमसेन रेलवे स्टेशन के बीच तेज गड़गड़ाहट के दौरान पटरी से उतर गई। हालांकि, इस ट्रेन हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। न ही किसी यात्री के घायल होने की कोई सूचना है। यात्रियों को कानपुर ले जाने के लि...
UP : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

UP : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78वें स्वाधीनता दिवस पर विधान भवन पर ध्वजारोहण किया। साथ ही युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम योगी ने 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना' की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश में 10 लाख युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। शौर्य पुरस्कार विजेताओं को किया सम्मानित साथ ही सीएम योगी ने इस अवसर पर शौर्य पुरस्कार विजेताओं और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार आने वाले दिनों में युवाओं को 10 लाख एमएसएमई इकाइयों के गठन के लिए सरकार आर्थिक सहयोग देगी। इससे लगभग 50 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को 2 करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट दे रहे हैं। ये भी पढ़ें : Ayodhya : सीएम योगी बोले, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, लेकिन सबके मुं...
UP : विभाजन विभीषिका स्मृति की मौन पद यात्रा में सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम..

UP : विभाजन विभीषिका स्मृति की मौन पद यात्रा में सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आज बुधवार को मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा' निकाली गई। दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया गया। हाथों में तख्ती लेकर चलते दिखे सीएम और दोनों डिप्टी सीएम फिर प्रतिमा स्थल से मौन यात्रा शुरू होकर लोकभवन तक पहुंची। पूरी यात्रा में सीएम योगी हाथ में तख्ती लेकर चलते दिखाई दिए। लोकभवन पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने संबंधित प्रदर्शनी भी देखी। ये भी पढ़ें : UP : काल बनकर दौड़ी रोडवेज बस, दो बाइकों को रौंदा, एक युवक की मौत-दूसरा गंभीर यात्रा में महापौर सुषमा खर्कवाल, सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री बलवीर सिंह औलख आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि केंद्र में भाजपा की सत्ता आने के बाद ...
UP : सर्राफ दंपती की दिल दहलाने वाली सुसाइड, सेल्फी, लोकेशन और सुसाइड नोट किया शेयर

UP : सर्राफ दंपती की दिल दहलाने वाली सुसाइड, सेल्फी, लोकेशन और सुसाइड नोट किया शेयर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक सर्राफ दंपती की सुसाइड की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मरने से पहले कर्ज के दलदल में फंसे इस दंपती ने सुसाइड नोट लिखा। फिर सुसाइड करने वाली जगह पर पहुंचकर दोनों ने सेल्फी ली। इसके बाद परिजनों को सेल्फी, सुसाइड नोट और अपनी लोकेशन शेयर की। फिर दोनों हरिद्वार में गंगा में कूद गए। दंपती की सुसाइड का कारण भारी कर्ज में डूबा होना बताया जा रहा है। पूरा घटना बुरी तरह से दिल दहला देने वाली है। दंपती के दो मासूम बच्चे भी हैं। मरने से पहले सुसाइड नोट, सेल्फी और लोकेशन की शेयर जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के किशनपुरा के रहने वाले सर्राफ सौरभ बब्बर और उनकी पत्नी मौना बब्बर ने सुसाइड कर ली। कारोबारी गोल्ड किटी जमा करने का काम करते थे। इस कारण दोनों पर काफी कर्ज हो गया था। बताते हैं कि सोमवार सुबह 9.30 बजे रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि...