Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

Lucknow : फिल्म Kali की निर्माता के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा, फिल्म के पोस्टर पर विवाद का मामला

Lucknow : फिल्म Kali की निर्माता के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा, फिल्म के पोस्टर पर विवाद का मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : फिल्म काली (Kali) की निर्माता लीना मणी मेकलाई के खिलाफ राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। अधिवक्ता वेद प्रकाश शुक्ला ने मेकलाई के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज कराया है। दरअसल, फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काफी विवाद उठ रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्नाव के अधिवक्ता ने कराया मुकदमा अब लखनऊ में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामले में डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक का कहना है कि मूलरूप से उन्नाव के पडरीकला के रहने वाले वेद प्रकाश शुक्ला अधिवक्ता हैं। उनकी ओर से थाने में तहरीर दी गई है कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हुआ। फिल्म के पोस्टर को लेकर लोगों में आक्रोश यह पोस्टर काली फिल्म का है जिसमें...
चित्रकूट : सीएम योगी ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर किया 35 करोड़ पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ

चित्रकूट : सीएम योगी ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर किया 35 करोड़ पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : आज मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के चित्रकूट में 35 करोड़ पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर खुद सीएम योगी ने हरिशंकरी का पौधा लगाया। उन्होंने कर्वी रेंज के ग्राम मड़ैयन के सेहरिन की मटदर वन ब्लाक में आयोजन वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित भी किया। सीएम योगी ने लोगों से सारे पाठा जंगल में हरियाली लाने का आह्वान भी किया। कहा कि इस पूरे इलाके को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेना चाहिए। पाठा को हराभरा बनाने की अपील इससे पहले सीएम योगी सुबह करीब साढ़े 11 बजे हेलीकाप्टर से चित्रकूट पहुंचे। हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहां से कार में बैठकर सीएम पौधरोपण स्थल पर पहुंचे। हरिशंकरी (पीपल, बरगद और पाकड़) का पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ भी किया। इस मौके वन पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. अरुण सक्सेना...
बांदा में पौधरोपण : मंत्री-सचिव को ‘पारिजात’ तो विधायक को भाया ‘कचनार’, डीएम ने रोपा ‘आम’

बांदा में पौधरोपण : मंत्री-सचिव को ‘पारिजात’ तो विधायक को भाया ‘कचनार’, डीएम ने रोपा ‘आम’

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (बांदा) : जिले में आज वन महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम और उत्साह से किया गया। जिलास्तर पर ग्राम पंचायत मटौंध ग्रामीण परमपुरवा के पास बड़ोखरखुर्द की 22 हेक्टेअर की मरौली झील पर कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता जेपीएस राठौर तथा विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग रहे। इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, संतोष गुप्ता के अलावा पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। 38,51,966 पौधे लगाने का दावा राज्यमंत्री राठौर और अपर मुख्य सचिव ने पारिजात के पौधे लगाए। वहीं विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कचनार और डीएम अनुराग पटेल ने आम का पौधा लगाया। सूचना विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस बार बांदा में 52,88,580 पौधों के रोपण का लक्ष्य है। आगे इतने पौधरोपण की है तैयारी इसमें वनविभाग द्वारा 13,39,140 तथा अन्य विभ...
बांदा : ग्राम प्रधान के बेटे ने पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी, कोहराम

बांदा : ग्राम प्रधान के बेटे ने पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी, कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक प्रधान के युवा बेटे ने पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसकी वजह तलाशने में पुलिस जुटी है। उधर, परिवार में घटना से कोहराम मचा हुआ है। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला जिले के बदौसा थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि शाहपुरसानी गांव की महिला प्रधान रामकली के पुत्र राजकुमार (30) ने कमरे में पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने कही यह बात सुबह जब परिवार के लोगों ने कमरा न खुलने पर खटखटाया तो उनको घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के लोगों का कहना है कि रात में बिजली चली गई थी। इसलिए राजकुमार ने अपनी पत्नी और बच्चों को छत पर सोने के लिए भेज दिया था। इसके बाद सुबह वह फांसी पर लटकता मिला। बदौसा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार का कहना है कि शराब पीकर परिवार में विवाद की बात सामने आई...
‘नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले को दूंगा अपना मकान’ अजमेर दरगाह के खादिम का भड़काऊ वीडियो वायरल

‘नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले को दूंगा अपना मकान’ अजमेर दरगाह के खादिम का भड़काऊ वीडियो वायरल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : राजस्थान में दर्जी कन्हैया लाल और उमेश कोल्हे की हत्या के बाद भी देश का माहौल बिगाड़ने से कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती का एक विवादित बयान वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में खादिम सलमान ने नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले को अपना मकान देने की बात कर रहा है। इलाके का हिस्ट्रीशीटर भी है आरोपी सलमान बताते हैं कि सलनाम नाम का यह व्यक्ति इलाके का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ नशेबाज किस्म का है। यह भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो बिल्कुल वैसा ही बताया जा रहा है कि जैसा कि दर्जी कन्हैयालाल की हत्या से पहले उसके हत्यारे रियाज मोहम्मद और गौस मोहम्मद की हत्या से पहले वायरल हुआ था। ये भी पढ़ें : Nupur Sharma : अखिलेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया एक्शन  पूर्व में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी रहा सलमान नाम का यह शख्स वीडियो...
लखनऊ : डाक्टरों के अंधाधुंध तबादलों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सचिव को लताड़ा, पूछा-मरीजों का क्या होगा..?

लखनऊ : डाक्टरों के अंधाधुंध तबादलों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सचिव को लताड़ा, पूछा-मरीजों का क्या होगा..?

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हाल ही में उत्तर प्रदेश में डाक्टरों के अंधाधुंध तबादलों का मामला अब तूल पकड़ रहा है। राजधानी लखनऊ के साथ-साथ पूरे प्रदेश में डाक्टरों के बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। इस मामले में डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव अमित मोहन को जमकर लताड़ा है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगते हुए जवाब-तलब किया है। डिप्टी सीएम ने सचिव से कहा है कि नए डाक्टरों की तैनाती बिना पुरानों को हटा दिया गया। डिप्टी सीएम ने पत्र लिखकर मांगा स्पष्टीकरण ऐसे में अब मरीजों का क्या होगा, कहां जाएंगे। दरअसल, अपने पत्र में डिप्टी सीएम श्री पाठक ने सचिव से कहा कि है कि उनके संज्ञान में आया है कि जिन डाक्टरों का तबादला किया गया है, उनकी जगह पर दूसरे डाक्टरों का अप्वाइंटमेंट नहीं किया गया है, ऐसे में मरीजों का क्या होगा। 'यह तबादले पूरी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चुनौती' डिप्टी सीएम श्री पाठक ने कह...
Kanpur Breaking : बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, घर में मिले खून से लथपथ शव

Kanpur Breaking : बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, घर में मिले खून से लथपथ शव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बर्रा में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी गई। दोनों के खून से लथपथ शव घर के भीतर पड़े मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई। फारेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी है। छानबीन में जुटी पुलिस बताया जाता है कि बर्रा-2 में मुन्ना लाल (62) और उनकी पत्नी राजदेवी रहते थे। आज सुबह उनके घर में खून से लथपथ शव मिले हैं। परिवार में उनकी बेटी कोमल घर के ऊपरी हिस्से में सो रही थी। उसने नीचे आकर देखा तो माता-पिता के शव पड़े थे। आनन-फानन में उसने भाई अनूप उत्तम को जगाया। एसपी साउथ समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। पुलिस का कहना है कि मृतक दंपती के परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। ये भी ...
Nupur Sharma : अखिलेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया एक्शन

Nupur Sharma : अखिलेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया एक्शन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राष्ट्रीय महिला आयोग ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से कहा कि सपा मुखिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आयोग को अवगत कराया जाए। बताते चलें कि अखिलेश यादव की इस टिप्पणी की काफी निंदा हुई थी। इसे लोगों को उकसाने वाला माना गया था। अब राष्ट्रीय महिला आयोग के इस एक्शन को बड़ा कदम माना जा रहा है। यह है पूरा मामला दरअसल, महिला आयोग ने यह आदेश अखिलेश यादव के उस ट्वीट के बाद दिए हैं जिसमें सपा मुखिया ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को लेकर टिप्पणी की थी। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए कहा था कि नुपुर को मुख से ही नहीं, शरीर से भी माफी मांगनी चाहिए। अखिलेश यादव ने यह ट्वीट सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर किया था। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर शर्मा मामले में दायर हुई...
Breaking : बांदा में पुल से गिरी बोलेरो, एक की मौत और 5 लोग घायल

Breaking : बांदा में पुल से गिरी बोलेरो, एक की मौत और 5 लोग घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर अतर्रा के पास गडरा नाले में बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में जा गिरी। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि सभी प्रयागराज में फूल विसर्जन करके लौट रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। क्रेन से गाड़ी को  नाले से बाहर निकलवाया। प्रयागराज से लौट रहे थे सभी बोलेरो सवार बताते हैं कि हादसा आज सोमवार दोपहर को हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से बोलेरो गाड़ी को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान कार चालक महोबा के अजनर क्षेत्र के इंद्रहेटा निवासी 45 साल के प्रेम नारायण के रूप में हुई है। वहीं पाचों घायलों...
बांदा पहुंचे राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, ये है पूरा कार्यक्रम

बांदा पहुंचे राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, ये है पूरा कार्यक्रम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहाकारिता विभाग जेपीएस राठौर आज बांदा पहुंचे। यहां उनका कार्यक्रम वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने का है। कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई को सुबह साढ़े 10 बजे राज्यमंत्री मरौली झील (अमृत सरोवर, बांदा) में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज यहां राज्यमंत्री के पहुंचने पर भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी की। बताते हैं कि 5 जुलाई को शाम 5 बजे मंत्री वापस लखनऊ रवाना हो जाएंगे। ये भी पढ़ें : Nupur Sharma : अखिलेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया एक्शन...