Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन

Mulayam Singh Yadav's second wife Sadhna Gupta dies in Medanta

समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का आज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह पेफड़ों में इंपेक्शन के चलते मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उनका इलाज चल रहा था। बताते हैं कि इस दौरान उनकी तबियत लगातार गंभीर बनी हई थी। आज उनका निधन हो गया। पत्नी की मौत की खबर पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे। दरअसल, साधना गुप्ता सपा मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनके निधन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य आदि ने दुख प्रकट किया है। उनका अंतिम संस्कार आज भैंसा कुंड में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से लखनऊ लाया गया है।

फेफड़ों के इंफेक्शन से हुई मौत

वह उम्र में मुलायम से करीब 20 साल छोटी थीं। वह औरैया जिले के बिधूना की रहने वाली थीं। बताते हैं कि 1980 में पहली बार उनकी मुलायम सिंह से मुलाकात हुई थी। पहले से शादीशुदा रहीं साधना इसके बाद धीरे-धीरे उनके करीब आती गईं।

Mulayam Singh Yadav's second wife Sadhna Gupta dies in Medanta

फिर करीब 4 साल अपने पति के साथ रहने के बाद साधना ने तलाक लेकर मुलायम से शादी कर ली। साधना और मुलायम के बेटे ही प्रतीक यादव हैं जिनकी पत्नी अपर्णा यादव हैं। अपर्णा हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई थीं। कई नेताओं ने साधना गुप्ता के निधन पर दुख जताया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

ये भी पढ़ें : UP : रेल में महिला वकील से छेड़खानी करने वाला TTE बर्खास्त, यह है पूरा मामला