Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में रफ्तार बनी काल, ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत

बांदा में रफ्तार बनी काल, ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक हादसे में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद डाला। इससे एक युवक की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में मचा कोहराम बताया जाता है कि कालिंजर थाना क्षेत्र में घोड़ा चौकी के पास राही रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। बाइक चला रहे यशवंत (24) पुत्र श्याम सुंदर की कुचलकर मौत हो गई। वह बाइक से अतर्रा जा रहे थे। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो बुरी तरह परेशान हो गए। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़े: #Accident : बांदा में कार-मोपेड में टक्कर से बच्चे की मौत, 3 घायल...
बांदा में अवैध कब्जे हटवाए गए, अब खुलेगी पुलिस चौकी

बांदा में अवैध कब्जे हटवाए गए, अब खुलेगी पुलिस चौकी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : काशीराम कालोनी शहरी गरीब आवासीय योजना के अंतर्गत निर्मित कालोनी में निर्माण के समय कुछ दुकानें भी बनवाई गई थीं। इनमें काफी समय से अवैध कब्जे थे। आज परियोजना अधिकारी राकेश जैन ने पुलिस के साथ कब्जों को हटवाया। दुकानों को खाली कराया। डीएम को भेजा जाएगा प्रस्ताव उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी अनुराग पटेल के आदेश पर की गई। इस मौके पर मर्दननाका पुलिस चौकी के सिपाही मौजूद रहे। दुकानें खाली करने के बाद वहां सीलिंग की कार्रवाई की गई। डीपीआरओ ने बताया है कि अब इन 3 दुकानों में से एक में स्वास्थ्य केंद्र और दूसरे में पुलिस चौकी खोली जाएगी। इसका प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। ये भी पढ़े :  बांदा में 14 दिन में 2 खनिज अधिकारी निपटे, फिर भी अवैध खनन बेलगाम...
लखनऊ : 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का गोमती तट पर मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

लखनऊ : 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का गोमती तट पर मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज गोमती तट पर 108 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आज हनुमंत धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि हमारे देव स्थल हमारी श्रद्धा के केंद्र बिंदु हैं। सीएम योगी ने कहा कि यह भारत की आस्था के प्रतीक हैं और राष्ट्रीय एकात्मकता को दर्शाते हैं। बड़े भव्य रूप से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। सीएम बोले, देव मंदिर लोक कल्याण का माध्यम वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देव मंदिर लोक कल्याण के माध्यम हैं। इस अवसर पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, अपर ...
UP : पंजाब में बांदा के युवक की करंट से मौत, परिवार में कोहराम

UP : पंजाब में बांदा के युवक की करंट से मौत, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के पैलानी के निवाइच गांव के रहने वाले एक युवक की पंजाब में करंट लगने से मौत हो गई। परिवार में इसकी सूचना आते ही कोहराम मच गया। बताते हैं कि बीती रात इंवर्टर का कनेक्शन करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक अमित सिंह (28) पुत्र शिवदत्त सिंह गौर, पंजाब के लुधियाना में एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। घटना से परिवार बेहाल है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बांदा के निवाइच का रहने वाला था युवक घटना से मृतक की पत्नी रुपाली और बाकी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवदत्त सिंह गौर की बीती रात इनवर्टर का कनेक्शन करने के दौरान करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक पंजाब के लुधियाना शहर में रहकर एक पेट्रोल पंप में काम करता था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि परिवार में दो भाइयों में अमित बड़े थे। उनकी शादी करीब 8 साल पहले फतेह...
रानी बनीं ऐश्वर्या की खूबसूरती पर मर मिटे फैंस, नजर हटाना मुश्किल

रानी बनीं ऐश्वर्या की खूबसूरती पर मर मिटे फैंस, नजर हटाना मुश्किल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बाॅलीवुड की ब्यूटी क्वीन कही जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन के हुस्न का जलवा फिर कहर ढाने वाला है। सिल्वर स्क्रीन पर आप फिर उन्हें देखेंगे। ऐश्वर्या की आने वाली फिल्म का पोस्टर वायरल होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में रातों-रात चर्चा में आ गया है। अपकमिंग फिल्म के पोस्टर ने मचाया धमाल दरअसल, मणि रत्नम की अपकमिंग फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1 (Ponniyin selvan part-1 movie) से ऐश्वर्या राय का लुक वायरल कर दिया है। अब लुक पोस्टर में ऐश्वर्या की खूबसूरती हर किसी को दंग कर रही है। रानी लुक में ऐश्वर्या पूरी तरह से कहर ढा रही हैं। वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। ट्रैडिशनल लुक ने उनको बेहद आकर्षक बना दिया है। लोग उनके चेहरे से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। बताते हैं कि इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। दरअसल, यह एक मल्टी...
Lucknow News : गोमती में डूबे 3 दोस्त, दो के शव मिले, एक की तलाश

Lucknow News : गोमती में डूबे 3 दोस्त, दो के शव मिले, एक की तलाश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज बर्थ-डे पार्टी मनाने पहुंचे तीन दोस्त गोमती में डूब गए। इनमें से दो के शव बरामद हो गए हैं। वहीं एक की तलाश जारी है। बताते हैं कि बख्शी का तालाब में विकासनगर गंजरहा पुरवा के रहने वाले युवक रजनीश की बर्थडे पार्टी मनाने मोहल्ले के 9 दोस्त चंद्रिका देवी मंदिर के पास रामघाट पुल के नीचे पहुंचे। पुलिस का कहना है कि वहां सभी ने बैठकर बीयर और शराब पी। बर्थ-डे पार्टी मनाने पहुंचे रामघाट फिर नदी में नहाने उतर गए। बताते हैं कि सबसे पहले अभिषेक गौतम डूबने लगा। उसे बचाने आए आदित्य और सुमित भी डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा। गोताखोरों ने सुमित और अभिषेक के शव निकाल लिए। वहीं आदित्य का कुछ पता नहीं चला है। उसकी तलाश जारी है। कठवारा चौकी इंचार्ज द्वारिका प्रजापति ने इसकी जानकारी दी। कहा कि बुधवार शाम तक 14 साल के आदित्य की तलाश की जा ...
Nupur Sharma : ‘जो नूपुर का सिर लाकर देगा’, कहने वाला सलमान चिश्ती गिरफ्तार

Nupur Sharma : ‘जो नूपुर का सिर लाकर देगा’, कहने वाला सलमान चिश्ती गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : अजमेर दरगाह के नफरत फैलाने वाले खादिम सलमान चिश्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने नूपुर शर्मा को लेकर विवादित बयान का वीडियो बनाकर वायरल किया था। उसने कहा था कि जो नूपुर शर्मा का सिर लाकर देगा, उसे वह अपना मकान ईनाम में देगा। इस नफरती खादिम को राजस्थान के अजमेर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एएसपी विकास सांगवान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उसे जेल भेजा जा रहा है। बताते चलें कि अजमेर शरीफ दरगाह कमेटी ने सलमान चिश्ती के बयान की निंदा करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ये भी पढ़ें : ‘नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले को दूंगा अपना मकान’ अजमेर दरगाह के खादिम का भड़काऊ वीडियो वायरल...
Banda News : हाईस्कूल की छात्रा ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

Banda News : हाईस्कूल की छात्रा ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा हाईस्कूल में पढ़ रही थी। परिवार के लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वह तीन बहनों में वह छोटी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोग नहीं बता सके वजह बिसंडा थाना क्षेत्र के बीरी बिरहंड गांव के विज्ञानपुरवा के रहने वाले राम प्रकाश यादव की बेटी सपना (16) का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। बताते हैं कि सपना ने खपरैलदार में दुपट्टे से फंदा लगाकर फांसी लगाई। पहले बहन शोभा ने उनका शव लटकता हुआ देखा। छात्रा के पिता ने बताया कि वह स्थानीय गांधी राजकीय इंटर कालेज में पढ़ती थीं। उधर, ओरन चौकी प्रभारी रवि कुमार का कहना है कि घटना का कारण पता लगाया जा रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा : ग्राम प्रधान के बेटे ने पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी, को...
Kanpur : बेटी ने ही रंगे थे माता-पिता के खून से हाथ, प्रापर्टी के लिए प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

Kanpur : बेटी ने ही रंगे थे माता-पिता के खून से हाथ, प्रापर्टी के लिए प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : Double murder in Kanpur कानपुर में बुजुर्ग दंपती के डबल मर्डर का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया। कानपुर के बर्रा-दो में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था। वहीं इसके खुलासे ने भी लोगों को चौंका दिया है। बुजुर्ग दंपती की हत्या उन्हीं की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्रापर्टी के लालच में की थी। चौंकाने वाली बात यह भी है कि यह लड़की अपने भाई को भी मारना चाहती थी, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। फारेंसिक जांच और सबूतों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस की कई टीमें उसके प्रेमी की तलाश में दबिशें दे रहीं हैं। यह है डबल मर्डर का पूरा मामला बताते चलें कि बर्रा-2 में रहने वाले महाराजपुर के प्रेमपुर के रहने वाले फील्ड गन फैक्ट्री से रिटायर्ड मुन्नालाल उत्तम (65) अपनी पत्नी राजदेवी (60) बेटे विपिन और भाई से गोद ली बेटी आकांक्...
UP : कानपुर-लखनऊ हाइवे पर हादसा, डाक्टर की मौत से परिवार में कोहराम

UP : कानपुर-लखनऊ हाइवे पर हादसा, डाक्टर की मौत से परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, उन्नाव : जिले में आज मंगलवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से जूनियर डाक्टर की मौत हो गई। जूनियर डाक्टर उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में तैनात थे। जूनियर डा. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह (35) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर उन्नाव पहुंचे परिवार के लोग बदहवास से नजर आए। उनको संभालना मुश्किल हो रहा था। उधर, पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। रायबरेली जिले के रहने वाले थे डाक्टर बताते हैं कि मंगलवार तड़के सुबह 3 बजे वह बाइक से टोल प्लाजा गए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। वह मूलरूप से रायबरेली के सर्वोदय नगर लालगंज के रहने वाले थे। उनके पिता किशोर कुमार सिंह सेवानिवृत पुलिस इंस्पेक्...