Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा-फेतहपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर में एक पलटा, चालक मरणासन्न

बांदा-फेतहपुर हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रकों की टक्कर में एक पलटा, चालक मरणासन्न

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीती रात जिला मुख्यालय से फतेहपुर जाने वाले हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इससे एक ट्रक पलट गया। जबकि दूसरे का चालक किसी तरह अपने वाहन को संभालते हुए वहां से निकल गया। यमुना पुल के किनारे हादसा, एक ट्रक के चालक की हालत गंभीर, दूसरा फरार   दूसरे चालक को आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। बताया जाता है कि बांदा-फतेहपुर हाइवे पर बेंदाघाट पुलिस चौकी के यमुना नदी पुल के पास आमने-सामने तेज रफ्तार जा रहे दो ट्रक टकरा गए। इससे ट्रक वहीं पलटा खा गया। जबकि दूसरे ट्रक का चालक किसी तरह अपने वाहन को संभालते हुए वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। रात का समय होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। वहीं पलटा खाए ट्रक के बारे में लोगों ने पास में पड़...
हमीरपुर में वाहनों का चेकिंग अभियान, स्कूली वाहनों के सेफ्टी प्वाइंट की जांच

हमीरपुर में वाहनों का चेकिंग अभियान, स्कूली वाहनों के सेफ्टी प्वाइंट की जांच

Breaking News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिला मुख्यालय पर यातायात पुलिस ने आज शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों को जांचने के साथ ही स्कूली वाहनों को भी चेक किया गया। खासकर स्कूली वाहनों में लगे सेफ्टी प्वाइंट को देखा गया। साथ ही चालक औऱ क्लीनर को बच्चों की सुरक्षा से संबंधित बाते बताई गईं। उनको जागरूक भी किया गया। ताकि किसी हादसे के समय बच्चों को सुरक्षा दी जा सके। वाहनों में आग बुझाने के उपकरणों की सक्रियता भी परखी गई।...
बांदा में विवाहिता की सोते समय कूलर का करंट लगने से मौत

बांदा में विवाहिता की सोते समय कूलर का करंट लगने से मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी पच्चू कुशवाहा की पत्नी रानी (20) बीती रात घर में सो रही थी। बताते हैं कि इसी दौरान उसका हाथ पास रखे कूलर से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे एक 3 वर्षीय पुत्र छोड़ गई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।      ...
हमीरपुरः लामबंद हुए ग्रामीण तो अफसरों ने पकड़ी काला बाजारी

हमीरपुरः लामबंद हुए ग्रामीण तो अफसरों ने पकड़ी काला बाजारी

Breaking News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः हमीरपुर जिले में कालाबाजारी का 18 बोरी चावल पकड़ा गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने यह कार्रवाई की है। संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के कदौरा गांव के लोगों ने संबंधित सर्किल के उप जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उनके गांव में सरकारी चावल की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है। शिकायत पर एसडीएम ने छापेमारी की। इसमें 18 बोरी कालाबाजारी की चावल मिला है। दोषियों के खिलाफ एफआईआर लिखाई जा रही है।    ...
हमीरपुरः स्कूल के बजाए कोचिंग में पढ़ा रहे थे गुरु जी, मिला निलंबन और नोटिस

हमीरपुरः स्कूल के बजाए कोचिंग में पढ़ा रहे थे गुरु जी, मिला निलंबन और नोटिस

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में अवैध रूप से कोचिंग चला रहे शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसने की कवायद शुरू की है। डीआईओएस की जांच में परिषदीय विद्यालयों के चार शिक्षकों को प्राइवेट कोचिंग चलाते हुए पकड़ा है। इनमें से एक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। बाकी तीन शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग के अधिकारियों की इस कार्रवाई से प्राइवेट कोचिंग चलाने वाले शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।  ...
अमेठी-बिजनौर और जौलान-उन्नाव समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल, 11 पीपीएस इधर से उधर

अमेठी-बिजनौर और जौलान-उन्नाव समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल, 11 पीपीएस इधर से उधर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने 11 जिलों के एसडीएम, एडीएम और नगर मजिस्ट्रेटों के तबादले किए हैं। इन सभी अधिकारियों से तत्काल ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं ताकि इनमें से कोई भी तबादला रुकवाने या बदलवाने की कोशिश न करें। तबादलों के क्रम में शासन ने सीडीओ रामपुर मनोज कुमार का तबादला करते हुए अमेठी का सीडीओ बनाया है। वहीं बरेली में खाद्या नियंत्रक, के पद पर तैनात शिवेंद्र कुमार सिंह को सीडीओ रामपुर के पद पर तैनाती दी गई है। पीसीएस अधिकारी (प्रतिक्षारत) प्रवीण मिश्रा को जिला बिजनौर का सीडीओ बनाया गया है। इसी तरह अपर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ सोमद्त मौर्य को अपर जिलाधिकारी फैजाबाद के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी अंबेडकरनगर मनोज कुमार को इसी पद पर प्रतापगढ़ भेज दिया गया है। वहीं नगर मजिस्ट्रेट गोंडा पुरुषोत्त्म दास गुप्ता को नांतरणाधीन अपर जिलाधिकारी चंदौली को वर्तमान पद से मु...
फतेहपुर में युवक का शव मिला, सिर व गले पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका

फतेहपुर में युवक का शव मिला, सिर व गले पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितों में पड़ा मिला है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मरने वाला युवक के सिर व गले पर गंभीर चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के निवासी के रूप में हुई है। मरने वाला का शव बहुआ रोड पर इंट भट्ठे के पास मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।...
चित्रकूट में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो छात्राओं की मौत, पांच घायल

चित्रकूट में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो छात्राओं की मौत, पांच घायल

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दो दिन पहले टेंपो और ट्रक की टक्कर से आठ छात्राओं समेत 10 की मौत का दर्द अभी कम नहीं हुआ था कि एक और हादसे में दो छात्राओं की मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया। यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलगदहिया गांव का है। बताया जाता है कि गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं ट्रैक्टर ट्राली से घर जा रही थीं। ट्राली पर पांच अन्य लोग भी सवार थे। इसी दौरान ट्रैक्टर मोड़ते समय ट्राली पलट गई। इससे ट्राली पर सवार छात्राएं और पांच अन्य लोग उसके नीचे दब गए। जानकारी के अनुसार दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पकर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे हैं। ...
अस्पताल खाली, ब्लाक गंदा और हैंडपंप खराब, हैरान डीएम ने लगाई फटकार

अस्पताल खाली, ब्लाक गंदा और हैंडपंप खराब, हैरान डीएम ने लगाई फटकार

कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले के धाता ब्लाक का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी आंजनेय सिंह बुधवार को स्वास्थ केंद्र के डाक्टर गैरहाजिर मिले। ब्लाक में गंदगी और हैंडपंप खराब पड़ा था। इसी तरह बाजार में बनी सड़की की गुणवत्ता संदेहास्पद मिली। लिहाजा डीएम ने साथ चल रहे एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह को जांच के आदेश दिए। साथ ही ब्लाक, स्वास्थ के अधिकारियों को फटाकर लगाते हुए तत्काल सुधार का आदेश दिया। दोबार कमियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सुबह लगभग 7 बजे जिलाधिकारी आंजनेय सिंह, एसडीएम प्रहलाद सिंह के साथ धाता ब्लाक पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। हालत काफी खराब मिले। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। गंदगी देखकर डीएम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ब्लाक परिसर का हैंडपंप खराब पड़ा था। साथ ही ओडीएफ में कई गांव शून्य प्रगति पर थे। डीएम...
झांसी में पूर्व पाषर्द को बदमाशों ने मारी गोली, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ललितपुर रोड की घटना 

झांसी में पूर्व पाषर्द को बदमाशों ने मारी गोली, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ललितपुर रोड की घटना 

Breaking News, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः जिले में एक पूर्व पार्षद को बदमाशों ने देर शाम गोली मार दी। पार्षद को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं। घटना मंगलवार देर शाम जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ललितपुर रोड की बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की है। वायरलेस से भी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। उधर, पूर्व पार्षद की हालत गंभीर बताई जा रही है।    ...