Thursday, October 22सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में टेंट हाउस में आग से लाखों का नुकसान, दमकल ने किया काबू

बांदा में टेंट हाउस में आग से लाखों का नुकसान, दमकल ने किया काबू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से सटे इलाके में अतर्रा रोड पर नवाब टैंक के पास स्थित एक टेंट हाउस में अचानक आग लग गई। इससे वहां रखे रजाई-गद्दे और अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। टेंट हाउस में कितना नुकसान हुआ, इसका आंकलन किया जा रहा है। अतर्रा रोड पर हुई घटना हालांकि, लोगों ने दमकल कर्मियों के देर से आने की बात कही है। उधर, दमकल कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। कहा जा रहा है कि टेंट हाउस का काफी नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि अतर्रा रोड नवाब टैंक के पास जमील टेंट हाउस है। आज सोमवार दोपहर अचानक टेंट हाउस से धुआं उठता दिखाई दिया। लोगों को शक हुआ तो वहां जाकर देखा। तबतक तेज आग की लपटे उठने लगीं। टेंट मालिक जमील मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। दम के गाड़ी मौके पर पहुंची तो कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया...
बांदा में तालाब खुदाई में खजाने की अफवाह पर बखेड़ा, पुलिस-प्रशासन भी हलाकान

बांदा में तालाब खुदाई में खजाने की अफवाह पर बखेड़ा, पुलिस-प्रशासन भी हलाकान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में तालाब की खुदाई के दौरान खजाना मिलने की अफवाह ने इलाके में न सिर्फ सनसनी फैला दी। बल्कि ग्रामीणों ने अच्छा-खासा बखेड़ा भी खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात में खुदाई कराकर ठेकेदार खजाना ले भागा है। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। बाद में एसडीएम और सीओ ने मौके पर बारकेडिंग कराकर काम बंद करा दिया। अब पुरातत्व विभाग करेगा जांच-पड़ताल साथ ही पुरातत्व विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मौके पर कुछ पक्की ईंटे मिली हैं जो प्राचीन लग रही हैं। ऐसे में पुरातत्व विभाग ही सही स्थिति जांच सकेगा। बताया जाता है जाता है कि कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव में बीते करीब 20 दिन से रइतलवा तालाब में लघु सिंचाई विभाग के ठेकेदार तारिक अली द्वारा करीब 3 सप्ताह से खुदाई का काम हो रहा था। इसी दौरान शनिवार को तालाब की खुदाई ...
बड़ी खबरः बांदा में छात्र ने रात 2 बजे तक की फोन पर बात, सुबह फांसी पर लटकता मिला

बड़ी खबरः बांदा में छात्र ने रात 2 बजे तक की फोन पर बात, सुबह फांसी पर लटकता मिला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रविवार शाम को एक सप्ताह पूर्व लखनऊ से अपने घर बांदा लौटे डीएलएड छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक द्वारा आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, पुलिस का इतना जरूर कहना है कि रात 2 बजे तक युवक की किसी से फोन पर लंबी बात हुई थी। इसलिए काॅल रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। ऐसे में काॅल रिकार्ड काफी हद तक घटना का कारण साफ कर सकता है। एक सप्ताह पूर्व लखनऊ से लौटा था छात्र बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लोधिनपुरवा गांव के रहने वाले रामपाल राजपूत का पुत्र अंकित (22) लखनऊ में रहकर डीएलएड की पढ़ाई कर रहा था। एक सप्ताह पूर्व ही लखनऊ से घर वापस लौटा था। रविवार शाम कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी...
लाॅकडाउन-4ः बांदा में भरी दोपहर गांव-गांव पहुंचे सदर विधायक ने राशन के साथ दिया बड़ा संदेश

लाॅकडाउन-4ः बांदा में भरी दोपहर गांव-गांव पहुंचे सदर विधायक ने राशन के साथ दिया बड़ा संदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन-4 के बीच सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने समर्थकों के साथ गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। लोगों से मिलते हुए सदर विधायक ने उनको भरोसा दिलाया कि परेशान न हों, राशन और अन्य सामान की दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। इसके साथ ही सदर विधायक द्विवेदी ने करीब 45 लोगों को राशन किट के साथ-साथ अन्य जरूरत का सामान भी बांटा। सदर विधायक ने लोगों से बड़ी बात कही। लाॅकडाउन-4 की छूट का गलत मतलब न निकालें विधायक ने कहा कि लाॅकडाउन-4 में भले ही छूट मिल गई है, लेकिन इसका मतलब यह कतई न समझें कि कोरोना का संकट टल गया है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपने साथ-साथ अपनों का भी ख्याल रखें। स्वच्छता का ख्याल रखें। साथ ही सबसे बड़ी और अहम बात, सोशल डिस्टेंसिंग यानि आपसी दूरी का जरूर पालन करें। कहा कि कोई भी जरूरत हो या समस्या तो बेझिझक उनसे बताएं। राशन किट के सा...
बांदा में बबेरू थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ तीन को पकड़ा

बांदा में बबेरू थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ तीन को पकड़ा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा के निर्देशन में जिले की बबेरू पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के कब्जे से करीब ढाई किलो सूखा गांजा मिला है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनको जेल भेज रही है। इस बात की जानकारी बबेरू कोतवाली प्रभारी जय श्याम शुक्ला ने दी। बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको जेल भेजा जा रहा है। गश्त के दौरान पकड़ में आए तीनों आरोपी बताया जाता है कि कोतवाली प्रभारी श्री शुक्ला ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ गश्त के दौरान गोरे यादव निवासी ग्राम सिमोनी और राधेश्याम यादव को चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर पकड़ा। उनके पास से तलाशी पर 1 किलो 50 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। इसी क्रम में तीसरे अभियुक्त पड़री गांव निवासी शिवशरण यादव को 1 किलो 100 सूखे ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। टीम मे...
बांदा पहुंचीं 1226 लोगों लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

बांदा पहुंचीं 1226 लोगों लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रवासी मजदूरों को लेकर शनिवार को दो और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बांदा पहुंचीं। इनमें से एक ट्रेन पंजाब से तो दूसरी राजस्थान से प्रवासी मजदूरों को लेकर आई हैं। इन दोनों ट्रेनों में सबसे ज्यादा 619 श्रमिक बांदा जिले के रहने वाले थे, जबकि बाकी प्रदेश के अन्य 28 जिलों के रहने वाले हैं। बताते हैं कि पंजाब के लुधियाना और राजस्थान के राजकोट से 28 जिलों के 1226 प्रवासी मजदूरों को लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बांदा पहुंचीं। स्पेशल ट्रेनों में घर वापसी करने वाले लगभग 619 प्रवासी मजदूर बांदा जिले के रहने वाले हैं। एक पंजाब व दूसरी राजस्थान से आई ट्रेन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजदूरों की जांच करने के बाद उनको घरों के लिए बसों से रवाना किया। बताया जाता है कि पहली ट्रेन सुबह साढ़े 8 बजे बांदा पहुंची। वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन दोपहर पौने 2 बजे करीब मजदूरों को लेकर राजकोट (राजस्थान) ...
बांदा में नशेबाज ने खुद को जिंदा फूंका, पत्नी ने भागकर बचाई जान, एक महिला गंभीर

बांदा में नशेबाज ने खुद को जिंदा फूंका, पत्नी ने भागकर बचाई जान, एक महिला गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार दोपहर शराब के नशे में एक युवक ने खुद को जिंदा फूंक डाला। परिवार के लोग जबतक आग बुझाकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। परिवार के लोगों ने उसे ऐसा करने से टोका तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताते हैं कि युवक ने पत्नी पर भी केरोसिन डाला, लेकिन उसने भागकर जान बचा ली। उधर, एक अन्य घटना में एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई हैं। हंगामे से रोकने पर उठाया आत्मघाती कदम बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी चिंटू (32) पुत्र दुर्गा प्रसाद आज दोपहर शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वहां हंगामा करते हुए परिवार के लोगों से झगड़ा करने लगा। परिजनों ने ऐसा करने से मना किया। नाराज होकर चिंटू ने खुद पर केरोसिन डा...
रिश्तों का कत्लः जिस अनाथ भांजे की परवरिश को सबकुछ छोड़ा, उसी ने मार डाला

रिश्तों का कत्लः जिस अनाथ भांजे की परवरिश को सबकुछ छोड़ा, उसी ने मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/उरईः जिले के कालपी में एक भांजे ने पास सो रहे मामा की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या की यह वारदात कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकूपुर में शुक्रवार रात हुई। बताते हैं कि मामा मोहर सिंह पाल बीती रात अपने भांजे के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात भांजे ने कुल्हाड़ी से उनपर हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि सोते वक्त मामा को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। कुछ दिन पहले पेरोल पर छूटा है हत्यारोपी भांजा बताया जाता है कि हत्यारोपी भांजा कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश जेल से पेरोल प...
बुंदेलखंड में लाॅकडाउन के हीरो बनकर उभरे सत्ता के ये कद्दावर..

बुंदेलखंड में लाॅकडाउन के हीरो बनकर उभरे सत्ता के ये कद्दावर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
नम्रता लोधी, बांदा : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) के संकट से लोगों को बचाने के लिए पूरा देश लाॅकडाउन हो गया। यूपी का बुंदेलखंड भी इससे अछूता नहीं रहा। लोगों ने लाॅकडाउन की तपिश को सुदूर ग्रामीणों इलाकों तक महसूस किया। इसकी वजह है कि बुंदेलखंड में आज भी बड़ी आबादी रोज खाने और रोज कमाने पर निर्भर है। ऐसे में स्वभाविक है कि लोगों को लाॅकडाउन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लाॅकडाउन में हर जाति-वर्ग को सहारा हालांकि, सरकार ने अपने स्तर से प्रयास किए, सरकारी मशीनरी जुटी रही, लेकिन फिर भी कुछ सामर्थ्यवान लोगों का आगे आना जरूरी था। कुछ ऐसे लोग सामने आए भी जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए लाॅकडाउन के बीच हर जाति-वर्ग के गरीब-जरूरतमंदों तक खाना, राशन और दूसरा जरूरत का सामान पहुंचाया। एक फोन काल पर मदद पहुंचाई। गांव-गांव और डगर-डगर पहुंचकर गरीबों की मदद की। संकट की इस घड़...
लाॅकडाउन-4ः बांदा में DIG दीपक कुमार शहर में निकले, अधीनस्थों के पेंच कसे

लाॅकडाउन-4ः बांदा में DIG दीपक कुमार शहर में निकले, अधीनस्थों के पेंच कसे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) से अब बुंदेलखंड भी जूझ रहा है। ऐसे में स्थानीय अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है जिसे बराबर निभाया भी जा रहा है। इसी क्रम में चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार लगातार कोरोना से बचाव को निर्धारित सरकार के निर्देशों का अनुपालन कराने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करते भी नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को डीआईजी दीपक कुमार ने शहर के प्रमुख मार्गों और जगहों का दौरा किया। साथ ही अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा, कोरोना संकट टला नहीं-अलर्ट रहें आम लोगों से भी रूबरू हुए। उनको सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया। कहा कि कोरोना संकट अभी टला नहीं है, इसलिए लाॅकडाउन-4 में मिली छूट का यह मतलब कतई न निकालें कि अब सावधान रहने की जरूरत नहीं है। डीआईजी ने कहा कि लोगों को अब और ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की य...