Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा : नाबालिग लड़की का बेरहमी से कत्ल, चेहरा कूचकर शव फेंका

बांदा : नाबालिग लड़की का बेरहमी से कत्ल, चेहरा कूचकर शव फेंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बेरहमी से कत्ल के बाद एक लड़की का चेहरा ईंटों से कूचकर फेंक दिया गया। चेहरा इस कदर बिगड़ चुका था कि शव की शिनाख्त तक नहीं हो सकी। पुलिस ने पास के गांव से लापता एक 17 की लड़की के परिवार के लोगों भी आशंका के मद्देनजर बुलाया। हालांकि, परिवार के लोगों ने बताया कि शव उनके परिवार की लड़की का नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र में मिला शव बताया जा रहा है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र में बेंदा पुलिस चौकी से 7 किमी दूर उसरा नाले में शाम को एक लगभग 14 वर्षीय लड़की का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला है। चरवाहों ने शव देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी। तिंदवारी इंस्पेक्टर नीरज सिंह व बेंदा चौकी इंचार्ज रोशन गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। पूर्व प्रधान विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचे। ये भी पढ़ें : बांदा में...
कानपुर में सरेआम महिला डाॅक्टर व कांग्रेस नेता की पत्नी से चेन लूट

कानपुर में सरेआम महिला डाॅक्टर व कांग्रेस नेता की पत्नी से चेन लूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : रविवार को कानपुर में महिला डाक्टर समेत दो महिलाओं से लूट की घटनाओं ने पुलिस चौकसी की पोल खोलकर रख दी। इनमें से एक महिला फीजियोथेरेपिस्ट हैं तो दूसरी कांग्रेस नेता की पत्नी हैं। एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं दूसरी घटना में महिला बाइक से गिरकर घायल हुई हैं। रविवार को हुईं घटनाओं से सनसनी पुलिस दोनों मामलों में छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि बर्रा थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड पर मार्निंग वाक से लौट रहीं फीजियोथेपेपिस्ट के गले से सोने की चैन खींच ले गए। पूरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एक अन्य घटना में आज चकेरी थाना क्षेत्र में श्यामनगर निवासी चाणक्यपुरी के रहने वाले नितेश चंद्र बाजपेई उर्फ़ निन्नी कांग्रेस से वार्ड 47 के अध्यक्ष हैं। ये भी पढ़ें : कानपुर में केमिकल फैक्ट्री में ब्वायलर फटा, 6 मजदूर झुलसे-3 गंभीर उनका कहना...
झारखंड में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज जबरन कराए गए क्वारंटाइन, सियासत तेज

झारखंड में उन्नाव सांसद साक्षी महाराज जबरन कराए गए क्वारंटाइन, सियासत तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के उन्नाव जिले के सांसद एवं भाजपा के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले साक्षी महाराज को झारखंड के गिरीडीह में जबरन 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताते हैं कि साक्षी महाराज गिरीडीह में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहां से वे कार से धनबाद के लिए निकले थे। इसी बीच उनको प्रशासनिक अधिकारियों ने रोक लिया। इसके साथ ही सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी ने इसे टारगेट करने वाला कदम बताया है। आपत्ति पर एसडीएम बोलीं, हमें ऐसे आदेश चौंकाने वाली बात यह है कि जब क्वारंटाइन किए जाने पर साक्षी महाराज ने आपत्ति जताई तो वहां के अधिकारियों ने साफ कहा कि मुख्य सचिव का आदेश है, ऐसा करना ही होगा। बताया जाता है कि साक्षी महाराज गिरिडीह के शांति भवन एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहां से धनबाद लौट रहे थे। रास्ते में प्रशासनिक अधिकारियों ...
Covid19 : बांदा में पुलिस आफिस से जेल तक, जिले में रिकार्ड 84 पाॅजिटिव मिले

Covid19 : बांदा में पुलिस आफिस से जेल तक, जिले में रिकार्ड 84 पाॅजिटिव मिले

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना वायरस का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 84 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें से 25 केस अकेले मर्दननाका फूटाकुआं इलाके के हैं। इसके साथ ही पुलिस आफिस और कोतवाली के पुलिसकर्मी समेत जेल में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। बताते हैं कि एसपी कार्यालय के छह पुलिसकर्मी और नगर कोतवाली का एक सिपाही के अलावा जिला कारागार में सात पाॅजिटिव केस मिले हैं। दो दिन पहले ही आला अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण करके स्थिति का जायजा लिया था। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 774 बताई जा रही है। वहीं एक्टिव केस भी बढ़ गए हैं। पुलिस कर्मियों में भी कोरोना संक्रमण मिल रहा है। स्वास्थ्य टीमें लगातार कर रहीं सेनेटाइजेशन स्वास्थ्य विभाग लगातार इलाकों को सील करने और उन्हें सेनेटाइज कराने का काम कर रहा है। चित्रकूटधाम मंडलाय...
Update : बड़ी खबर : लखनऊ में रेलवे अधिकारी की पत्नी-बेटे की हत्या, बेटी ही कातिल

Update : बड़ी खबर : लखनऊ में रेलवे अधिकारी की पत्नी-बेटे की हत्या, बेटी ही कातिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज शनिवार को दिनदहाड़े एक दिल दहलाने वाली वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। दिल्ली में रेल मंत्रालय में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरडी बाजपेई की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या उन्हीं की नाबालिग बेटी ने .22 के पिस्टल से गोली मारकर की। हत्या की यह वारदात राजधानी के सबसे ज्यादा पॉश इलाके विवेकानंद मार्ग स्थित सरकारी आवास पर हुई। घटना से सनसनी फैल गई। अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस व रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाबालिग बेटी ने अवसाद में उठाया कदम मामले में लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय का कहना है कि नाबालिग लड़की ने अवसाद में मां और भाई की हत्या कर दी है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। ये भी पढ़ें : लखनऊ STF ने कानपुर में IPL सट्टा के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का किया भंडाफोड...
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री महाना भी कोरोना से संक्रमित, कुल 14 मंत्री अबतक..

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री महाना भी कोरोना से संक्रमित, कुल 14 मंत्री अबतक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ सरकार के मंत्री भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब यूपी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। यूपी सरकार के कोरोना से संक्रमित होने वाले वह 14वें मंत्री हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद औद्योगिक विकास मंत्री महाना ने ट्वीट करते हुए दी। वहीं यूपी के दो कैबिनेट मंत्रियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें एक अमरोहा के रहने वाले पीडब्ल्यूडी मंत्री चेतन चौहान हैं और दूसरी कानपुर की रहने वाली कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण हैं। लखनऊ आवास में क्वारंटाइन उन्होंने हाल में अपने संपर्क में आए लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है। साथ ही लिखा है कि फिलहाल वह अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास में होम क्वारंटाइन रहेंगे। उनके स्टाफ के 3 अन्य लोग भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। बत...
बांदा में कस्तूरबा गांधी स्कूल के चौकीदार ने खुद को गोली से उड़ाया, छात्रा से अफेयर की चर्चा

बांदा में कस्तूरबा गांधी स्कूल के चौकीदार ने खुद को गोली से उड़ाया, छात्रा से अफेयर की चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बबेरू स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार सुबह चौकीदार ने खुद गोली मार ली। घटना से स्कूल में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही सीओ, एसडीएम और बीएसए समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और छानबीन की। मृतक के परिवार के लोग जहां घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। वहीं स्कूल में घटना को लेकर प्रेमप्रसंग की चर्चाएं हो रही हैं। सुबह स्कूल के कमरे में वारदात बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव का रहने वाला 51 वर्षीय चंद्रशेखर द्विवेदी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चौकीदार था। आज सुबह करीब 10 बजे वह रोज की तरह स्कूल पहुंचा और कमरों की सफाई शुरू कर दी। विद्यालय का बाकी स्टाफ भी वहीं था। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। ये भी पढ़ें : बड़ी खबरः बांदा में महिला प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान स्टाफ के ल...
CM योगी से मिले बांदा के विधायक-सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष भी

CM योगी से मिले बांदा के विधायक-सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष भी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर आज बांदा के जनप्रतिनिधियों ने औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद आरके सिंह पटेल ने पार्टी जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के साथ जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय लोगों के लिए चल रहीं योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों ने भी सीएम योगी को कामकाज के बारे में बताया। बताते हैं कि इस संक्षिप्त मुलाकात में मुख्यमंत्री योगी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, कोरोना के हालात और दूसरे बिंदुओं पर भी बातचीत की। ये भी पढ़ें : सीतापुर : शातिर महिला ने 61 पुरोहितों से धन प्राप्ति के लिए कराया हवन, फिर दक्षिणा में नकली नोट देकर फरार...
बांदा में 36 और पाॅजिटिव मिले, शहर में यहां सबसे ज्यादा 18 केस..

बांदा में 36 और पाॅजिटिव मिले, शहर में यहां सबसे ज्यादा 18 केस..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 36 नए कोरोना के संक्रमित सामने आए हैं। शहर के एक इलाके में सबसे ज्यादा 18 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 690 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 277 बताए जा रहे हैं। बता दें कि बीते एक सप्ताह में जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ा है, संक्रमितों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं आज मिले संक्रमितों को आइसोलेट करके उनका इलाज शुरू किया जा रहा है। साथ ही उनकी कांटेक्ट लिस्ट भी तैयारी की जा रही है। मर्दननाका में सबसे ज्यादा 18 केस बताया जाता है कि आज कोरोना संक्रमितों में सबसे ज्यादा 18 केस शहर के मर्दननाका फूटाकुआं इलाके में मिले हैं। इनमें से 10 महिलाएं हैं। बाकी पुरुष हैं। इससे साफ है कि कोरोना घरों में पूरी तरह पहुंच बना चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें एक 5 साल का बच्चा और 12 साल की...
बांदा में एक हाथ में पेट्रोल, दूसरे में हंसिया, स्कूल में घुसे शराबी का खौफनाक उत्पात

बांदा में एक हाथ में पेट्रोल, दूसरे में हंसिया, स्कूल में घुसे शराबी का खौफनाक उत्पात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के माध्यमिक विद्यालय में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, एक शराबी दबंग एक हाथ में पेट्रोल भरी बोतल और दूसरे हाथ में धारदार हंसिया लेकर घुस गया। वहां शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। मौजूद शिक्षकों से कहा कि वह बच्चों को ठीक से नहीं पढ़ाते हैं, इसलिए उनको जिंदा फूंक देगा। बाद में खुद भी जान दे देगा। शराबी की हरकतों से स्कूल के शिक्षक बुरी तरह से डर गए। उनके हाथ-पांव फूल गए। किसी ने इस दौरान दबंग का वीडियो बना लिया। आयुक्त ने लिया संज्ञान, पुलिस ने पकड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसके बाद उच्चाधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पल्हरी का है। ये भी पढ़ें : बांदा में सरेआम दबंगों का तांडवः हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत और घर में घुसकर मारपीट शुक्रवार को गांव का रहने वाला एक शख्स वहां...