Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

चित्रकूट हादसा : बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पीड़ितों के प्रति जताईं संवेदनाएं, कहा..

चित्रकूट हादसा : बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पीड़ितों के प्रति जताईं संवेदनाएं, कहा..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट हादसे में मारे गए लोगों के प्रति बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि वह किन्हीं कारणों से बाहर होने की वजह से पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने जारी गांव (बांदा) नहीं पहुंच पाए हैं, लेकिन दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं और हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि चित्रकूट के ग्राम रौली कल्याणपुर में जिस तरह से 6 बारातियों की 30 सेकेंड में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, वह काफी ह्रदयविदारक है। घटना से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति दें। साथ ही पीड़ित परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दें। मुख्य खबर भी पढ़ें : बड़ा हादसा : चित्रूकट में बांदा के 6 बारातियों को पिकअप ने रौंदा, सभी की मौत, दो की हालत गंभीर, पीएम मोदी-सीएम योगी ने दुख जताय...
बांदा डीएम ने जारी पहुंचकर चित्रकूट हादसे के पीड़ितों को बंधाया ढांढस

बांदा डीएम ने जारी पहुंचकर चित्रकूट हादसे के पीड़ितों को बंधाया ढांढस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने आज जारी गांव पहुंचकर चित्रकूट में हुए भीषण हादसे में मारे गए  लोगों के परिजनों को ढांढस बंधाया। बताते चलें कि बांदा तहसील के जारी गांव के रहने वाले नरेश, रामरूप, रोहित, भानू की पिकअप की टक्कर से मृत्यु हो गई थी। आज उनका अंतिम संस्कार के मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी बांदा ने उनको सांत्वना दी। साथ ही आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से दी जाने वाले आर्थिक सहायता जल्द मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही परिवार के लोगों ने नम आंखों और रोत-बिलखते सभी का एक साथ अंतिम संस्कार किया। संबंधित खबर भी पढ़ें : बड़ा हादसा : चित्रूकट में बांदा के 6 बारातियों को पिकअप ने रौंदा, सभी की मौत, दो की हालत गंभीर, पीएम मोदी-सीएम योगी ने दुख जताया...
बांदा : छात्र शिवम का शव हाइवे पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम

बांदा : छात्र शिवम का शव हाइवे पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में 15 साल के किशोर शिवम यादव की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बताया कि आधा दर्जन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह था पूरा मामला बताते चलें कि अतर्रा के बदौसा रोड पर रहने वाले सुधीर यादव का बेटा शिवम (15) की कालिंजर थाना क्षेत्र में बागै नदी पर बने बरछा पुल के नीचे नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई थी। छात्र के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। परिवार के लोगों ने शव को बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। परिवार के लोगों में दुख और आक्रोश दोनों देखे गए। वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। शायद पुलिस उनको सही बात समझाने ...
बड़ा हादसा : चित्रूकट में बांदा के 6 बारातियों को पिकअप ने रौंदा, सभी की मौत, दो की हालत गंभीर, पीएम मोदी-सीएम योगी ने दुख जताया

बड़ा हादसा : चित्रूकट में बांदा के 6 बारातियों को पिकअप ने रौंदा, सभी की मौत, दो की हालत गंभीर, पीएम मोदी-सीएम योगी ने दुख जताया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरतकूप के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बारातियों को रौंद दिया। 6 बारातियों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी है। सभी मृतक बांदा जिले के रहने वाले थे। यह हादसा रौली कल्याणपुर गांव के पास हुआ। सूचना पर डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी अतुल शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। बांदा के जारी गांव से चित्रकूट आई थी बारात बताते हैं कि भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव में राजबहादुर रैदास के घर बहन की बारात आई थी। बारात बांदा जिले के जारी गांव से आई थी। सभी रस्में पूरी होने के बाद सुबह बा...
ये हैं बिल गेट्स की 19 साल की बेटी फीबी गेट्स, ब्वायफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो से आईं सुर्खियों में..

ये हैं बिल गेट्स की 19 साल की बेटी फीबी गेट्स, ब्वायफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो से आईं सुर्खियों में..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : माइक्रोसाफ्ट के फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी विलियम हेनरी गेट्स यानी बिल गेट्स को कौन नहीं जानता। दुनिया के सबसे रईस कारोबारी बिल गेट्स की काबलियत का हर कोई दिवाना है। सब उनके जैसा बनना चाहते हैं। दुनिया का हर युवा इनके जितना अमीर बनने का सपना देखता है। किसी न किसी वजह से बिल गेट्स चर्चाओं में छाए रहते हैं। अब अपनी बेटी की वजह से चर्चा में हैं। अबकी बार वजह थोड़ी अलग है। उनको अपनी पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स से तीन संतान हैं। इनमें सबसे छोटी बेटी फीबी गेट्स (Phoebe Gates) हैं। 19 साल की फीबी गेट्स अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर फिलहाल काफी चर्चा में हैं। इस पोस्ट में वह एक लड़के के साथ बड़े ही रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं। हालांकि, फीबी ने उस फोटो को अब इंस्टा से डिलीट मार दिया है, लेकिन तबतक लाखों लोग इसे देख चुके थे। यह फोटो कौन ...
बड़ी खबर : मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन

बड़ी खबर : मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का आज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह पेफड़ों में इंपेक्शन के चलते मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उनका इलाज चल रहा था। बताते हैं कि इस दौरान उनकी तबियत लगातार गंभीर बनी हई थी। आज उनका निधन हो गया। पत्नी की मौत की खबर पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे। दरअसल, साधना गुप्ता सपा मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनके निधन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य आदि ने दुख प्रकट किया है। उनका अंतिम संस्कार आज भैंसा कुंड में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से लखनऊ लाया गया है। फेफड़ों के इंफेक्शन से हुई मौत वह उम्र में मुलायम से करीब 20 साल छोटी थीं। वह औरैया जिले के बिधूना की रहने वाली थीं। बताते हैं कि 1980 में...
लखनऊ में धारा 144 : सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी, नमाज और पूजा पर रोक

लखनऊ में धारा 144 : सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी, नमाज और पूजा पर रोक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज आगामी त्यौहारों को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। लखनऊ के ज्वाइंट कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने धारा 144 लागू करने के साथ ही कई खास निर्देश भी दिए हैं। कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जानवरों की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। साथ ही मंदिर-मस्जिद में नियमों के अनुसार ही लाउडस्पीकर बज सकेंगे। बकरीद को लेकर सुरक्षा सख्त किसी भी तरह से जुलूस पर पूरी तरह रोक लगी रहेगी। 10 जुलाई को बकरीद को देखते हुए सुरक्षा सख्त कर दी गई है। विधानसभा के आसपास 1 किमी के दायरे में ट्रैक्टर, ट्राली, बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी, ज्वलनशील पदार्थ और सिलेंडर व कोई हथियार का आवागमन बाधित रहेगा। 10 तक कोई भी व्यक्ति छत या घर के आसपास पत्थर-ईंट तथा सोडावाटर की बोतलें इकट्ठा नहीं कर सकेगा। ये भी पढ़ें : बड़ा हादसा : चित्रूकट में बांदा के 6 बारातियों को पिकअप ने रौंदा, सभी की मौत, दो की ...
News : बांदा मेडिकल कालेज में 200 टोटियां समेत हजारों की चोरी

News : बांदा मेडिकल कालेज में 200 टोटियां समेत हजारों की चोरी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में चोरियों का सिलसिला जारी है। सुरक्षाकर्मियों की कमी से चोरियां थम नहीं रहीं। बताते हैं कि अब मेडिकल कालेज से एल्युमिनियम की 250 चादरें और 200 नलों की टोंटियां चोरी हो गई हैं। इनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है। इससे पहले भी पंखें और टोटियां चोरी हो चुकी हैं। ये भी पढ़ें : BreakingNews : झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बड़ा हादसा, एक की मौत-5 रेफर, चित्रकूट से लौट रहा था आगरा का परिवार प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने पुलिस चौकी में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, चोरी की इन घटनाओं को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। यह मामला मामूली चोरी का नहीं लग रहा है। हालांकि, पुलिस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आसपास के कबाड़ियों को भी खंगाल रही है। पत...
UP : रेल में महिला वकील से छेड़खानी करने वाला TTE बर्खास्त, यह है पूरा मामला

UP : रेल में महिला वकील से छेड़खानी करने वाला TTE बर्खास्त, यह है पूरा मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रेल में महिला वकील को कोच में बुलाकर छेड़खानी करने वाले टीटीई को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअलल, टीटीई ने महिला वकील को सीट दिलाने के बहाने में कोच में बुलाया था। मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन से जुड़ा हुआ है। दरअसल, एक महिला वकील को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जाना था। उनका रिजर्वशन नहीं था। सीट दिलाने के बहाने कोच में बुलाया और फिर.. मामला 3 जून की रात करीब 12 बजे का है। स्टेशन पर उन्होंने टीटीई रवि राणा से सीट दिलाने को कहा। टीटीई ने उन्हें सीट दिलाने के बहाने कोच में बुलाया। कोच में महिला वकील के पहुंचते ही टीटीई ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। ये भी पढ़ें : चलती ट्रेन से पति को धक्का देकर प्रेमी संग भागी थी पत्नी, खुलासे ने पुलिस के भी उड़ाए होश   महिला वकील चिल्लाती हुईं नीचे उतर आईं। इसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर के पास पहुंचकर ...
BreakingNews : बांदा में छात्र की नदी में डूबकर मौत, दोस्तों पर गंभीर आरोप..

BreakingNews : बांदा में छात्र की नदी में डूबकर मौत, दोस्तों पर गंभीर आरोप..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक छात्र की नहाते समय बागे नदी में संदिग्ध हालात में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। वह हाईस्कूल का छात्र था। मृतक के पिता ने साथ नहा रहे दोस्तों पर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि अतर्रा के रहने वाले शिवम यादव (15) पुत्र सुधीर अपने साथियों के साथ कालिंजर थाना क्षेत्र में बागै के बरछा पुल के नीचे रपटे पर नहा रहा था। पुलिस बोली, जांच के बाद अगली कार्रवाई इसी बीच डूबकर उसकी मौत हो गई। शिवम के डूबने पर उसके दोस्तों ने गुढ़ा चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को तलाश में लगाया। शिवम को बाहर निकालकर नरैनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र के पिता सुधीर यादव का कहना है कि शिवम उनका इकलौता बेटा था। उसके दोस्त उनके बेटे क...