Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

कानपुर : नाबालिग लड़कियों को शिकार बनाता था यह मौलाना, मासूम से दुष्कर्म में गिरफ्तार

कानपुर : नाबालिग लड़कियों को शिकार बनाता था यह मौलाना, मासूम से दुष्कर्म में गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : पुलिस ने नाबालिग लड़कियों और बच्चियों को शिकार बनाने वाले एक शातिर किस्म के मौलाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म में पकड़ा है। कानपुर में ग्वालटोली के मकबरा में शुक्रवार रात 7 साल की मासूम से एक मौलाना ने दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया था। बाद में आरोपी मौलाना मुख्तार उर्फ मुख्तार चच्चा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस बोली, कई और गुनाह भी कबूले डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि इससे पहले उसने कई बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास करने व छेड़छाड़ की बात कबूली है। पुलिस ने दोपहर में उसे कोर्ट में पेश किया। फिर वहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी मौलाना ने पहले भी कई नाबालिग लड़कियों के साथ गंदी बातें कीं। अ...
Bollywood Actress श्रद्धा कपूर बोलीं, ‘आरोही’ के वो सारे गुण खुद में चाहती हूं मैं..

Bollywood Actress श्रद्धा कपूर बोलीं, ‘आरोही’ के वो सारे गुण खुद में चाहती हूं मैं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति, एंटरटेनमेंट डेस्क, लखनऊ : बाॅलीवुड से सिनेमा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। स्वतंत्रता दिवस पर 3 बड़ी फिल्मों का क्लैश होने वाला है। इन फिल्मों में एक अक्षय कुमार की 'खेल खेल में', जॉन अब्राहम की 'वेदा' और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' शामिल हैं। ये तीनों फिल्में 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इन तीनों फिल्मों में सबसे चर्चा में स्त्री-2 है, जो अपनी परफॉर्मेंस से ऑडियंस को सरप्राइज करने वाली है। दरअसल, श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'आशिकी-2' में अपने किरदार आरोही केशव शिर्के के तौर पर दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। अभी हाल ही में पिंकविला से बातचीत में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने फिल्म आशिकी-2 में अपने किरदार आरोही को काफी स्पेशल बताया। श्रद्धा का कहना है कि यह किरदार मेरे लिए बेहद खास है। यह पूरी फिल्म ही उनके लिए खास है। श्रद्धा का कहना है कि आरो...
CMYogi ने किया काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का शुभारंभ, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

CMYogi ने किया काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का शुभारंभ, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ आज से पूरे प्रदेश में बड़े ही उत्साह से मनाई जा रही है। इसका उद्देश्य है वर्तमान और भावी पीढ़ी को शहीदों के काकोरी ट्रेन एक्शन से परिचित कराना है। इसी क्रम में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुभारंभ किया। शहीदों को CM योगी ने किया नमन काकोरी शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आज काकोरी पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होते हुए शहीदों को नमन किया। इसके पहले उन्होंने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर संदेश लिखकर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन भी किया। उन्होंने लिखा कि देश की ये भी पढ़ें : विनेश फोगाट : 3 जीत, 100 ग्राम के लिए अयोग्य और फिर सन्यास का ऐलान…48 घंटे में तेजी से बदला घटनाक्रम  स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीरों को वह नमन करते हैं। रेलवे के...
विनेश फोगाट : 3 जीत, 100 ग्राम के लिए अयोग्य और फिर सन्यास का ऐलान…48 घंटे में तेजी से बदला घटनाक्रम

विनेश फोगाट : 3 जीत, 100 ग्राम के लिए अयोग्य और फिर सन्यास का ऐलान…48 घंटे में तेजी से बदला घटनाक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Paris Olympics 2024 : भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। एक दिन पहले ही विनेश को पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इसकी वजह उनका 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी में सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा होना था। 48 घंटों में तेजी से बदले हालात विनेश ने मंगलवार को तीन मैच खेले थे। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में टोक्यो ओलंपिक की चैंपियन यूई सुसाकी को पटखनी दी थी। तीन पहलवानों को हराते हुए दी पटखनी फिर क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की महिला पहलवार और सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को हराया था। विनेट फोगाट ओलंपिक में फाइनल में क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा वजन से अयोग्य मगर अचानक बदले घटनाक्रम में उनका गोल्ड जीतने का सपना टूट गया। उन्होंने 100 ग्राम ज्यादा वजन क...
अयोध्‍या रेप केस : DNA टेस्‍ट को आरोपियों के लिए गए सैंपल, पीड़िता की हालत में अब सुधार

अयोध्‍या रेप केस : DNA टेस्‍ट को आरोपियों के लिए गए सैंपल, पीड़िता की हालत में अब सुधार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता मोईद खान और उसके नौकर राजू खान का सैंपल लिया गया है। ताकि दोनों का डीएनए टेस्ट कराया जा सके। दोनों का सैंपल बुधवार को अयोध्या में लिया गया। उधर, लखनऊ में पीड़िता के स्वास्थ्य में अब तेजी से सुधार हुआ है। मंगलवार को डाक्टरों ने उसके 12 सप्ताह के गर्भ को समाप्त कर दिया था। साथ ही पीड़िता और भ्रूण का सैंपल मंगलवार को गर्भपात के समय ही लेकर पुलिस को जांच को दे दिया था। पीड़िता का गर्भपात होने के बाद हालत में सुधार अब पुलिस विवेचना में आरोपियों से डीएनए टेस्क कराकर उसका मिलान कराएगी। बताते हैं कि बुधवार को किशोरी की सभी डाक्टरी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। उसे एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी। डाक्टरों ने पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को अयोध्या से लखनऊ रेफर किया था। बताते चलें कि मो...
बांग्लादेश में तख्तापलट, भारत पहुंचीं शेख हसीना, NSA डोभाल ने किया स्वागत

बांग्लादेश में तख्तापलट, भारत पहुंचीं शेख हसीना, NSA डोभाल ने किया स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : पड़ोसी देश बांग्लादेश से बड़ी खबर है। बांग्लादेश में तख्ता पलट हो गया है। वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। काफी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो चुके हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का विमान भारत में गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतर चुका है। गाजियाबाद के हिंडन एयबेस पर NSA डोबाल ने किया स्वागत वह सेना के विशेष विमान से भारत पहुंची हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने एयरबेस पर शेख हसीना को रिसिव किया। उनका स्वागत किया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक दोनों के बीच बातचीत हुई। उधर, बांग्लादेश में सत्ता का बागडोर अब सेना ने अपने हाथों में ले ली है। देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेख हसीना को भारत के एनएसए अज...
आगरा : महिला इंस्पेक्टर और बाॅयफ्रेंड की पिटाई का मामला, जेल गए इंस्पेक्टर की पत्नी, साला-सलहज भी

आगरा : महिला इंस्पेक्टर और बाॅयफ्रेंड की पिटाई का मामला, जेल गए इंस्पेक्टर की पत्नी, साला-सलहज भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आगरा में महिला इंस्पेक्टर शैली राणा और इंस्पेक्टर पवन नागर की पिटाई का मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मूकदर्शक बने रहे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। अब पुलिस ने पिटाई करने वालों को जेल भेजा है। इंस्पेक्टर पवन की पत्नी गीता नागर, पत्नी का भाई ज्वाला सिंह, भाई की पत्नी सोनिका सिंह को जेल भेजा गया है। फरार हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि हाथ मरोड़ने के दौरान महिला इंस्पेक्टर शैली का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। मारपीट करने वाले फरार आरोपियों की तलाश शुरू उन्हें निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, शैली की तहरीर पर बवाल, मारपीट, जान से मारने का प्रयास और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। इससे पहले घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। दो दरोगाओ, तीन हेड कांस्टेबिलों और तीन सिपाहियों के खिलाफ निलंबन व लाइन हाज...
लखनऊ : ED ने बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन की जब्त, भाई ने कहा-बदले की कार्रवाई

लखनऊ : ED ने बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की जमीन की जब्त, भाई ने कहा-बदले की कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : Babu Singh Kushwaha प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कानपुर रोड पर बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की कानपुर रोड पर स्थित करोड़ों की जमीन को जब्त कर लिया है।कानपुर रोड पर स्कूटर इंडिया के सामने स्थित करोड़ों की इस जमीन पर बने निर्माण को भी ईडी ने तुड़वा दिया। ईडी के अधिकारी बड़ी संख्या में फोर्स और बुलडोजर लेकर वहां पहुंचे। दो दिन पहले लोकसभा में सपा के उप नेता बनाए गए कुशवाहा बताते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बताते चलें कि अभी दो दिन पहले ही अखिलेश यादव ने कुशवाहा को लोकसभा में समाजवादी पार्टी संसदीय दल का उप नेता बनाया है। इसे कुशवाहा और पिछड़े वोटों को साधने की कोशिश में देखा जा रहा है। सांसद कुशवाहा के अधिवक्ता भाई ने इसे बताया बदले की कार्रवाई उधर,...
विधानसभा : CMYogi बोले, ‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, जो करेगा वो भुगतेगा भी..’

विधानसभा : CMYogi बोले, ‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, जो करेगा वो भुगतेगा भी..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन आज सीएम योगी खूब गरजे। उन्होंने कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, रहा सवाल प्रतिष्ठा का, तो यहां से ज्यादा मठ में मिल जाती है। कहा कि जो करेगा वो भुगतेगा भी। दरअसल, सीएम योगी सपा नेताओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। कहा, यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती से चलेगी सीएम योगी ने कहा कि जो भी अव्यवस्था फैलाने का काम करेगा, उसे परिणाम भुगतना ही होगा। सीएम ने कहा कि यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती से चलेगी। विरोधी दल के नेता सनातन पांडेय के एक सवाल के जवाब में सीएम योगी बोले कि आप लोगों को बुलडोजर से भी डर लगता है। ये भी पढ़ें : लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया   कहा कि बुलडोजर निर्दोष लोगों के लिए नहीं है। यह उन अपराधियों के लिए है जो व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाते हैं।...
लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया

लखनऊ : विधानसभा में पानी भरा, CMYogi को दूसरे रास्ते से निकाला गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार भारी बारिश हो रही है। तेज उमस से लोगों को राहत मिली है, लेकिन जलभराव से दिक्कत भी हुई है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे घने बादल छा गए। फिर जमकर बारिश हुई। लगातार बारिश से लखनऊ विधानभवन के भीतर पानी भर गया। जलभराव जैसी स्थिति हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दूसरे रास्ते से बाहर निकाला गया। मौसम विभाग का अनावश्यक घर से न निकलने का अलर्ट उधर, मौसम विभाग ने भारी वर्षा के मद्देनजर लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। जारी एडवायजरी में कहा गया है कि असुरक्षित भवनों व पेड़ों के संपर्क में न आएं। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मानसून टर्फ के मध्य भारत से उत्तर की ओर बढ़ने के कारण आने वाले कुछ दिन पूरे प्रदेश में बारिश होगी। ये भी पढ़ें : CMYogi ...