लखनऊ: LDA में हड़कंप, साढ़े 7 लाख रिश्वत लेते सुपरवाइजर गिरफ्तार, जेई भी..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई हुई है। शनिवार को लखनऊ विजिलेंस टीम ने एलडीए के सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश को 7.5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश से पूछताछ में एलडीए के एक जेई की रिश्वतखोरी में संलिप्तता भी सामने आई है।
साढ़े 7 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप
कार्रवाई में स्मारक से जुड़े सुपरवाइजर अश्विनी को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिल रही है। तीनों से विजिलेंस टीम पूछताछ में जुटी है। आरोप है कि रिश्वत की रकम लेने के बाद सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश ने फोन कर एलडीए के जेई दिनेश वर्मा को भी बुलाया।
ये भी पढ़ें: यूपी में 41 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले-कानपुर की ADM बनीं बिंदु लता
बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने उसे भी पकड़ा है। बताते हैं कि जेई की भूमिका की भी जांच हो ...









