Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर के पास वारदात

बांदा में व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, घर के पास वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार रात एक निमंत्रण से घर वापस लौट रहे व्यक्ति की कुल्हाड़ी से प्रहार करके नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात मृतक के घर से कुछ दूरी पर ही हुई। वारदात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस का मानना है कि हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। उधर, इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मान रही वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के गांव सांडी के मजरा कारिंदा डेरा के रहने वाले मोतीलाल पाल (60) पुत्र चुनकाई एक किसान थे। वह शुक्रवार देर रात गांव में ही एक निमंत्रण से लौटकर घर आ रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही उन्हीं के खेत में अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार करके उनकी हत्या कर दी। हत्यारों ने उनपर कई वार किए। गांव के लोगों ने उनके शव को देखा तो परिजनों को जानकारी दी। प...
बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की संदिग्ध हालात में मौत

बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के गिरवां के खुरहंड गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब युवक रात में अपने खेतों की रखवाली कर रहा था। सुबह लोग वहां से निकले तो उसका शव देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही बात सामने आएगी। खेतों के पास से निकली है रेलवे लाइन बताया जाता है कि गिरवा थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में रहने वाले समर प्रताप वर्मा (29) पुत्र श्रीकांत वर्मा गुरुवार शाम रोज़ की तरह अपने खेतों की रखवाली करने के लिए गए थे। उनका खेत बांदा-चित्रकूट रेलवे लाइन के किनारे पड़ता है। कहा जा रहा है कि किसी वक्त वह वहां गुजरने वाली ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। बाद में उनका शव...
हमीरपुर में पिता की मौत से बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़, आकाशीय बिजली बनी काल

हमीरपुर में पिता की मौत से बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़, आकाशीय बिजली बनी काल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। परिवार के मुखिया की मौत ने पूरे परिवार को बेहाल कर दिया। बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि जिले के बिवार थाना क्षेत्र के उमरी गांव के रहने वाले हल्के यादव (45) खेती के काम से भैंस लेकर खेत पर गए थे। मौसम खराब था और इसी दौरान तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली उनके उपर आ गिरी। लोगों के पहुंचने से पहले तोड़ चुके थे दम आसपास के खेतों में मौजूद लोग उनकी मदद के लिए दौड़कर वहां पहुंचे, लेकिन तबतक हल्के यादव दम तोड़ चुके थे। उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि हल्के यादव अपने परिवार के मुखिया थे और पूरे परिवार का पालनपोषण उन्हीं के जिम्मे था। परिवार के सामने जीवनयापन की समस्या भी खड़ी हो गई है। उधर, आकाशीय बिजली भी प्राकृतिक आपदा के दायरे में आती है, इसलिए पीड़ित परिवार को सरका...
लखनऊ में युवक ने प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

लखनऊ में युवक ने प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, खुद को भी उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में ठठेरी मोहल्ला डालीगंज में शुक्रवार को दिलदहला देने वाली घटना हुई। एक युवकर ने अपनी प्रेमिका को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने देखते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। शादी का दबाव बना रहा था युवक मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोहल्ला डालीगंज के एक घर पड़ोस के लोगों को दो गोलियां चलने की आवाजें आईं। जाकर देखा तो मौके पर दो लोग खून से लतपत पड़े थे। बाद में पुलिस ने उनको अस्पताल भिजवाया। मामले में मृतक युवक का नाम मदन लाल (26) है जबकि युवती का नाम वंदना चौधरी (23) है। दोनों बस्ती जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। बताया...
कानपुर के काकादेव में दो छात्रों के शव लटकते मिले, सुसाइड नोट के बावजूद मौत पर रहस्य..

कानपुर के काकादेव में दो छात्रों के शव लटकते मिले, सुसाइड नोट के बावजूद मौत पर रहस्य..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के काकादेव के गीतानगर में स्थित एक पुराने पेंट के गोदाम में शुक्रवार दोपहर दो छात्रों के शव लटके मिले। इनमें एक कश्यपनगर कल्याणपुर का रहने वाले द्वारिका पाल का बेटा दीपक (24) है जो इसी गोदाम में सिक्योरिटी गार्ड था और दादानगर के जेके इंस्टीट्यूट से आइटीआइ का डिप्लोमा छात्र भी था। गुरुवार को उसकी नाइट ड्यूटी थी और इसके बाद शुक्रवार को वह घर नहीं लौटा। पिता ने वहां दिन की ड्यूटी करने वाले गार्ड से फोन करके पूछा तो उसने मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाने का प्रयास किया। जब पुलिस को दिखाई दिया एक और शव गेट नहीं खुला तो गार्ड रावतपुर निवासी सुरेश ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने किसी तरह गेट खुलवाया और अंदर दाखिल हुई। वहां गार्ड रूम में पंखे के कुंडे से रस्सी से दीपक लटका हुआ था। पुलिस दीपक के मामले की छानबीन कर ही रही थी कि तभी कुछ दूरी पर उसे एक पेड़ पर चादर के सहारे दूसरा श...
यूपी में खनन घोटाले में दो IAS अफसर तलब, ईडी ने भेजा नोटिस

यूपी में खनन घोटाले में दो IAS अफसर तलब, ईडी ने भेजा नोटिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में खनन घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो आईएएस अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। दोनों अधिकारियों को नोटिस भेजकर बुलाया गया है। ईडी ने देवरिया के तत्कालीन जिलाधिकारी विवेक व तत्कालीन अपर जिलाधिकारी देवी शरण उपाध्याय को नोटिसें भेजी हैं। बताते चलें कि इससे पहले ईडी आईएएस अधिकारी अभय सिंह और संतोष राय से खनन घोटाले में पूछताछ कर चुकी है। सपा शासनकाल में खनन घोटाले का मामला बताते चलें कि सपा शासनकाल में हुए बड़े खनन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ-साथ प्रदेश में उस वक्त संबंधित जिलों में तैनात रहे छह आईएएस अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रहा है। इन जिलों में बुंदेलखंड के हमीरपुर, फतेहपुर के साथ ही कौशांबी, देवरिया और शामली जैसे जिलों में हुए घोटाले के मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में पूर्व मंत्री ग...
कानपुर जीआरपी ने 8 लाख के जेवरों के साथ पकड़ा ईनामी बदमाश, साथी भी चढ़ा हत्थे

कानपुर जीआरपी ने 8 लाख के जेवरों के साथ पकड़ा ईनामी बदमाश, साथी भी चढ़ा हत्थे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः सेंट्रल रेलवे स्टेशन की जीआरपी ने गोविंदपुरी स्टेशन पर मुठभेड़ के बाद सागर गैंग के दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए 9 लाख की ज्वैलरी, कैश, तमंचा और मादक पदार्थ बरामद करने में सफलता हासिल की है। जीआरपी को इस दौरान गैंग के सदस्यों के पास के एक तमंचा और 8 लाख रुपए की ज्वैलरी के साथ ही भारी मात्रा में नशीला पाउडर मिला है। इसके साथ ही एक मोटर साइकिल और 10 हजार की नगदी भी जीआरपी ने बरामद की है। जीआरपी का कहना है कि गैंग का सरगना सागर भी पकड़ा गया है। इसकी जानकारी जीआरपी प्रभारी राममोहन राय ने प्रेसवार्ता में दी। चार मुकदमों वांछित था गैंग का सरगना सागर शुक्ला गिरोह का सरगना 25 हजार का इनामी अपराधी है। पकड़े गए दोनों शातिर अपराधियों की पहचान सागर शुक्ला पुत्र रामकुमार निवासी-132, सेवाग्राम कालोनी, कच्ची बस्ती, गोविंदनगर (कानपुर) तथा अनिरुद्ध सिंह पुत्र किशन सिंह निवा...
बांदा में बाढ़ःकानपुर हाइवे पर यमुना की जलधारा, दर्जनों गांवों में पानी, हजारों एकड़ फसल चौपट

बांदा में बाढ़ःकानपुर हाइवे पर यमुना की जलधारा, दर्जनों गांवों में पानी, हजारों एकड़ फसल चौपट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा में यमुना और केन और बेतवा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ से दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है। कई दर्जन घर में भी पानी पहुंच चुका है। वहीं फसलें भी चौपट हो गई हैं। बांदा से कानपुर जाने वाले मार्ग (बाया चिल्ला) पर पानी चल रहा है और इस वजह से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। तिंदवारी होकर निकल रहे ज्यादातर वाहन ऐसे में ज्यादातर भारी वाहनों को तिंदवारी के रास्ते फतेहपुर होकर निकाला जा रहा है बताते हैं कि चिल्ला पुल के आगे संगम ढाबे के पास पानी भरा है। ऐसे में भारी वाहनों को तिंदवारी वाले रास्ते से फतेहपुर होकर निकाला जा रहा है। बांदा-फतेहपुर बार्डर पर स्थित ललौली के पास हाइवे पर यमुना का पानी चल रहा है। पैलानी तहसील के नादादेव गांव के निचले हिस्से में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। वहां दर्जनों गांव इसकी चपेट में आ चुके हैं। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र क...
राजनाथ सिंह बने तेजस उड़ाने वाले पहले रक्षा मंत्री, साझा किया अनुभव

राजनाथ सिंह बने तेजस उड़ाने वाले पहले रक्षा मंत्री, साझा किया अनुभव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः एचएएल द्वारा देश में निर्मित लड़ाकू विमान तेजस में आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में उड़ान भरी। इसके साथ ही राजनाथ तेजस उड़ाने वाले देश के पहले रक्षा मंत्री बन गए। उनके साथ वाइस एयर मार्शल एन तिवारी मौजूद थे। बताया जाता है कि रक्षामंत्री करीब 30 मिनट तक विमान में रहे। तेजस में अपनी सफल उड़ान के बाद रक्षामंत्री राजनाथ ने मीडिया कर्मियों के साथ इसका अनुभव भी साझा किया। रक्षा मंत्री ने बताई तेजस से ही उड़ान की वजह उन्होंने कहा कि तेजस एक स्वदेशी विमान है और इसमें उड़ान भरना गर्व की बात है। कहा कि तेजस के स्वदेशी विमान होने की वजह से ही इसमें उड़ान भरने का फैसला किया, क्योंकि जनता को अपनी वायु सेना, नेवी और थल सेना पर पूरा विश्वास है और गर्व भी। रक्षा मंत्री के तेज उड़ान का दृश्य लोगों में रोमांच पैदा कर गया। खुद रक्षा मंत्री ने भी अपने इस अनुभव को बेहतरीन बत...
हैवान ने बताई हैवानियत की वजह, चलती ट्रेन से इसलिए मां की गोद से बच्चे को छीनकर फेंका नीचे..

हैवान ने बताई हैवानियत की वजह, चलती ट्रेन से इसलिए मां की गोद से बच्चे को छीनकर फेंका नीचे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्याः फरक्का एक्सप्रेस से मालदा से दिल्ली जा रही महिला उमा बर्मन की तो जैसे जिदंगी की छिन गई। उनको जरा भी एहसास नहीं था कि अचानक कोई हैवान आएगा और उनके डेढ़ साल के बेटे को गोद से छीनकर ट्रेन से नीचे फेंक देगा। इस दुखी मां का कहना है कि आरोपी ने बच्चे को खिलाने के बहाने उसकी गोद से लगभग छीनते हुए लिया, इसके बाद गेट की ओर भागा। हालांकि मां की ममता ने दरिंदे के इरादे समझ लिए और उसे रोकने को बढ़ी, लेकिन हैवान ने मां का भी गला दबाते हुए बच्चे को नीचे फेंक दिया। मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाली घटना मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख देने वाली यह घटना अयोध्या के गोसाइगंज-कटेहरी रेलवे स्टेशनों के बीच बुधवार दोपहर बाद हुई। इस घटना से हक्के-बक्के रह गए यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया। आक्रोशित यात्रियों ने उसकी पिटाई भी की और बाद में अगला स्टेशन आने पर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। ...