Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को डीजीपी ने दिया प्रशंसा अवार्ड

बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को डीजीपी ने दिया प्रशंसा अवार्ड

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के बेहद संवेदनशील कस्बा नगीना में होली जुलूस के बाद नौ दिन चले तनाव और बवाल को अपनी सूझबूझ से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने वाले अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को डीजीपी ओपी सिंह ने अवार्ड दिया है। उनको इस कार्य के लिए प्रशंसा पत्र के साथ ही मेडल भी मिला है। बेहद संवेदनशील नगीना कस्बे में होली जुलूस के बवाल को सूझ-बूझ से सुलझाया, डीजीपी ने माना बुद्धिमता का लोहा     सुलझे व्यवहार और मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को यह अवार्ड 15 अगस्त के मौके पर दिया गया। खुद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक उमेश सिंह ने एएसपी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह अवार्ड देते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की। ये भी पढ़ेंः  डीजीपी ने लगाई कप्तानों की क्लास, कुछ को फटकार तो कुछ को पुचकार हांलाकि यह अवार्ड डीज...
कानपुरः विद्यालय में ध्वजारोहण को लगे पाइप में करंट आने से शक्षिका व चार बच्चे झुलसे, दो रेफर

कानपुरः विद्यालय में ध्वजारोहण को लगे पाइप में करंट आने से शक्षिका व चार बच्चे झुलसे, दो रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
कानपुर देहात के मंगलपुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुआ हादसा, शिक्षकों की लापरवाही बनी कारण  समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर देहात के थाना क्षेत्र मंगलपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जैतापुर में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दुखद हादसा हो गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण के लिए लगाए गए लोहे के पाइप में करंट आ गया। इससे करंट की चपेट में आकर चार बच्चों समेत एक शिक्षिका गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना से वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन स्कूल के बाकी शिक्षकों ने गांव वालों की मदद से घायलों को इलाज के लिए क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दो बच्चों को हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि बाकी का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि यह हादसा विद्यालय के शिक्षकों की वजह से हुआ है। सांसद भोले सिंह ने घटना पर जत...
परिवर्तन के सदस्यों ने आनंद स्वरूप पार्क में किया ध्वजारोहण

परिवर्तन के सदस्यों ने आनंद स्वरूप पार्क में किया ध्वजारोहण

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आनंद स्वरूप पार्क, सिविल लाइन्स में परिवर्तन संस्था के सदस्यों की ओर से झंडारोहण सुबह 9 बजे किया गया। इस मौके पर कैप्टन एससी त्रिपाठी, कर्नल एसएम पांडेय, कर्नल राकेश दीक्षित, अनूप कुमार द्विवेदी, डॉ निखिल गुप्ता, देवेंद्र पारिख, राजेश ग्रोवर, आसिफ अली मौजूद रहे। साथ ही पम्मी, गगन गुप्ता, नीना अवस्थी, हरिओम पांडेय, कुमकुम, पिंकी, नविता व ब्रम्हकुमारी बहनें भी मौजूद रहीं। ये भी पढ़ेंः कानपुरः विद्यालय में ध्वजारोहण को लगे पाइप में करंट आने से शक्षिका व चार बच्चे झुलसे, दो रेफर   इस दौरान महिलाएं भी बच्चे भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान भी गाया। कुछ ने देशभक्ति के गीत भी सुनाए। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप दिवेदी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से देश भक्ति की भावना जागृत होती...
अपडेटः औरैया में दो साधुओं की हत्या, तीसरे की हालत मरणासन्न, बवाल-आगजनी के बाद लाठीचार्ज

अपडेटः औरैया में दो साधुओं की हत्या, तीसरे की हालत मरणासन्न, बवाल-आगजनी के बाद लाठीचार्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, औरैयाः जिले में बिधुना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरकोट में एक मंदिर में दो पुजारियों की हत्या कर दी गई। जबकि एक को मरणासन्न हालत में सैफई भेजा गया है। हत्यारों ने बड़े विभत्स ढंग से हत्या की इस वारदात को धारदार हथियारों से प्रहार करके अंजाम दिया। गुस्साई भीड़ ने मौके पर जाम लगा दिया और आगजनी की। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को भी भीड़ ने पथराव करके खदेड़ दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। मीडियाकर्मी भी भीड़ के गुस्से का शिकार हुए।  ग्रामीणों ने टायरों में आग लगा दी। हालात काफी बिगड़ गए। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज करके हालात को संभाला। धारदार हथियारों से की गईं दोनों हत्याएं, दोनों के गले रेतने के बाद शरीर पर भी किया प्रहार  बिधूना थाना क्षेत्र के कुदर कोट चौकी क्षेत्र में मंदिर में दो पुजारियों की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई। एक अन्य साधू की हालत...
बिजनौर में भीषण हादसे में ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत

बिजनौर में भीषण हादसे में ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बिजनौरः जिले में हुए एक भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिले के मंडावली थाना क्षेत्र के रहटपुर गांव के पास हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब अपने परिजन की अस्थियां विसर्जित करने एक परिवार कार से जा हरिद्वार जा रहा था। यह परिवार रामपुर जिले का रहने वाला था। पुलिस मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है। हादसा आज सुबह का है। मृतकों के शवों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हरिद्वार अस्थियां विसर्जन को जा रहा था रामपुर का परिवार, मंडावली के पास ट्रक ने मारी टक्कर   इसी दौरान रास्ते में मंडावली के रहटपुर गांव के सामने सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तु...
प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और आयुष्मान भारत की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और आयुष्मान भारत की सौगात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज देशवासियों को शुभाकनाएं दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं! जय हिंद!’’ इसके बाद प्रधानमंत्री ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए देश को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बातों को एक कविता के माध्यम से भी कहा। "जो हम आज हैं, कल हम उससे आगे बढ़ना चाहते हैं देश ना रुकेगा, ना झुकेगा, ना थकेगा देश नई ऊंचाइओं को छूएगा  हम सिर्फ भविष्य नहीं देखना चाहते, बल्कि उसके शिखर को छूना चाहते हैं अपने मन में एक लक्ष्य लिये, मंजिल अपनी प्रत्यक्ष लिये,  हम तोड़ रहे हैं जंजीरें, हम बदल रहे हैं तस्वीरें  ये नवयुग है, ये नवभारत है, खुद लिखेंगे अपने तकदीर, हम बदल रहे हैं तस्वीर हम निकल पड़े हैं प...
गुंताश ने लांच किया धूमधाम के साथ परिवर्तन का तीसरा वीडियो

गुंताश ने लांच किया धूमधाम के साथ परिवर्तन का तीसरा वीडियो

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 14 अगस्त 2018 को सिविल लाइन्स स्थित एक रेस्टोरेंट में कानपुर परिवर्तन फोरम की नई वीडियो " की लांचिंग बड़े ही धूमधाम ढंग से की गई। इसकी लांचिंग इंडियन आइडियल फेम और कानपुर शहर की शान, गुंताश द्वारा की गई। उपरोक्त वीडियो परिवर्तन के श्री राघव त्रिपाठी द्वारा बनाई गई है जिसमे स्वतंत्रता दिवस और स्वच्छता के संदेश का मिश्रण है। ये भी पढ़ेंः अभी-अभीः कानपुर के नौबस्ता में व्यापारी की ट्रक से कुचलकर मौत, जाम और हंगामा इसमें परिवर्तन व परिवर्तन यूथ क्लब के सदस्यों ने भाग लिया है। बताते चलें कि परिवर्तन द्वारा पूर्व में भी दो वीडियो "जन-गण-मन" व "वंदेमातरम" जारी किए गए थे। इनको यू-ट्यूब व फेसबुक पर लोगों ने भरपूर लाइक दिए हैं। इस तीसरे वीडियो को भी भारी सफलता मिलने की उम्मीद है। ये भी पढ़ेंः निधन पर श्रद्धांजलिः अजित वाडेकर-अर्...
राम मंदिर की बात करने वाले पहले गाय की सेवा करें- सीएम योगी

राम मंदिर की बात करने वाले पहले गाय की सेवा करें- सीएम योगी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, फैजाबादः मंगलवार को आयोध्या के दौरान पहुंचे सीएम योगी ने दिगंबर अखाड़ा पहुंचकर मंदिर आंदोलन के नायक महंक परमहंस रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी। विपक्षियों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने महंत राम विलास वेदांती पर भी टिप्पणी की। सीएम ने कहा कि सभी ने अपने यहां गाय पाल रखी है और वेदांती जी ने अपने यहां गधा पाल रखा है। आयोध्या पहुंचे सीएम ने कहा, गाय, निसाहय और ब्राह्मण की सहायता ही राम का सही अर्थ  कहा कि वेदांती जी से यही कहना है कि अपने यहां भी एक गौशाला बनवाएं। तभी उनके यहां जाऊंगा। साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि उनको पूरा यकीन हैं कि वेदांती जी गौशाला बनाएंगे नहीं और वह जाएंगे नहीं। सीएम योगी ने कहा कि राम पर हमारी सभी की आस्था है। गाय, निसाहय और ब्राह्मण की सहायता ही राम का सही अर्थ है। ये भी पढ़ेंः कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने गंगा घाटों का किया लोका...
लखनऊ का ठेकेदार और गुर्गे थे उन्नाव में युवक को सरेराह पीटकर उठा ले जाने वाले गुंडे, पुलिस ने ऐसा दिया तगड़ा सबक कि..

लखनऊ का ठेकेदार और गुर्गे थे उन्नाव में युवक को सरेराह पीटकर उठा ले जाने वाले गुंडे, पुलिस ने ऐसा दिया तगड़ा सबक कि..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
लखनऊ के गोमतीनगर में ठेकेदार के घर से पांच गिरफ्तार, रायफलें और गाड़ी भी जब्त  समरनीत नीति न्यूज, उन्नावः पुलिस ने लखनऊ-कानपुर हाइवे पर लग्जरी गाड़ी से दूसरी कार के टच हो जाने पर युवक से मारपीट और उसे उठा ले जाने के मामले में वायरल वीडियो पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन लाइसेंसी असलहे भी जब्त किए हैं। ठेकेदार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस जेल भेज रही है। बताया जा रहा है कि अपनी लग्जरी गाड़ी में भाजपा का स्टीगर और झंडा लागकर चलने वाला यह दबंग व्यक्ति लखनऊ के गोमती नगर का रहने वाला एक बिल्डर है। उसके साथ चल रहे उसके गनर और गुर्गों ने घटना को अंजाम देकर सरेआम दहशत फैला दी थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। ये भी पढ़ेंः अच्छी खबरः पीपीएस से आज आईपीएस बन गए दिल्ली-यूपी के ये 24 अधिकारी… बीते दिवस...
वाराणसी में करोड़ों की हिरोईन के साथ बदमाश कल्लू गिरफ्तार

वाराणसी में करोड़ों की हिरोईन के साथ बदमाश कल्लू गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, वाराणसीः पुलिस को आज पूर्वांचल में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करोड़ों की हिरोईन भी बरामद हुई है। पकड़ा गया अपराधी 20 हजार का ईनामी बदमाश है। उसके कब्जे से मिली हिरोईन की कीमत 1 करोड़ 30 लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस बदमाश की उसको लंबे समय से तलाश थी। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से जाल बिछा रही है लेकिन वह अक्सर पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। गोपनीय सूचना पर पुलिस ने ईनामी बदमाश को कैंट के पांडेयपुर इलाके से दबोचा   बताया जाता है कि वाराणसी के कैंट थाना पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पांडेयपुर इलाके में बदमाश कल्लू चौहान मौजूद है क्योंकि कल्लू चौहान एक ईनामी खतरनाक बदमाश है, इसलिए पुलिस ने उसे घेरने के लिए पूरी तैयारी की। ये भी पढ़ेंः जालौन डबल-मर्डरः गांव से नफरत, अंध...