Wednesday, March 18सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट

Update : UP : CBI ने पकड़ा बच्चों के यौन शोषण का आरोपी सिंचाई विभाग का जेई, बांदा-चित्रकूट..

Update : UP : CBI ने पकड़ा बच्चों के यौन शोषण का आरोपी सिंचाई विभाग का जेई, बांदा-चित्रकूट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में बाल यौन शोषण का एक मामला सामने आया है। सीबीआई ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 50 से अधिक बच्चों के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिंचाई विभाग के एक जेई को गिरफ्तार किया है। यह जेई चित्रकूट का रहने वाला है जिसका नाम रामभवन है। जूनियर इंजीनियर को सीबीआई ने चित्रकूट से गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया है। विभाग ने जेई को निलंबित किया बताया जाता है कि मुख्य आरोपी जूनियर इंजीनियर रामभवन की उम्र 40 से भी कम है। घटना को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं। वहीं विभाग में भी हड़कंप की स्थिति रही। देर शाम खबर मिली है कि सीबीआई की सूचना के बाद जेई को विभाग से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ पास्को, दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आयुक्त गौरव दयाल ने आरोपी के निलंबन की पुष्टि की है। चित्रकूट में तैनात...
Update : बांदा में चित्रकूटधाम मंडल के 15 डाकपाल सम्मानित

Update : बांदा में चित्रकूटधाम मंडल के 15 डाकपाल सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना महामारी के बीच आधारित भुगतान प्रणाली (एईपीएस) द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 15 शाखा डाकपालों को डाक अधीक्षक शैलेंद्र कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रशस्ति पत्र और उपहार भी दिए। यह कार्यक्रम बंगालीपुरा स्थित प्रधान डाकघर में आयोजित हुआ। इस सम्मान समारोह में बांदा के शाखा डाकपाल रामसेवक गिरवा, जगदीश प्रसाद पैगंबरपुर, विनोद सिंह, सुभाष चंद मडोलीकला पैलानी सम्मानित किया गया। खास बात यह है कि कोरोना काल में डाक पाल ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसलिए यह बात और ज्यादा अहम हो जाती है। सम्मानत के साथ प्रशस्तिपत्र सौंपा गया इसी तरह राजेंद्र कुमार द्विवेदी सेमरीवासेपुर, हमीरपुर जिले से उमाशंकर, देवीचरण, रामकुमार तिवारी, महोबा जिले से राम सिंह, रमेश कुमार, जनार्दन शर्मा, राम विनोद, चित्रकूट जिले के सीताराम, कपिलदेव त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, इन सभ...
बांदा DAV कालेज का छात्र मोहित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तारा बनकर चमका

बांदा DAV कालेज का छात्र मोहित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तारा बनकर चमका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (झांसी) की ओर से बीकाम अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षा-2020 का रिजल्ट घोषित हो गया है। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने कालेज का नाम रोशन किया है। इन होनहारों का शिक्षकों और प्रबंधतंत्र के लोगों ने सम्मान किया। उनका मुंह भी मीठा कराया। छात्रा नेवी कुकरेजा ने 69.77 प्रतिशत अंक हांसिल कर दूसरा स्थान पाया बताया जाता है कि महाविद्यालय के रेगुलर छात्र मोहित भागवानी पुत्र सुरेश भागवानी ने 900 में कुल 689 यानि 76.5 प्रतिशत अंक हांसिल करते हुए पूरे विश्वविद्यालय में पहला स्थान हांसिल करते हुए नाम रोशन किया। इसी तरह छात्रा नेवी कुकरेजा पुत्री विजय कुकरेजा ने 900 में 628 अंक यानि 69.77 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में 10वां और महाविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का ...
Breaking News : बांदा में एक और बड़ी वारदात, चित्रकूट में मिला बबेरू से लापता छात्र का शव

Breaking News : बांदा में एक और बड़ी वारदात, चित्रकूट में मिला बबेरू से लापता छात्र का शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : 10 साल के बच्चे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर लाई बांदा पुलिस अभी ठीक से राहत महसूस भी नहीं कर पाई थी कि एक और वारदात ने पुलिस को हिलाकर रख दिया है। बबेरू का रहने वाले एक 13 साल का छात्र घर के बाहर से दो दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि आज मंगलवार को उसका शव पड़ोसी जिले चित्रकूट के कर्वी थाना क्षेत्र में फांसी पर लटकता मिला है। अपहरण कर हत्या की आशंका आशंका है कि बालक का अपहरण करके उसकी हत्या की गई है। मामले में बबेरू पुलिस और एसओजी की टीमें जांच में जुट गई हैं। मौके पर पुलिस पहुंच रही है। बबेरू कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला का कहना है कि मौके पर पहुंचने वाले हैं। पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के देवरथा गांव के रहने वाले रमाकांत का 13 साल का बेटा संदीप पाल दो...
Update : बुंदेलखंड से अयोध्या कारसेवा को जाएंगे भक्त : सीएम योगी

Update : बुंदेलखंड से अयोध्या कारसेवा को जाएंगे भक्त : सीएम योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण में कारसेवा के लिए बुंदेलखंड के हर जिले से कारसेवा को राम भक्त जाएंगे। इस समय कोरोना की वजह से यह काम रुका है। कोराना संक्रमण नियंत्रित होने के बाद यह प्रक्रिया तेज की जाएगी।  मुख्यमंत्री योगी ने गो पूजन भी किया  हरिद्वार की तर्ज पर होगा आश्रम का विकास  शुक्रवार को चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आश्रम का विकास हरिद्वार की तर्ज पर कराया जाएगा। रामायण के रचयिता वाल्मीकि आश्रम व रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जन्म भूमि राजापुर को जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रशासन कार्ययोजना बनाकर काम करें। हर घर में टोंटी से होगी जलापूर्ति सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के हर गांव में हर घर में नलो की टोटी लगाकर जलापूर्ति की जाएगी। यह काम शुरू हो गया है। 2021 में इसे पूरा करना है। जल्द ही चि...
चित्रकूट पहुंचे CM योगी, पूजन कर शुरू किया अखंड वाल्मीकि रामायण का पाठ

चित्रकूट पहुंचे CM योगी, पूजन कर शुरू किया अखंड वाल्मीकि रामायण का पाठ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार दोपहर 1:54 मिनट पर हेलीकाप्टर से चित्रकूट पहुंचे। हैलीपैड पर राज्यमंत्री राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके पटेल आदि ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड पर हुआ स्वागत वह हेलीपैड से सीधे कार से असावर मंदिर पहुंचे और मां असावरी के दर्शन किए। आश्रम के महंत भरतदास महाराज ने उनकी अगवानी भी की। वहां से मुख्यमंत्री वाल्मीकि आश्रम पहुंचे और उनके द्वारा अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। ये भी पढ़ें : चित्रकूट में आज 2 घंटे रूकेंगे मुख्यमंत्री योगी, ये है पूरा कार्यक्रम  ...
बांदा : एक हफ्ते पहले जेल से छूटा था हिस्ट्रीशीटर, फांसी लगाकर दी जान

बांदा : एक हफ्ते पहले जेल से छूटा था हिस्ट्रीशीटर, फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। अतर्रा थाना क्षेत्र के महुटा गांव में हुई इस घटना का कारण पारिवारिक कलह बता रहे हैं, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते हैं कि मरने वाले हिस्ट्रीशीटर पर बांदा और पड़ोसी चित्रकूट जिले में करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज थे। बताया जाता है कि थाना कस्बा अतर्रा के रहने वाले सौरभ शुक्ला (45) पुत्र केदारनाथ ने घर के पंखे में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह जब उसका कमरा नहीं खुला तो परिवार के लोगों को कुछ अंदेशा हुआ। चित्रकूट में अपहरण के मामले में था आरोपी इसपर पत्नी ने पड़ोसियों को बुलाया। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो भीतर के हालात देखकर लोगों की चीख निकल गई। सौरभ का शव फांसी पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सीओ सत्यप्रकाश शर्मा और कोतवाली प...
चित्रकूट में भीषण हादसा, फतेहपुर के 5 श्रद्धालुओं की मौत और 15 घायल

चित्रकूट में भीषण हादसा, फतेहपुर के 5 श्रद्धालुओं की मौत और 15 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : यूपी के चित्रकूट जिले से सटे एमपी के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में आज शाम भीषण हादसा हो गया। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी फतेहपुर जिले के थे और दर्शन-पूजन को वहां गए थे। यह हादसा श्रद्धालुओं को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से हुआ। उधर, घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि एमपी के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के अनुसुइया आश्रम के पास फतेहपुर (यूपी) जिले के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। फतेहपुर से देवी दर्शन को गए थे श्रद्धालु सोमवार शाम करीब 5 बजे हुए इस हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 15 घायल हो गए। ट्राली में कुल 26 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी फतेहपुर के सरायमीना ...
बुंदेलखंड : क्रशर कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 157 क्रशर सील, 13 का जुर्माना

बुंदेलखंड : क्रशर कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 157 क्रशर सील, 13 का जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड में क्रशरों से उठती धूल (डस्ट) से प्रदूषण नियंत्रण नियमों की धज्जियां उड़ना कोई नई बात नहीं है। इसका जीता-जागता उदाहरण महोबा, कबरई जैसे क्षेत्रों में आसानी से देखा जा सकता है। इसी सबके बीच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी अपनी साख बचाने के लिए कार्रवाई का डंडा फटकारता रहता है। खबर मिल रही है कि चालू वित्तीय वर्ष में अबतक चित्रकूटधाम मंडल में बीते कुछ माह में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 157 क्रशर सील किए हैं। वहीं इनपर 13 करोड़ रुपए का जुर्माना भी ठोका है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों ने दी है। कार्रवाई के इस क्रम में महोबा के 81 क्रशर और सभी पर लगभग पांच करोड़ का जुर्माना ठोका है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी बोले- चित्रकूटधाम मंडल के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी घनश्याम दत्त का कहना है कि नोटिस देने के दो माह तक क्रशर मालिक द्वारा जवाब नहीं...
हमीरपुर में पुरानी दुश्मनी में छात्र की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

हमीरपुर में पुरानी दुश्मनी में छात्र की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में आज शनिवार दोपहर एक 12वीं के छात्र की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात को पुरानी दुश्मनी में अंजाम दिया गया है। इस दौरान बेटे को बचाने में पिता भी कुल्हाड़ी लगने से घायल हो गया। वहीं पड़ोस की एक युवती को भी हमलावरों ने डंडा मारकर घायल कर दिया। दिनदहाड़े वारदात से दहशत फैली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली के धमना गांव में शनिवार दोपहर पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने 18 साल के इंटर के एक छात्र की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस ढंग से हत्या कर दी। ये भी पढ़ें : Bollywood : सुपर फिट Actress जैकलीन की लेटेस्ट Photos ने इंटरनेट पर ढाया कहर बेटे को बचाने गए पिता के भी पैर में कुल्हाड़ी मारी। फिर पड़ोसी ...