Saturday, August 22सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा: मंत्री से मिली ‘गुंडा टैक्स’ से त्रस्त ट्रक यूनियन, जिला पंचायत पर गंभीर आरोप..

बांदा: मंत्री से मिली ‘गुंडा टैक्स’ से त्रस्त ट्रक यूनियन, जिला पंचायत पर गंभीर आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जिला पंचायत के गुंडा टैक्स वसूली के खिलाफ ट्रक यूनियन ने आवाज उठाई है। इतना ही नहीं ट्रक यूनियन ने राज्यमंत्री रामकेश निषाद से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए जिला पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताते चलें कि गुंडा टैक्स वसूली का खुलासा 'समरनीति न्यूज' ने किया। साथ ही लगातार इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। सपा इस मामले में भाजपा को घेर रही है। वहीं आज ट्रक यूनियन ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया है। बताते हैं कि मंत्री ने ट्रक यूनियन को जल्द ही उच्चाधिकारियों से बात कर इस गुंडा टैक्स वसूली रुकवाने का आश्वासन दिया है। 'पांडे ग्रुप' की बांदा में खुलेआम गुंडागर्दी दरअसल, बांदा जिला पंचायत का वर्ष 2026-27 के लिए खनिज परिवहन शुल्क वसूली का ठेका 'पांडेय समूह' के नाम हुआ है। यह ठेका 19,04,99,368 रुपए में स्वीकृत हुआ। संबंधित खबरें पढ़ें:बांदा जिला पंचायत:...
महोबा: अजय राय ने पीएम मोदी पर की अमर्यादित टिप्पणी-दुष्कर्म पीड़िता से..

महोबा: अजय राय ने पीएम मोदी पर की अमर्यादित टिप्पणी-दुष्कर्म पीड़िता से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज अपहरण-दुष्कर्म पीड़ित नीट छात्रा के घर पहुंचे। वहां पीड़ित परिजनों से मिले। इस दौरान कथित रूप से अजय राय ने पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी नेताओं ने इसकी निंदा की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो को बताया एआई जनरेटेड हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसे एआई जनरेटेड बताया है। दरअसल, दोपहर लगभग 1 बजे भीषण धूप के बीच अजय राय महोबा पहुंचे। वहां अपहरण कर दुष्कर्म का शिकार हुई नीट छात्रा के मामले में पुलिस पर निशाना साधा। ये भी पढ़ें: सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी  साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और दोषियों के घरों पर बुल्डोजर चलवाने की मांग की। कहा कि छात्रा को आरोपियों ने 16 दिनों तक बंधक बनाकर इंजेक्शन दिए। ...
सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी

सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सहारनपुर में कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर हुई है। मामले में सांसद इकरा हसन समेत 7 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह एफआईआर सहारनपुर में डीआईजी कार्यालय के बाहर सड़क जाम करने के आरोप में हुई है। घटनाक्रम बीती 19 मई का है। एफआईआर में कैराना सांसद इकरा हसन समेत 7 लोग नामजद आरोपी हैं। यह है पूरा मामला दरअसल, यह घटनाक्रम 19 मई को तब हुआ जब सांसद इकरा हसन जसाला गांव के मोनू कश्यप की हत्या के मामले में डीआईजी से मिलीं। सांसद के साथ में मृतक मोनू कश्यप की मां भी थीं। ये भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत से अभद्रता का मामला गरमाया, भाकियू किसान पंचायत में सांसद इकरा भी पहुंचीं इस दौरान सांसद का कहना था कि डीआईजी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इकरा हसन के समर्थक कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए। इससे यातायात प्रभावित होने की बात कही गई। ...
बांद में उत्खनन के खिलाफ अधिवक्ता संघ का ज्ञापन-हस्ताक्षर अभियान होगा शुरू

बांद में उत्खनन के खिलाफ अधिवक्ता संघ का ज्ञापन-हस्ताक्षर अभियान होगा शुरू

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अधिवक्ता संघ ने उत्खनन के खिलाफ की मांगों को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। दरअसल, बांदा अधिवक्ता संघ आज बांदा-बुंदेलखंड में व्यापक पैमाने पर हो रहे उत्खनन को लेकर आयुक्त अजीत कुमार से मिला। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विमल सिंह ने कहा कि उत्खनन से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। तापमान अप्रैल में ही 47 डिग्री के पार जा चुका है। अधिवक्ता संघ ने कहा कि जल्द ही हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान की बात कही यह बेहद चिंता की बात है। अधिवक्ताओं ने कहा कि पहाड़ों को मिटाया जा रहा है। इससे बुंदेलखंड का भौगोलिक स्वरूप बदलता जा रहा है। साथ ही मांग उठाई कि बांदा व बुंदेलखंड में उत्खनन पर रोक लगाई जानी चाहिए। ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप कहा कि बांदा के साथ ही महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट में...
हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले?

हाईकोर्ट ने पूछा, ब्रजभूषण, राजा भइया और धनंज्य को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिले?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में शस्त्र लाइसेंसों के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाया है। खासकर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने पर। कोर्ट ने राजा भईया, ब्रजभूषण सिंह और धनंजय सिंह समेत 19 बाहुबलियों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने संबंधित रिपोर्ट तलब की है। 26 मई तक हाईकोर्ट ने मांगा पूरा ब्यौरा साथ ही प्रशासन से पूछा है कि इन बाहुबलियों को शस्त्र लाइसेंस कैसे मिल गए। हाईकोर्ट ने कुल 19 बाहुबलियों के शस्त्र लाइसेंस की रिपोर्ट तलब की है। मामले में हाईकोर्ट के सख्त रुख से हड़कंप मच गया है। ये भी पढ़ें: STF के हाथों ऐसे मारा गया कुख्यात अनिल दुजाना.., पश्चिमी यूपी और दिल्ली NCR में था आतंक 26 मई तक हाईकोर्ट ने पूरा ब्यौरा मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने संत कबीर नगर के रहने जयशंकर की याचिका पर दिया है। ये भी पढ़ें...
यूपी: हाईकोर्ट ने फ्रीज किए लखनऊ महापौर के वित्तीय- प्रशासनिक अधिकार

यूपी: हाईकोर्ट ने फ्रीज किए लखनऊ महापौर के वित्तीय- प्रशासनिक अधिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल को अड़ियल रवैय्या भारी पड़ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने भाजपा से लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल के अधिकार फ्रीज कर दिए। डीएम और नगर आयुक्त देखेंगे कामकाज कोर्ट ने जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को अगले आदेशों तक नगर निगम का कामकाज देखने को कहा है। हाईकोर्ट ने यह फैसला वार्ड संख्या-73 फैजुल्लागंज से निर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी को 5 महीने बाद भी शपथ न दिलाने पर सुनाया है। ये भी पढ़ें: सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती  ये भी पढ़ें: लखनऊ: तालाब में गिरी कार, हाई कोर्ट के दो अधिवक्ताओं की मौत  https://samarneetinews.com/cm-yogi-says-21500-teachers-instructors-will-be-recruited-in-up/  ...
UP: एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर जली बस, चालक की जिंदा जलकर मौत

UP: एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर जली बस, चालक की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डंपर से टकराकर बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई। बस चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से झुलस गया। बताते  हैं कि यह डबल डेकर बस यात्रियों को लेकर गुड़गांव जा रही थी। बस यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कानपुर से गुड़गांव जा रही थी बस जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री बैठे थे। हादसा रात लगभग 2 बजे हुआ। ये भी पढ़ें: यूपी में 5 IAS और कई PCS के तबादले, कानपुर-फिरोजाबाद के CDO बदले.. यह बस कानपुर से गुड़गांव जा रही थी। फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कराया। हादसे में बस कंडक्टर झुलस गया है। ये भ...
बांदा: घर में बेटी पायल ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मच गया कोहराम

बांदा: घर में बेटी पायल ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मच गया कोहराम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अकेली बेटी पायल (19) ने आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। युवती की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग यह नहीं बता सके कि आखिर बेटी पायल ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र की है। परिजन भी नहीं बता सके घटना का कारण जानकारी के अनुसार, मरका थाना क्षेत्र के खड़ग़ ताला गांव के शिवऔतार की बेटी पायल (19) ने बुधवार को घर में फांसी लगा ली। पिता ने बताया कि घटना के समय बेटी घर में अकेली थी। ये भी पढ़ें: बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों.. पिता और मां मजदूरी करके घर लौटे तब उनको घटना की जानकारी हुई। मां सहेरा देवी...
बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप

बांदा जिला पंचायत: सपा ने बीजेपी को घेरा, ‘गुंडा टैक्स’ संरक्षण का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत के खनिज परिवहन ठेके की आड़ में "गुंडा टैक्स" का काला कारनामा तूल पकडने लगा है। सपा ने इस मामले में अब बीजेपी को घेरा है। साथ ही स्थानीय बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, बांदा में खनिज तहबाजारी परिवहन शुल्क के नाम पर सड़कों पर वाहनों से 'गुंडा टैक्स' वसूली हो रही है। इसकी शिकायतें सामने आई हैं। महोबा में कार्रवाई, लेकिन बांदा के अधिकारियों चुप्पी दूसरे प्रदेशों से आने वाले वाहनों से भी खनिज शुल्क सड़कों पर बैरियर लगाकर वसूला जा रहा है। मंडालयुक्त ने महोबा में इसी तरह के मामले में कार्रवाई की। वहीं बांदा के अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हैं। सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा बोले.. सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा है कि स्थानीय भाजपा नेता ठेके की आड़ में गुंडा टैक्स वसूली कर रहे हैं। सपा नेता ने कहा ...
गजब हाल! बांदा डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश-अफसरों को मैसेज..

गजब हाल! बांदा डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश-अफसरों को मैसेज..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में डीएम के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांदा डीएम की फर्जी आईडी से साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए मैसेज भेजकर अधिकारियों से पैसे मांगे। हालांकि, अच्छी बात यह है कि साइबर ठग कामयाब नहीं हुए। बांदा का कोई भी अधिकारी साइबर ठगों के जाल में नहीं फंसा। डीएम अमित आसेरी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना की काफी चर्चा है। मामले की जांच शुरू सूत्रों का कहना है कि साइबर ठगों ने जिले के कई अधिकारियों को मोबाइल पर मैसेज भेजे और पैसे मांगे। जिलाधिकारी के नाम और फोटो वाले इस व्हाट्सएप नंबर से मैसेज से अधिकारी चौंक गए। ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट  बताते हैं कि मैसेज में अधिकारियों से डीएम के नाम पर पैसे मांगे गए। हालांकि, उक्त अधिकारियों ने डीएम के ओएसडी को स...