Sunday, March 22सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया

भारत के साथ आए अमेरिका-फ्रांस और ब्रिटेन, यूएन में आतंकी मसूद के खिलाफ लाए प्रस्ताव

भारत के साथ आए अमेरिका-फ्रांस और ब्रिटेन, यूएन में आतंकी मसूद के खिलाफ लाए प्रस्ताव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आतंक के खिलाफ युद्ध में पुलवामा आतंकी हमले के बाद अब भारत के साथ अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन भी खड़े हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने बुधवार को प्रस्ताव दिया है जिसमें कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई करे। साथ ही उसके आका मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करते हुए उसपर कड़े प्रतिबंध लगाए। चीन अड़ाता रहा है अड़ंगा  हांलाकि, जैसा कि पहले होता रहा है, अबकी बार भी इस प्रस्ताव पर चीन द्वारा विरोध की आशंका है। इससे पहले भी सुरक्षा परिषद की इस्लामिक स्टेट और अलकायदा प्रतिबंध समिति को 2016 और 2017 में आतंकी मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने से रोक दिया था। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः सिर्फ 21 मिनट में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंप किए तबाह&nbs...
पाक का भारत पर हमले का दावा, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को POK में किया ढेर, सभी पायलट 2 मिनट के अलर्ट पर

पाक का भारत पर हमले का दावा, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को POK में किया ढेर, सभी पायलट 2 मिनट के अलर्ट पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय वायुसेना के एयरस्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने आज भारत पर हमला करने का दावा किया है। पाकिस्तान के एफ-16 विमानों के भारतीय सीमा में घुसने की बात सामने आ रही है। इसके बाद भारत के कई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर भारतीय वायुसेना का कहना है कि पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है। इस विमान को पाक अधिकृत कश्मीर में 3 किमी घुसकर मारकर गिराया गया है। उधर, पाकिस्तान की आज एक नाकाम घुसपैठ की कोशिश के मद्देनजर भारतीय वायुसेना को हाईअलर्ट कर दिया गया है। वहीं वायुसेना ने सभी पायलटों को 2 मिनट के अलर्ट पर रखा है। सीमा में घुसने से पहले ही गिराया   इस मामले में राजौरी के डीसी मोहम्मद एजाज का कहना है कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे से 11 बजे के बीच पाकिस्तान ने सीमा लांघने का प्रयास किया है लेकिन तुरंत ही भारतीय एयरफोर्स द्वारा जवाब दिए जाने क...
भारतीय वायु सेना के जवाबी हमले से पाकिस्तान में खलबली, इमरान खान मुर्दाबाद और शेम-शेम के नारे

भारतीय वायु सेना के जवाबी हमले से पाकिस्तान में खलबली, इमरान खान मुर्दाबाद और शेम-शेम के नारे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः मंगलवार को भारत द्वारा पुलवामा आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान के बालाकोट में कई आतंकी कैंपो को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 300 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं। वहीं पाकिस्तान के पाले हुए आतंकी संगठन जैश के ट्रेनिंग कैंपों पर हुई इस कार्रवाई से पाकिस्तान में बुरी तरह से खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि पाक संसद में आज वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान मुर्दाबाद और शेम-शेम के नारे लगे। भारत के तगड़े जवाब से हिल गया पाकिस्तान  इस दौरान पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने इमरान पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं और प्रधानमंत्री इमरान खान को संसद में आकर जवाब देना चाहिए। वहीं पाकिस्तान के विपक्षी नेताओं ने संयुक्त संसदीय सत्र की मांग उठाई है। विपक्षी नेता इमरान खान को इस मुद्दे पर घेरते हुए नजर आ रहे हैं...
बड़ी खबरः सिर्फ 21 मिनट में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंप किए तबाह

बड़ी खबरः सिर्फ 21 मिनट में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंप किए तबाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मू एंड कश्मीर सीमा से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलवामा आतंकी हमले का बड़ा जवाब देते हुए आज सुबह लगभग 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पारकर आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमानों ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम बरसाए हैं। सूत्रों की माने तो भारतीय वायुसेना की यह कार्रवाई 21 मिनट तक चली। इस बमबारी में जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। ये हमले बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद कैंप पर किए गए हैं। उधर, प्रधानमंत्री आवास पर पीएम की अध्यक्षता में सीसीएम की बैठक संपन्न हुई है। इसमें पूरी स्थिति पर चर्चा की गई है। इस बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री आदि मौजूद रहे। सांकेतिक फोटो। जैश-ए-मोहम्मद का कंट्रोलरूम ध्वस्...
बड़ी खबरः भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर आतंकी कैंपों पर बरसाए 1000 किलो के बम

बड़ी खबरः भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर आतंकी कैंपों पर बरसाए 1000 किलो के बम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः जम्मू एंड कश्मीर सीमा से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलवामा आतंकी हमले का बड़ा जवाब देते हुए आज सुबह लगभग 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पारकर आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमानों ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम बरसाए हैं। इस बमबारी में जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। ये हमले बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद कैंप पर किए गए हैं। पाकिस्तान ने स्वीकारा   बताते चलें कि इससे पहले पाकिस्तानी सेना के डीजी आईएसपीआर आसिफ गफूर ने ट्विट कर आरोप लगाया था कि भारतीय वायुसेना का विमान एलओसी पार कर पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुस आया था और इसका पाकिस्तानी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। पाक अधिकारी ने यह भी लिखा था कि इसके बाद भारतीय वायुसेना को वापस लौट...
भारत को डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘पीरियड एंड आफ सेंटेंस’ के लिए मिला आस्कर अवार्ड, पांच फिल्मों को पीछे छोड़ा

भारत को डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘पीरियड एंड आफ सेंटेंस’ के लिए मिला आस्कर अवार्ड, पांच फिल्मों को पीछे छोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। भारतीय फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' को ऑस्कर मिला है। इस फिल्म को ब्रेस्ट 'बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट' कैटेगरी में ऑस्कर मिला है। इस लाइन में पांच अन्य फिल्में भी शामिल थीं जिनको पीछे छोड़ते हुए इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। बताते चलें कि भारतीय फिल्म निर्माता गुनित मोंगा ने 'पीरियड एंड ऑफ संटेंस' का निर्माण किया है। गुनित ने कई और फिल्में भी बनाई हैं जिनमें मसान और लंचबॉक्स जैसे नाम शामिल हैं। यूपी के हापुड़ की लड़की पर बनी है फिल्म  यह फिल्म हापुड़ जिले के गांव काठीखेड़ा की एक लड़की पर बनाई गई है जो अपनी सहेलियों के साथ मिलकर गांव में ही सबला महिला उद्योग समिति में सेनेटरी पैड बनाने का काम शुरू करती है। यह पैड गांव की महिलाओं के साथ नारी सशक्तीकरण के लिए काम कर रही संस्था एक्शन इंडि...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया ने दिया शांति पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया ने दिया शांति पुरस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज दक्षिण कोरिया में सियोल शांति पुरस्कार दिया गया। बताया जाता है कि इस पुरस्कार की घोषणा बीते वर्ष अक्टूबर महीने में ही कर दी गई थी। यह घोषणा सियोल पीस प्राइज फाउंडेशन द्वारा की गई थी। बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार उनकी आर्थिक नीतियों और विकासोन्‍मुखी कार्यों के लिए दिया गया है। दक्षिण कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं पीएम  उधर, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे सभी भारतीयों का सम्मान कहा है। बताते चलें कि पीएम मोदी इस वक्त दो दिवसीय दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी ने योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था। ये भी पढ़ेंः दो दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर उनके साथ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ इन और ...
दो दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

दो दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंच गए हैं। वहां एयरपोर्ट पर प्रतिनिधिमंडल ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी दक्षिण कोरिया के साथ अपने संबंधों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे और उनको नया आयाम देंगे। इस दौरान हाल के घटनाक्रमों पर भी बातचीत होगी। गर्मजोशी से हुआ पीएम मोदी का स्वागत   बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बताते हैं कि सियोल के एक होटल मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। ये भी पढ़ेंः कानपुर को मिला पीएम नरेंद्र मोदी से 867 करोड़ का तोहफ़ा  पीएम मोदी ने भी उन लोगों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने वहां जाने से पहले दक्षिण कोरिया को ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहल में दक...
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुलवामा हमले को बताया भयावाह..

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुलवामा हमले को बताया भयावाह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी अटैक को लेकर अमेरिका ने बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को भयावह हालात करार दिया है। इतना ही नहीं कहा है कि इस मामले में रिपोर्ट देख रहे हैं जल्द ही एक बयान जारी किया जाएगा। ट्रंप ने कहा जल्द जारी करेंगे बयान  बताते चलें कि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद दुनिया के कई देशों ने भारत का समर्थन करते हुए इस हमले की निंदा की थी। अमेरिका ने भी उस वक्त हमले की निंदा की थी। ये भी पढ़ेंः कश्मीर में CRPF काफिले पर आतंकी हमले की दुनिया ने की निंदा, अमेरिका बोला-आईएसआई कर रही मदद    ट्रंप ने कहा कि  इस हमले को लेकर उन्हें बहुत सी रिपोर्ट मिली हैं। कहा कि सही वक्त आने पर इस मामले में जवाब देंगे। इससे अलग विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पैलाडिनो ने भ...
कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला, 40 जवान शहीद और 42 गंभीर रूप से घायल

कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आत्मघाती आतंकी हमला, 40 जवान शहीद और 42 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आतंकियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोर के पास गोरीपोरा में एक बड़े हमले को अंजाम दिया। हमले मे एक आतंकी ने स्कार्पियों कार में विस्पोटक भरकर वहां से गुजर रहे सीआरपीएफ के काफिले की एक गाड़ी से टकराकर उड़ा दिया। इस हमले को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती दस्ते अफजल गुरु स्क्वाड के स्थानीय आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास ने अंजाम दिया। इस शक्तिशाली विस्फोट में 40 जवान शहीद हो गए, जबकि 42 अन्य जख्मी हो गए हैं। इस दौरान काफिले की 3 अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उधर, शुक्रवार को सरकार ने सीसीएस की बैठक की। इसमें हमले के बाद जरूरी कदम उठाने को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री सीतारमण, वित्तमंत्री अरुण जेटली के अलावा अजीत डोभाल आदि मौजूद रहे। 350 किलो विस्फोटक से लदी थी स्कार्पियो  घायल जवानों को उपचार के लिए बाद...