Monday, November 16सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

श्रीराम के भव्य मंदिर भूमि पूजन को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे, हनुमान गढ़ी में किया पूजन

श्रीराम के भव्य मंदिर भूमि पूजन को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे, हनुमान गढ़ी में किया पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्याः आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने पहुंच चुके हैं। वहां पीएम ने सबसे पहले हनुमान गढ़ी में पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा की। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सरयू घाट को बहुत ही भव्य ढंग से सजाया गया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचने के बाद हेलिकाप्टर से अयोध्या रवाना हुए थे। अब वह अयोध्या पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी में पहले से मौजूद थे। सभी को प्रतिक्षा उस क्षण की है जब बुधवार दोपहर को अभिजित मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। बताते चलें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत श्रीराम जन्मभूमि में होने वाले भूमि पूजन ...
बांदा से बड़ी खबर : नदी में नाना व दो नाती डूबे, दो की मौत-एक लापता

बांदा से बड़ी खबर : नदी में नाना व दो नाती डूबे, दो की मौत-एक लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से आज मंगलवार देर शाम एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। केन नदी में नहाने गए एक नाना और उसके दो नाती डूब गए। बाद में तलाश करने पर नाना और एक नाती का शव नदी से बाहर निकाला गया। वहीं एक नाती लापता है। उसकी नदी में तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रात होने के कारण फिलहाल बच्चे की तलाश रोक दी गई है। सुबह फिर काम शुरु कराया जाएगा। परिवार में घटना को लेकर कोहराम मच गया है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जसपुरा के बरेहटा गांव में हुई घटना बताया जाता है कि जसपुरा थाना क्षेत्र में बरेहटा गांव के रहने वाले शिव प्रसाद (55) पुत्र साधू निषाद आज शाम अपनी बेटी संगीता के दोनों बेटों 12 साल के आर्यन और 7 साल के आंशिक को लेकर केन नदी में नहाने गए थे। बताते हैं कि इस दौरान दोनों बच्चे नदी में नहाते वक्त डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख नाना उनको बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। द...
बांदा : राखी बंधवाकर फूट-फूटकर रोया पेरोल पर छूटा बंदी, फिर लगाई फांसी

बांदा : राखी बंधवाकर फूट-फूटकर रोया पेरोल पर छूटा बंदी, फिर लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना के चलते पेरोल पर मंडल कारागार से बाहर आए छेड़खानी के आरोपी ने अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद सोमवार की शाम घर के पीछे लगे बेरी के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राखी बंधवाने के दौरान युवक फूट-फूटकर अपने घर में रोया। परिजनों का कहना है कि उसका कहना था कि उसे निर्दोष होने के बावजूद फंसा दिया गया। मामले को रफा-दफा करने के लिए अब पांच लाख रुपए की जरूरत है, आखिर वह कहां से आएंगे। युवक पर छेड़छाड़ का लगा था आरोप मामला जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के आबादी गांव का है। वहां रहने वाले राहुल (19) पुत्र विजयपाल यादव ने घर के पीछे लगे बेरी के पेड़ से रस्सी के सहारे सोमवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद मौके पर पहुंची भाभी कंचन ने देखा तो राहुल फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों की चित्कार सुनकर आसपास के लोग भी व...
कानपुर ब्रेकिंग : पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, बाबूपुरवा में वारदात

कानपुर ब्रेकिंग : पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, बाबूपुरवा में वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार रात कानपुर में एक नृशंस हत्या की वारदात सामने आ रही है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इतना ही नहीं मौके से आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। बाबूपुरवा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बेगमपुरवा में रहने वाले एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों का ध्यान गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में फारेंसिक टीम और डाग स्कवाड भी मौके पर पहुंचा। पुलिस हत्या की सही वजह जानने में जुटी है। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। ये भी पढ़ेंः बड़...
विकास दुबे केसः कानपुर के बिकरु गांव जांच को पहुंची सुप्रीम कोर्ट की टीम

विकास दुबे केसः कानपुर के बिकरु गांव जांच को पहुंची सुप्रीम कोर्ट की टीम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बिकरु गांव में विकास दुबे गैंग के हमले में मारे गए आठ पुलिस कर्मियों के मामले की जांच तेज हो गई है। आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश गठित आयोग के सदस्य बिकरु गांव पहुंचे। इन सदस्यों ने पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से पूछताछ की। इसके बाद बिकरु पहुंचकर गांव वालों से भी सवाल-जवाब किए। आठ पुलिस कर्मियों की हत्या और एनकाउंटर का मामला बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आठ पुलिस वालों की हत्या और कुख्यात अपराधी विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में यूपी सरकार को सख्त हिदायत दी थी कि दोबारा ऐसा न हो। बताया जाता है कि इस आयोग में नामित सदस्यों में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज बीएस चौहान, इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत जज शशिकांत अग्रवाल और पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता शामिल हैं। ये भी पढ़ेंः Update- सबसे बड़ी खबरः मोस्टवां...
बड़ी खबर : बांदा में दो महिलाओं समेत 7 और कोरोना पाॅजिटिव मिले

बड़ी खबर : बांदा में दो महिलाओं समेत 7 और कोरोना पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में दो महिलाओं समेत 7 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी को आइसोलेट कराकर इलाज शुरू किया जा रहा है। साथ ही उनकी कांटेक्ट सूची भी तैयारी की जा रही है, ताकि सभी की जांच कराई जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि सभी का इलाज शुरू कराया जा रहा है। ये सभी मरीज एंटीजेन जांच से पाॅजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में दो बच्चे भी शामिल बताया जाता है कि सात पाॅजिटिव मिलने वाले मरीजों में छह जिले के बदौसा कस्बे के हैं, वहीं बाकी एक 38 साल का शख्स अतर्रा का रहने वाला है। इनमें बदौसा की एक 11 साल की बच्ची और 11 साल का ही एक बच्चा भी शामिल है। ये भी पढ़ेंः बांदा : करीबियों में कोरोना वायरस, माननीयों की जांच नहीं वहीं 16 साल का बालक भी है। इसी तरह बदौसा के 48 व 38 साल के दो व्यक्ति भी कोरोना ...
बांदा : करीबियों में कोरोना वायरस, माननीयों की जांच नहीं

बांदा : करीबियों में कोरोना वायरस, माननीयों की जांच नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः अभी दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। साथ ही अपने करीबियों से अनुरोध किया कि वे भी कोरोना की जांच करा लें। उसी दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी खुद को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए करीबियों से खुद की जांच कराने का निवेदन किया। बुंदेलखंड के बांदा में हालात कुछ अलग हैं। यहां करीबियों के कोरोना पाॅजिटिव होने के बावजूद माननीय कोरोना जांच से दूर हैं। यहां सांसद आरके सिंह पटेल के प्रतिनिधि एवं कार्यालय प्रभारी तथा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के कार्यालय प्रभारी समेत एक अन्य करीबी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके बावजूद दोनों माननीयों की अबतक कोरोना जांच नहीं हुई है। ऐसा लगता है कि न माननीयों ने इसे लेकर गंभीरता दिखाई और न ही स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अपन...
Update covid-19: गोरखपुर में IAS समेत UP में रिकार्ड 4,473 पॉजिटिव केस मिले

Update covid-19: गोरखपुर में IAS समेत UP में रिकार्ड 4,473 पॉजिटिव केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कोरोना वायरस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना इतनी तेजी से फैल रहा है कि पाॅजिटिव केस की संख्या को लेकर रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। सोमवार को यूपी में एक दिन में सबसे ज्यादा 4,473 कोरोना वायरस से संक्रमित लोग मिले हैं जो अपने आप में एक रिकार्ड है। इससे पहले 31 जुलाई को 4,453 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। खास बात यह है कि अब वीवीआईपी शहरों और आधिकारियों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में एक आईएएस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तो वहीं गाजियाबाद में भी एक अधिकारी कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं सरकार के 7 मंत्री पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। अब यूपी में कुल 97,362 संक्रमित अब यूपी में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 97,362 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान 2,036 लोगों ठीक होने पर घर भ...
बांदा में रक्षा बंधन के दिन 3 कोरोना पाॅजिटिव मिले, संख्या 313 हुई

बांदा में रक्षा बंधन के दिन 3 कोरोना पाॅजिटिव मिले, संख्या 313 हुई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज सोमवार को रक्षा बंधन के दिन बांदा में 3 कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें एक स्वराज कालोनी रहने वाले 47 साल के शख्स हैं तो दूसरे बांदा के बाबूलाल चौराहा, अलीगंज के रहने वाले 53 वर्षीय व्यक्ति हैं। इसके अलावा अतर्रा के रहने वाले एक 55 साल के व्यक्ति की जांच रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। पहले व्यक्ति की जांच रिपोर्ट आरटी-पीसीआर से आई है। वहीं दूसरे नंबर के व्यक्ति की रिपोर्ट एंटीजेन से आई है। वहीं तीसरे की ट्रूनेट मशीन से पाॅजिटिव आई है। इससे स्वास्थ विभाग ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इलाकों को सेनेटाइज किया जा रहा है। संक्रमित मिले लोगों की कांटेक्ट लिस्ट भी बनाई जा रही है, ताकि उनकी भी जांच की जा सके। जिले में बढ़ रहे कोरोना पाॅजिटिव केस इसके साथ ही जिले में अब कुल कोरोना पाॅजिटिव केस 313 हो गई है। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया है कि...
बांदा : पुलिसकर्मी का आडियो वायरल होने के बावजूद नरैनी में नहीं रुका अवैध खनन, किसकी शह पर..?

बांदा : पुलिसकर्मी का आडियो वायरल होने के बावजूद नरैनी में नहीं रुका अवैध खनन, किसकी शह पर..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले का नरैनी क्षेत्र इस वक्त काफी चर्चा में है। हाल ही में पुलिस कर्मी के अवैध खनन को उजागर करते कथित आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। ऐसा लग रहा था कि इसकी जांच के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा बड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ऐसा कुछ सुनने को नहीं मिला। ऐसे में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। एक सवाल यह भी है कि नरैनी का वह कौन सा 'प्रभावशाली शख्स' है जो सरकार की सख्ती के बावजूद प्रशासन पर भारी पड़ रहा है। दरअसल, प्रभावशाली व्यक्ति के साथ खनिज विभाग और आरटीओ विभाग की मिलीभगत पूरे सिस्टम पर भारी पड़ रही है। आडियो प्रकरण की जांच भी ठंडी हालांकि, सूत्र बताते हैं कि इसमें नरैनी के स्थानीय एक बड़े नेता का अहम रोल है। वायरल हुए आडियो में एक अधिकारी का भी जिक्र है। हालांकि, उक्त अधिकारी की आवाज उसमें नहीं है, लेकिन जिक्र है। इन सब बातो...