Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

निकाय चुनाव : आरक्षण पर सुनवाई अब शनिवार को..

निकाय चुनाव : आरक्षण पर सुनवाई अब शनिवार को..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज फिर बढ़ गई है। अब इस मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में शनिवार को होगी। बताते हैं कि खंडपीठ ने यह आदेश रायबरेली के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता वैभव पांडेय व अन्य की जनहित याचिकाओं पर दिया है। बताते चलें कि बीते बुधवार को सुनवाई के समय याचिकाकर्ताओं की ओर से दलीलें दी गई थीं, जिनमें कहा गया था कि निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण एक प्रकार से राजनीतिक आरक्षण है और इसका सामाजिक, आर्थिक अथवा शैक्षिक पिछड़ेपन से कोई भी लेना-देना नहीं है। https://www.samarneetinews.com/amazing-google-feature-will-be-able-to-read-bad-handwriting-of-doctors/ ये भी पढ़ें : Kanpur News : एलएलबी छात्रा छत से कूदी, मां ने इकलौती बेटी की मौत को माना मजाक   ये भी पढ़ें : Update Lucknow : यूपी म...
Kanpur News : एलएलबी छात्रा छत से कूदी, मां ने इकलौती बेटी की मौत को माना मजाक

Kanpur News : एलएलबी छात्रा छत से कूदी, मां ने इकलौती बेटी की मौत को माना मजाक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के चकेरी के हरजेंदर नगर में एक विधि (LLB) छात्रा ने किसी से मोबाइल पर बात करने के बाद छत से छलांग लगा दी। मकान की तीसरी मंजिल से कूदी छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर कानपुर पुलिस मौके पर फोरेंसिक टीम लेकर पहुंची। छात्रा मूलरूप से कन्नौज के तिर्वा के गांव सेगरनपुरवा की रहने वाली थी। उसके पिता सुभाष बाथम टैंपो चालक हैं। कन्नौज की रहने वाली थी छात्रा छात्रा का नाम रजनी (24) था जो कि ब्रह्मानंद कालेज से एलएलबी (LLB) द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताते हैं कि 4 महीने पहले ही रजनी चकेरी के हरजेंदरनगर के रहने वाले अजय गुप्ता के मकान में किराए पर रहने के लिए आई थी। मृतक छात्रा रजनी की मां पिंकी देवी का कहना है कि वह विज्ञान वर्ग की छात्रा थी और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में मेधावी रही है। उन्होंने बताया कि वह घर की इकलौती बेटी थी और डाक्टर बनना उसका सपना था। आर्थिक तंगी के ...
Breaking : बांदा में मां ने मासूम बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, हालत गंभीर-खौफनाक वारदात से हड़कंप

Breaking : बांदा में मां ने मासूम बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, हालत गंभीर-खौफनाक वारदात से हड़कंप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला ने अपने ही 3 साल के मासूम बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला। उसने घटना को कमरा बंद करके अंजाम दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घर के बाकी लोगों को पता चला तो उन्होंने किसी तरह बच्चे को बचाया। गंभीर हालत में बच्चे को मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी बिसंडा आनंद कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। घटना का पता कराया जा रहा है। मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही महिला जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के शिवगांव के रहने वाले दिलीप सिंह की पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा। बेटा आदित्य सबसे छोटा है। बताते हैं कि आज वह घर पर अकेला था। साथ में मां भी थी। इसी बीच मां ने घर का कमरा बंद करके मां ने बेटे आदि...
Banda : मां की डांट से नाराज बेटे ने लगाई फांसी

Banda : मां की डांट से नाराज बेटे ने लगाई फांसी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : भाई को खाना देने जाने में आनाकानी कर रही बेटे को मां ने डांट दिया। मां की डांट से बेटा इतना नाराज हो गई, कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मटौंध थाना क्षेत्र के चमरहा गांव की है। जानकारी के अनुसार मटौंध के चमरहा के रहने वाले छोटू (14) पुत्र विष्णु श्रीवास ने बुधवार शाम कमरे फांसी लगाकर जान दे दी। छोटी बहन रोहिणी ने देखा तो चीखती हुई भागी। परिवार के बाकी लोगों ने वहां पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मृतक के मामा राममिलन का कहना है कि छोटू का बड़ा भाई मदन मोहन खेत में काम कर रहा था। मां सविता ने उसे बड़े भाई को खाना पहुंचाने को कहा। छोटू ने आनाकानी की। मां ने डांट दिया तो नाराज हो गया। बाद में फांसी लगा ली। ये भी पढ़ें : Banda : ओमनी को फांसी पर लटकाकर भागा पति व उसका परिवार, ससुर ने तोड़ी थीं मर्यादाएं.....
बांदा : जैन तीर्थ स्थल को पर्यटक स्थल बनाने का विरोध, ज्ञापन

बांदा : जैन तीर्थ स्थल को पर्यटक स्थल बनाने का विरोध, ज्ञापन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : झारखंड सरकार द्वारा जैनियों के तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर को केंद्र सरकार द्वारा पर्यटक स्थल बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके विरोध में बांदा में दिगंबर जैन मंदिर सेवा समिति के बैनर तले जैन समाज के लोगों ने तहसील पहुंचकर नारेबाजी की। साथ ही प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अपना विरोध दर्ज कराया। जैन समाज ने प्रस्ताव पर रोक लगाने की मांग की जानकारी के अनुसार जैन धर्म के तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटक स्थल बनाने के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्र सरकार ने इसे पारित कर दिया है। इसी के विरोध में बुधवार को जैन धर्म के लोगों ने तहसील पहुंचकर प्रस्ताव के विरोध में प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। ये भी पढ़ें : Banda : ओमनी को फांसी पर लटकाकर भागा पति व उसका परिवार, ससुर ने तोड़ी थीं मर्यादाएं..   इन लोगो...
Update Lucknow : यूपी में कोविड-19 का अलर्ट, डिप्टी सीएम ने सभी CMO को दिए निर्देश

Update Lucknow : यूपी में कोविड-19 का अलर्ट, डिप्टी सीएम ने सभी CMO को दिए निर्देश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोविड को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ाई गई है। जानकारी के अनुसार जापान, यूएस, कोरिया, ब्राजीन और चीन समेत बाकी कोविड प्रभावित देशों से लौटने वाले नागरिकों की जांच कराई जाएगी। अगर कोई व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है तो उसके संपर्क में आने वाले कम से कम 50 लोगों की जांच कराई जाएगी। चीन के बाद अमेरिका-जाापान में लाखों मरीज कोरोना को लेकर वैश्विक संकट एक बार फिर उभरता दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि बीते 24 घंटे में चीन के बाद अमेरिका और जापान में भी कोरोना के लाखों मरीज मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5.37 लाख मरीज मिले हैं। यही वजह है कि भारत में भी इसे लेकर अलर्ट किया जा रहा है। यूपी डिप्टी सीएम ने सभी CMO को किया अलर्ट डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों और अ...
Lucknow : यूपी निकाय आरक्षण पर फैसला आज भी नहीं..

Lucknow : यूपी निकाय आरक्षण पर फैसला आज भी नहीं..

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी नगर निकाय चुनाव पर ओबीसी आरक्षण से जुड़ी याचिका पर आज भी कोई फैसला नहीं आ सका है। अब मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी। दरअसल, निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण पर लागू मामलों में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज बुधवार को सुनवाई हुई। गुरुवार को फिर होगी हाईकोर्ट में सुनवाई लेकिन समय कम होने की वजह से सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब कल गुरुवार को भी सुनवाई होगी। इसके बाद ही कोई फैसला आ सकेगा। ये भी पढ़ें : कानपुर : महाराजगंज जेल भेजे गए विधायक इरफान सोलंकी, बीबी-बच्चों को देख फफक पड़े उधर, न्यायालय द्वारा निकाय चुनावों की अधिसूचना पर जारी रोक को गुरुवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बताते चलें कि अदालत के आने वाले फैसले को लेकर सभी राजनीतिक दल बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। https://www.samarneetinews.com/mayawatis-backward-card-made-vishwanath-pal-state-president-of-uttarprade...
Banda : ओमनी को फांसी पर लटकाकर भागा पति व उसका परिवार, ससुर ने तोड़ी थीं मर्यादाएं..

Banda : ओमनी को फांसी पर लटकाकर भागा पति व उसका परिवार, ससुर ने तोड़ी थीं मर्यादाएं..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के तिंदवारी कस्बे में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 1 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। रुपए न देने पर उन्होंने विवाहिता की हत्या करके शव को लटका दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। तिंदवारी कस्बे का है पूरा मामला जानकारी के अनुसार तिंदवारी कस्बे के श्रीनगर में ओमनी गुप्ता (21) पत्नी प्रियांशु गुप्ता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मंगलवार की देर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। खास बात यह है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर...
कानपुर : महाराजगंज जेल भेजे गए विधायक इरफान सोलंकी, बीबी-बच्चों को देख फफक पड़े

कानपुर : महाराजगंज जेल भेजे गए विधायक इरफान सोलंकी, बीबी-बच्चों को देख फफक पड़े

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी को आज महाराजगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया। महिला के प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश-आगजनी, फर्जी आधारकार्ड से यात्रा और बांग्लादेशी नागरिक रिजवान मोहम्मद को भारतीयता का प्रमाणपत्र देने के आरोप में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी कानपुर की जेल से महाराजगंज जिला कारागार भेजे गए हैं। इरफान को ले जा रहे पुलिस के काफिले के साथ विधायक के परिवार के लोग भी उनके साथ महाराजगंज जेल तक गए हैं। विधायक को आज कड़ी सुरक्षा के बीच महाराजगंज जेल ले जाया गया। जेल के बाहर पत्नी-बच्चों को देख छलके आंसू आज बुधवार सुबह लगभग सवा 10 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच इरफान सोलंकी को पुलिस महाराजगंज जेल के लिए लेकर निकली। वह जेल से निकलते समय काली पेंट और सफेद जैकेट में थे। ये भी पढ़ें : बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने लोगों से की मुलाकात   हाथों में एक किताब भी पकड़े ह...
Lucknow : राजधानी में तेज रफ्तार कार गोमती नदी में गिरी, महिला समेत दो लापता

Lucknow : राजधानी में तेज रफ्तार कार गोमती नदी में गिरी, महिला समेत दो लापता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीती रात राजधानी लखनऊ में समता-मूलक चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार गोमदी नदी में जा गिरी। रिंग रोड किनारे हुए इस हादसे में एक महिला समेत दो लोग लापता हो गए हैं। वहीं दो लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर रखा है। बताया जा रहा है कि कार में कुल 4 लोग सवार थे। साथ में एक पालतू कुत्ता भी था जिसकी हादसे में मौत हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। अधिकारियों को युद्धस्तर पर बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सीतापुर-मिर्जापुर के भी युवक थे सवार जानकारी के अनुसार भदोही के ओराई क्षेत्र के मेघीपुर के रहने वाले अभिषेक दुबे लखनऊ विकासनगर सेक्टर-2 में रहते हैं। मंगलवार रात में वह अपने साथी सीतापुर के मिश्रिख के नेवदिया रहने वाले दुष्यंत शुक्ला, नेपाल की मीना कुमारी और मिर्जापुर के राहुल के साथ गोमती तट ...