Saturday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

मंदना करीम के हाट स्लिम लुक ने मचाया धमाल, हर कोई देखकर हैरान..

मंदना करीम के हाट स्लिम लुक ने मचाया धमाल, हर कोई देखकर हैरान..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः मंदाना करीमा का नाम तो आपको याद होगा, जो बिग बॅास-9 में नजर आईं थीं। इस वक्त फिर मंदाना काफी चर्चा में हैं और इसकी वजह है कि बीते 1 साल में उनके द्वारा जबरदस्त ढंग से अपना वजन घटाना। अब वजन घटाने के बाद मंदाना परफेक्ट बॉडी शेप में दिखाई दे रही हैं और उनका लुक पहले से ज्यादा हॅाट और सेक्सी हो गया है। अपने इस फैट से फिट लुक की तस्वीरें खुद मंदाना ने इंस्टा पर शेयर करके तहलका मचा दिया है। इंस्टा पर शेयर स्लिम फोटो बटोर रहीं तारीफें  अपने अपने मेकओवर की कोलाज इमेज शेयर करते हुए मंदाना का कहना है कि जब वह फैटी थीं तब भी खुश थीं और आज भी खुश हैं। बता दें कि मंदाना करीमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी कई बोल्ड तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। इंस्टा पर अपनी इन तस्वीरों के लिए मंदाना को ट्रोलर्स से भी जूझना पड़ जाता है। अब अपने स्लिम लुक की...
आजम के बेटे से बोलीं जया प्रदा, मेरे आगे बच्चे हो अभी..

आजम के बेटे से बोलीं जया प्रदा, मेरे आगे बच्चे हो अभी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः रामपुर में सपा नेता आजम खान के अभिनेत्री एवं भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा पर विवादित बोल को लेकर अब उनका बेटा भी कूद गया है। यह जुबानी जंग तेज होती जा रही है। आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम ने कहा है कि उसके पिता पर मुसलिम होने के कारण बैन लगाया गया है। अब अब्दुल्ला के बयान पर जया प्रदा ने भी प्रतिक्रिया दी है। जया ने कहा है कि अब्दुल्ला मेरे आगे तुम बच्चे हो। आजम के बेटे पर जया का पलटवार  इतना ही नहीं जया ने कहा कि तुम्हारे घर में मां है, भाभी है और अगर तुम्हारी भाभी पर कोई ऐसे टिप्पणी करेगा तो क्या तुम्हारा भरी सभा में प्रेसकांफ्रेंस करने का मन करेगा। कहा कि नहीं करेगा। मामले में मुस्लिम कार्ड चलने पर जया ने कहा कि मैं हिंदू हूं, इसलिए मेरे खिलाफ यह टिप्पणी की जा रही है और यह एक बहन आंसू हैं और खून के आंसू हैं। इतना ही नहीं जया प्रदा ने कहा कि आजम साहब को यह ...
बड़ी खबरः कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी का पार्टी से इस्तीफा, कहा, पार्टी में बढ़ रहा गुंडों का बोलबाला

बड़ी खबरः कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी का पार्टी से इस्तीफा, कहा, पार्टी में बढ़ रहा गुंडों का बोलबाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता। समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः कांग्रेस खेमे से एक बड़ी खबर आ रही है। बीते कुछ दिनों से पार्टी में खुद से हुई बदसलूकी से नाराज चल रहीं कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात उन्होंने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने अपनी ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस प्रवक्ता, शब्द को हटा दिया था। शुक्रवार को यह नहीं देखा गया। बता दें कि इससे पहले प्रियंका ने आरोप लगाया था कि पार्टी में गुंडों को तवज्जों मिल रही है। राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा  17 अप्रैल को किए ट्वीट में प्रियंका ने कहा था कि पार्टी में गुंडो को तरजीह मिल रही है। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी कांग्रेस के प्रति नाराजगी जाहिर की थी और बाद में उनको कोई बयान या टीवी डिबेट्स में हिस्सेदारी नजर नहीं आई थी। बताते चलें कि ...
25 को बांदा आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि विश्वविद्यालय में जनसभा को करेंगे संबोधित

25 को बांदा आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि विश्वविद्यालय में जनसभा को करेंगे संबोधित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आने वाली 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांदा आ रहे हैं। वह यहां कृषि विश्वविद्यालय में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। इस जनसभा में फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट समेत आसपास के अन्य इलाकों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बड़े स्तर पर चल रही हैं तैयारियां  लोकसभा क्षेत्र संयोजक बालमुकुंद शुक्ला व अशोक जाटव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि कृषि विश्वविद्यालय के पास नेशनल एवं स्टेट हाइवे भी है। इस कारण वहां कार्यक्रम स्थल रखा गया है ताकि लोगों को पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बांदा आ रहे हैं। इसलिए स्थानीय नेता उनके स्वागत में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। ये भी पढ़ेंः मोदी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी बीजेपी.....
चुनाव आयोग ने मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने वाले चुनाव अधिकारी को किया निलंबित

चुनाव आयोग ने मोदी के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने वाले चुनाव अधिकारी को किया निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः 16 अप्रैल को ओडीशा के संबलपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हेलीकाप्टर की तलाशी लेने वाले सामान्य पर्यवेक्षक को चुनाव आयोग ने बुधवार को निलंबित कर दिया। आयोग ने निलंबन का कारण बताया है कि कर्नाटक कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन ने एसपीजी सुरक्षा से जुड़े निर्वाचन आयोग के निर्देश का पालन नहीं किया। भारतीय चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मोहसिन के निलंबन का आदेश मुख्य चुनाव अधिकारी (ओडिशा), जिला चुनाव अधिकारी (सम्बलपुर) और डीआईजी (सम्बलपुर) की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर दिया गया। उधर, इस मामले ने विपक्षियों को पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर हमले का एक और मौका दे दिया है। एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों को छूट होती है ऐसी जांच से   घटना के एक दिन बाद निलंबित कर दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सम्बलपुर में प्रधानमंत्री के हेल...
दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान जारी, यूपी के अमरोहा, नगीना समेत 8 सीटों का प्रतिशत..

दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान जारी, यूपी के अमरोहा, नगीना समेत 8 सीटों का प्रतिशत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान चल रहा है। साथ ही ओडिशा विधानसभा की 35 सीटों पर भी मतदान हो रहा है। इस दौरान यूपी की 8 और बिहार की 5 सीटों पर भी मतदान जारी है। दूसरे चरण में कुल 1596 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनकी किस्मत का फैसला 15.5 करोड़ मतदाता कर रहे हैं। इस दौरान 1.8 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हांलाकि यूपी में किसी तरह की गड़बड़ी की बात नहीं सामने आई है। दूसरे चरण में इतने राज्य और इतनी सीटें पर चुनाव राज्य - सीटें उत्तरप्रदेश - 8 बिहार - 5 तमिलनाडु - 38 कर्नाटक - 14 महाराष्ट्र - 10 ओडिशा - 5 असम - 5 पश्चिम बंगाल - 3 छत्तीसगढ़ - 3 जम्मू-कश्मीर - 2 मणिपुर - 1 पुडुचेरी - 1 इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला ये दिग्गज हैं मैदान में..  हेमामालिनी (भाजपा) मथुरा, उत्तरप्रदेश राज बब्बर (कांग्रे...
पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 14 की गोली मारकर की हत्या  

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 14 की गोली मारकर की हत्या  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक राजमार्ग पर एक बस से यात्रियों को जबर्दस्ती नीचे उतारने के बाद 14 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। दो लोग भागने में सफल रहे। यह खबर पाकिस्तान के एक समाचार पत्र ने दी है। डॉन समाचारपत्र के मुताबिक बंदूकधारियों ने कम से कम 14 यात्रियों की गोली मार कर हत्या कर दी है, जबकि दो यात्री भागने में सफल रहे है। ये लोग नजदीकी जांच चौकी पर पहुंच गये। उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बसों से उतारकर गोलियों से भूना   सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, सेना जैसी वर्दी पहने करीब 15 से 20 अज्ञात बंदूकधारियों ने कराची और ग्वादर के बीच चलने वाली पांच से छह बसों को रोका। उन्होंने ब्लूचिस्तान के ओरमारा इलाके में मकरान तटीय राजमार्ग पर एक बस को रोका, यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की और उनमें से करीब 16 क...
नीतिश कुमार की महिलाओं से अपील, पति एनडीए को वोट न दें तो रखें उनको भूखा 

नीतिश कुमार की महिलाओं से अपील, पति एनडीए को वोट न दें तो रखें उनको भूखा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बयान सामने आया है जिसमें वह महिलाओं से वोट मांग रहे हैं साथ ही उन्होंने उनसे अपील की है कि वह अपने पति का भी वोट एनडीए को दिलवाएं। मंगलवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने महिलाओं से कहा कि यदि उनके पति एनडीए के लिए वोट नहीं करते हैं तो वे उन्हें भूखा रखें। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंझरपुर लोकसभा सीट पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 23 को है मतदान, उपलब्धियां गिनाने में जुटे हैैं नीतिश  यहां पर 23 अप्रैल को चुनाव है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के लिए ताबड़तोड़ चुनावी सभा कर अपनी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। झंझरपुर लोकसभा क्षेत्र के अंधरतहरी में चुनावी सभा को संबोधित क...
पवार की पीएम मोदी पर टिप्पणी, कहा-मोदी क्या जाने कैसे चलता है परिवार..

पवार की पीएम मोदी पर टिप्पणी, कहा-मोदी क्या जाने कैसे चलता है परिवार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः चुनावी माहौल में नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। नेताओं की जुबान खूब फिसल रही है। जुबान ऐसी फिसल रही है एक दूसरे की निजता पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निजी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मेरे पास पत्नी है, बेटी है लेकिन प्रधानमंत्री के पास कोई नहीं है। उन्हें क्या पता कैसे चलता है परिवार। कहा, पीएम के पास न पत्नी, न बच्चे..   एनसीपी चीफ शरद पवार, पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी कहते हैं पवार साहब एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन पारिवारिक मुद्दे हैं। उनके भतीजे उनके कंट्रोल से बाहर हैं। 'मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि मेरे घर के मुद्दों से उनका क्या लेना-देना है? लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि मुझसे पत्नी, बेटी, दामाद, भतीजे मिलने आते हैं, लेकिन उनके पास कोई नहीं है। वह इतने पर भ...
आयोग के बाद ट्विटर की सीएम योगी पर कार्रवाई, ‘वायरस’ ट्वीट को हटाया

आयोग के बाद ट्विटर की सीएम योगी पर कार्रवाई, ‘वायरस’ ट्वीट को हटाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव आयोग के निशाने पर है। चुनाव आयोग ने पहले योगी पर बैन लगाया तो उसके निर्देश पर माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर कार्रवाई की है। ट्विटर ने मुस्लिम लीग को वायरस बताने वाले सीएम योगी के ट्वीट को हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक ट्विटर इंडिया ने 34 ट्वीट के खिलाफ कार्रवाई की है। ट्विटर ने या तो उन्हें अपनी वेबसाइट से हटा दिया है या फिर उसे भारत में दिखने से रोक दिया है। ये सभी ट्वीट सांप्रदायिक प्रकृति के थे। ट्विटर ने सीएम योगी के अलावा गिरिराज सिंह, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, अभिनेत्री कोयना मित्रा और पूर्व सैन्य अधिकारी सुरेंद्र पुनिया के कुछ ट्वीट को भी हटाया गया है। आयोग ने योगी पर लगाया था 72 घंटे का बैन चुनाव आयोग ने इससे पहले योगी को बड़ा झटका देते हुए उनके चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे के ...