Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में महालक्ष्मी पूजा से लौट रही 9 वर्षीय वंदना की डूबने से मौत

बांदा में महालक्ष्मी पूजा से लौट रही 9 वर्षीय वंदना की डूबने से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। महालक्ष्मी पूजन करके लौट रही 9 साल की बच्ची की रपटा नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। मां-दादी के देखते ही देखते घटना जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी अखिलेश का कहना है कि उनकी भतीजी वंदना (9) शनिवार सुबह अपनी मां संतोषी के साथ पूजा को गई थी। साथ में बुआ आरती और दादी शांति भी थीं। ये भी पढ़ें: बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा  बताया जाता है कि लौटते समय गांव के पास रपटा नाले की पुलिया पर बालिका और बालक नैतिक का पैर फिसल गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह बालक को बाहर निकाल लिया। लेकिन बालिका को बाहर नहीं निकाल सके। ये भी प...
UP: कांग्रेस का बदला संगठन और पुराना समीकरण! क्या होगा सपा से गठबंधन?

UP: कांग्रेस का बदला संगठन और पुराना समीकरण! क्या होगा सपा से गठबंधन?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): कांग्रेस ने लगभग डेढ़ दशक बाद एक बार फिर महिला एवं ब्राह्मण नेता आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले 2007 में रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनी थीं। उनके नेतृत्व में 2009 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं, जबकि 2012 के विधानसभा चुनाव में 28 सीटें जीतीं। तब सपा कांग्रेस का गठबंधन नहीं था। रीता जोशी ने 2016 में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। अब कांग्रेस के अगले कदम पर सबकी निगाहें कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष तो बदल दिया है। मगर अब सबकी निगाहें कांग्रेस के अगले कदम पर है कि क्या समाजवादी पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन होगा। वरिष्ठ पत्रकारों की मानें तो कांग्रेस की रणनीति जो सामने आ रही है, उसके हिसाब से कांग्रेस का फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव से ज्यादा लोकसभा चुनाव 2029 पर नजर आ रहा है। ये भी पढ़ें: UP: राहुल ग...
UP: पति के सामने बांधती थी राखी, कहती थी भाई… फिर उसी के साथ भागी-होटल में खुला राज

UP: पति के सामने बांधती थी राखी, कहती थी भाई… फिर उसी के साथ भागी-होटल में खुला राज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 46 साल की दो बच्चों की मां पिंकी शर्मा का ऐसा काला कारनामा सामने आया है कि लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। पति के सामने 26 साल के रिंकू को राखी बांधती थी। उसे भाई कहती थी। फिर उसी के साथ घर से भाग गई। नोएडा से भागी महिला पिंकी शर्मा और उसके कथित प्रेमी रिंकू के शव बहराइच के एक होटल में मिले हैं। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है। होटल के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पति के सामने बोलती थी भाई, राखी भी बांधती रही दरअसल, नोएडा निवासी विजय शर्मा का कहना है कि रिंकू उनके नोएडा स्थित घर के सामने किराए पर रहता था। फिर उसका घर आना-जाना हो गया। उनकी पिंकी ने रिंकू को उनके सामने भाई बोलती थी। इतना ही नहीं पति की मौजूदगी में रक्षा बंधन पर रिंकू को राखी भी बांधती थी। बीती 14 सितंबर की शाम को दोनों ...
बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा

बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के नरैनी क्षेत्र के नंदवारा गांव के दो मासूम भाइयों के शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मामले में परिजनों के आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच की धुरी घूम गई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी अखिलेश से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।   आरोपियों में एक जिलाबदर जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता भइयाराम राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा के बेटे महेंद्र पाल वर्मा समेत 9 के खिलाफ मुकदमा लिखा है। बताया जाता है कि आरोपी महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू पहले भी डबल मर्डर में आरोपी रहा है। बाकी नामजद आरोपियों में जिला बदर अपराधी शेरा उर्फ ओमकार भी...
यूपी में आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष

यूपी में आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है। विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मोना प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक हैं। कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पार्टी हाईकमान ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके पद से मुक्त कर दिया है। कांग्रेस के बड़ा दांव माना जा रहा यह बदलाव साथ ही उनके कार्यकाल की सराहना की है। कांग्रेस पार्टी के इस कदम को बेहद सोची-समझी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने आराधना मिश्रा को यूपी की कमान सौंपकर महिला और ब्राह्मण मतदाताओं को साधने की पूरी कोशिश की है। ये भी पढ़ें: UP: राहुल गांधी का छात्रों से आह्वान, सिस्टम को करिए टाटा-बाय बाय, कहा-REEL एक नया नशा इसके साथ ही कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता इमरान मसूद को यूपी का ...
प्रतापगढ़ जेल में गूंजे बापू और शास्त्री जी के नारे, स्वच्छता की ली गई शपथ

प्रतापगढ़ जेल में गूंजे बापू और शास्त्री जी के नारे, स्वच्छता की ली गई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रतापगढ़ जिला कारागार आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे हर्षोल्लास से मनाई गई। सर्वप्रथम कारागार के मुख्य द्वार पर 9 बजे ध्वजारोहण हुआ। फिर राष्ट्रपिता गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिष्ठान वितरण भी इस दौरान मिष्ठान का वितरण भी किया गया। बताया जाता है कि कारागार में लगभग 10 बजे बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बापू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर्स लाला राम, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: सनसनी: लखनऊ म...
कानपुर: डॉ. सुधीर द्विवेदी को मिला चेयरपर्सन का सम्मान 

कानपुर: डॉ. सुधीर द्विवेदी को मिला चेयरपर्सन का सम्मान 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में कानपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। नई दिल्ली स्थित  यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में वर्ल्ड फिजियोथेरेपी एशिया वेस्टर्न पेसिफिक रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। इसमें डफरिन के वरिष्ठ  फिजियोथेरेपिस्ट डॉ सुधीर द्विवेदी को चेयरपर्सन बनाया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रहीं। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में वैज्ञानिक सत्र का संचालन भी किया। देश-विदेश से आए फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों के साथ अकादमिक चर्चा की। उनसे संवाद भी किया। ये भी पढ़ें: Kanpur: डॉ. संजीवनी शर्मा को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी समिट में अवार्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े मंच पर आईपी के नेशनल हेड डॉ. संजीव कुमार झा ने डॉ. सुधीर को मेडल पहनाते हुए सम्मानित किया। यह अंतरराष्ट्...
अमरोहा: नोरेक्स के MD वैभव अग्रवाल को CHEMEXCIL गोल्ड अवॉर्ड

अमरोहा: नोरेक्स के MD वैभव अग्रवाल को CHEMEXCIL गोल्ड अवॉर्ड

Breaking News, Feature, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, अमरोहा: मंडी धनौरा की नोरेक्स फ्लेवर्स कंपनी के एमडी वैभव अग्रवाल एक बार फिर सम्मानित हुए हैं। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से नोरेक्स को 49वां CHEMEXCIL एक्सपोर्ट गोल्ड अवॉर्ड दिया गया है। कंपनी को यह गोल्ड अवार्ड निर्यात के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है। मुंबई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह यह सम्मान 30 सितंबर को मुंबई के एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के निदेशक एस. सत्यानारायण व CHEMEXCIL के चेयरमैन डॉ. सतीश वाघ मौजूद रहे। दोनों ने नोरेक्स के प्रबंधक निदेशक वैभव अग्रवाल को यह अवार्ड दिया। उधर, कंपनी के प्रबंधक अग्रवाल ने इस उपलब्धि के लिए अपनी टीम, किसानों और सभी सहयोगियों का भी आभार जताया। कहा कि उनकी कंपनी भारतीय उत्पादों को दुनिया में आगे बढ़ाने की दिशा में का...
सनसनी: लखनऊ में कारोबारी के नाबालिग बेटे ने की मां की हत्या-खुद फोन कर बुलाई पुलिस

सनसनी: लखनऊ में कारोबारी के नाबालिग बेटे ने की मां की हत्या-खुद फोन कर बुलाई पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। लखनऊ के नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित विजन अपार्टमेंट में 17 साल के बेटे ने 42 साल की मां की हत्या कर दी। मां की हत्या करने के बाद खुद फोन करके पुलिस को बुलाया। बताते हैं कि आरोपी बेटा मानसिक रूप से बीमार था। उसका कई साल से इलाज चल रहा था। मामले की जांच में जुटी पुलिस बताया जाता है कि किशोर ने पुलिस को फोन कर कहा कि, "हेलो पुलिस, मैंने मम्मी का मर्डर कर दिया है, आप लोग आ जाओ।" पुलिस का कहना है कि मृतका का गीता भागचंदानी है। ये भी पढ़ें: लखनऊ : महिला अधिकारी की हत्या में इंस्पेक्टर और पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा पुलिस का कहा है कि किशोर ने अपनी मां के सिर पर लोहे के रिंच से कई प्रहार किए। इसके बाद खुद ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं आरोपी को भी...
बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज

बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नवविवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ तीन तलाक व यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार रात मुकदमा लिखा है। महिला ने तहरीर में कहा है कि उसकी शादी दिसंबर 2025 को चित्रकूट जिले के शिवरामपुर निवासी यूसुफ खान उर्फ गोलू से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी में यथासंभव दान-दहेज दिया गया था। चित्रकूट से हुई थी शादी, महिला के गंभीर आरोप आरोप है कि इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि पहली विदाई के बाद जब ससुराल पहुंची। वहां पति यूसुफ, सास शाहीन खातून, ससुर उल्फत खान बच्ची, देवर मोनू आदि ने ताने मारे। मायके में रह रही है पीड़ित महिला, जांच शुरू कार खरीदने और मेडिकल स्टोर खोलने के लिए 10 लाख अतिरिक्त दहेज मांगा। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने जबरन नशीली दवा...