Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने लोगों से की मुलाकात

बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने लोगों से की मुलाकात

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा जिला मंत्री एवं वरिष्ठ होम्यो चिकित्सक डा. रागिनी शिवहरे ने शहर के वार्ड नंबर-28 में लोगों से संपर्क किया। उनकी समस्याएं जानने के साथ-साथ भरोसा दिलाया कि जल्द दूर कराने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर उनके वार्ड संयोजक व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान डा. रागिनी ने बताया कि वह समाजसेवा के माध्यम से हमेशा लोगों से जुड़ी रही हैं। भाजपा में रहते हुए लोगों की सेवा करने का और अधिक मौका मिला है। बताते चलें कि डा. रागिनी बांदा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर चुकी हैं। शहर में उनकी छवि एक पढ़े-लिखे और वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में है। ये भी पढ़ें : Breaking UP Nikay Chunav : निकाय आरक्षण पर फैसला आज नहीं आया, हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई...
UP : मायावती का बड़ा फेरबदल, विश्वनाथपाल को बनाया बसपा का प्रदेश अध्यक्ष

UP : मायावती का बड़ा फेरबदल, विश्वनाथपाल को बनाया बसपा का प्रदेश अध्यक्ष

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में पिछड़ा कार्ड खेला है। मायावती ने अयोध्या मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी रहे विश्वनाथ पाल बसपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दरअसल, भीम राजभर को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर बिहार का कोआर्डिनेटर बना दिया है। इसकी जानकारी खुद बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए दी है। ट्वीट कर बसपा सुप्रीमो ने दी जानकारी मायावती ने कहा है कि वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए विश्वनाथ पाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या के मूल निवासी विश्वनाथ बसपा के काफी पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी में उनकी काफी सक्रिय भूमिका रही है। वहीं यूपी की राजनीतिक में मायावती ने बैकवर्ड कार्ड खेलकर विपक्षी पार्टियों को टारगेट करने का काम किया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं कि किस दल को उन्होंने निशाने पर लिया है, लेकिन बसपा में इस बदलाव को लेकर काफी चर...
Breaking : बेटे को फांसी पर लटकता देख चीख पड़ी मां, मासूम की डूबकर मौत  

Breaking : बेटे को फांसी पर लटकता देख चीख पड़ी मां, मासूम की डूबकर मौत  

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे को बुलाने पहुंची मां ने उसे फांसी पर लटकते देखा तो चीख पड़ी। परिवार के बाकी लोग भी मौके पर पहुंचे। उधर, कमासिन में एक 3 साल के बच्चे की तालाब में डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बांदा के कमासिन में एक 3 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि अमलोखर गांव के रहने वाले राममूरत गौतम मंगलवार दोपहर तालाब में अपने मवेशियों को पानी पिलाने गए थे। युवक ने फांसी लगाकर की सुसाइड उनका 3 साल का बेटा ऋषभ भी पीछे-पीछे चला गया। पैर फिसलने मासूम तालाब में जा गिरा। परिवार के लोग बच्चे की मौत से बुरी तरह से दुखी हैं।  उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी के रहने वाले आशीष (42) पुत्र हरीकृष्ण ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मां सरला देवी ने देखा तो कम...
Breaking UP Nikay Chunav : निकाय आरक्षण पर फैसला आज नहीं आया, हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई

Breaking UP Nikay Chunav : निकाय आरक्षण पर फैसला आज नहीं आया, हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू करने को लेकर लखनऊ पीठ में आज मंगलवार को कोई फैसला नहीं आया है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई बुधवार को निर्धारित कर दी है। अब मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी। बुधवार को ही कोई फैसला आएगा। इसके साथ ही बुधवार तक अधिसूचना जारी होने पर भी रोक रहेगी। ये भी पढ़ें : UP : पूर्व सपा विधायक वीर सिंह को कोर्ट ने भेजा जेल, यह है पूरा मामला  ये भी पढ़ें : Banda News : दो मोबाइलों में छिपा लड़की की हत्या का राज, हत्यारों के करीब पुलिस ये भी पढ़ें : Pathan : सीएम योगी की फोटो दीपिका पादुकोण की जगह लगाकर की वायरल, FIR दर्ज https://www.samarneetinews.com/in-hamirpur-woman-told-address-of-her-deadbody-spoke-to-her-brother-on-phone-my-dead-body-hanging-in-forest-spoiled-my-condition/...
UP : अपनी लाश का पता खुद बता रही महिला, फोन पर भाई से बोली, जंगल में लटका है मेरा शव, बिगाड़ दी मेरी दशा

UP : अपनी लाश का पता खुद बता रही महिला, फोन पर भाई से बोली, जंगल में लटका है मेरा शव, बिगाड़ दी मेरी दशा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसे पढ़कर एक बार तो आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इससे जुड़ा एक आडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, आडियो में एक महिला रोते-रोते बोल रही है कि उसका शव जंगल में लटका है..देख आओ जाकर। इस आडियो में बोलने वाली महिला का नाम निशा बताया जा रहा है और वह अपने भाई से बात कर रही है। यूपी के हमीरपुर जिले का मामला बातचीत में सुना जा सकता है कि रोते-रोते महिला कह रही है कि उसका शव जंगल में टंगा है, जाकर देख आओ। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी नाम की एक महिला की गुमशुदगी भी कोतवाली पुलिस ने दर्ज की है। ऐसे में पुलिस की भी नींद उड़ गई है। हालांकि, वायरल हो रहे आडियो की समरनीति न्यूज पुष्टि नहीं करता है। ये भी पढ़ें : Banda News : दो मोबाइलों में छिपा लड़की की हत्या का राज, हत्यारों के कर...
Unnao News : चंद्रशेखर शेखर आजाद की जन्मस्थली पर होगी भव्य श्रद्धांजलि सभा

Unnao News : चंद्रशेखर शेखर आजाद की जन्मस्थली पर होगी भव्य श्रद्धांजलि सभा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, उन्नाव : महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली ग्राम बदरका (उन्नाव) में हर साल की तरह स्मारक प्रांगण में इस बार भी 6, 7 और 8 जनवरी 2022 को भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताते चलें कि चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल बड़ी संख्या में युवाओं, अधिकारियों और राजनेताओं की भीड़ जुटती है। सभी ने बैठक कर तैयारियों पर की चर्चा अब इसकी तैयारी में क्षेत्रीय विधायक माननीय आशुतोष शुक्ला ने कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि इस बार विशेष रूप से अपने निर्वाचन में बने इस स्मारक प्रांगण को भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर आजाद ट्रस्ट समिति के मंत्री राजेश शुक्ला, सोनी शुक्ला ने सदस्यों के साथ कार्यक्रम को मूर्तरूप देने की कोशिश की। ये भी पढ़ें : दिल के हाथों मजबूर : युवक बोला- प्रेमिका को छ...
UP : पूर्व सपा विधायक वीर सिंह को कोर्ट ने भेजा जेल, यह है पूरा मामला

UP : पूर्व सपा विधायक वीर सिंह को कोर्ट ने भेजा जेल, यह है पूरा मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व ददुआ के बेटे वीर सिंह पटेल को कोर्ट ने आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वीर सिंह के खिलाफ कर्वी कोतवाली में वर्ष 2017 में धोखाधड़ी और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा हुआ था। कोर्ट से लगातार वारंट जारी होने के बावजूद वह हाजिर नहीं हो रहे थे। आज एक दूसरे मामले में हाजिर होने पहुंचे थे। कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे पूर्व विधायक जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी इस मामले में पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र दाखिल कर दिया थआ। लगातार तारीखों पर आरोपी वीर सिंह नहीं पहुंच रहे थे। ये भी पढ़ें : तबादले : UP में निकाय चुनाव से पहले 23 IPS अफसरों के ट्रांसफर एससीएसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद भी वह हाजिर नहीं हुए। सोमवार को वह कोर्ट में हाजिर हुए। वहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में...
Banda News : दो मोबाइलों में छिपा लड़की की हत्या का राज, हत्यारों के करीब पुलिस

Banda News : दो मोबाइलों में छिपा लड़की की हत्या का राज, हत्यारों के करीब पुलिस

Uncategorized
समनरीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक 20 साल की लड़की की गला रेतकर हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस दिन-रात जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने लड़की के मोबाइल की काल डिटेल निकाली है। इसके बाद दो लड़कों के मोबाइन फोन के नंबर भी सामने आए हैं। अब पुलिस की जांच इन्हीं नंबरों और मोबाइल वाले लड़कों के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। इससे साफ है कि पुलिस हत्यारों के करीब है। यह है हत्या का पूरा मामला बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के हरदौली गांव में लगभग 6 दिन पहले 20 वर्षीय भोला देवी का शव उन्हीं के घर में पड़ा मिला था। भोला की गर्दन को धारदार हथियार से रेता गया था। उनके पिता मुन्ना कोटार्य का कहना था कि उनको घटना की जानकारी सुबह हुई थी जब वह परिवार के साथ सोकर उठे। दरअसल, लड़की घर के भीतर ही सो रही थी। इसी बीच अज्ञात लोगों ...
तबादले : UP में निकाय चुनाव से पहले 23 IPS अफसरों के ट्रांसफर

तबादले : UP में निकाय चुनाव से पहले 23 IPS अफसरों के ट्रांसफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नगर निकाय चुनाव से पहले यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 23 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें लखनऊ और कानपुर में कुछ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आईपीएस सर्वानंद सिंह को पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी से हटाकर पुलिस अधीक्षक/उप निदेशक, यातायात लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है। पूरी तबादला सूची यहां पढ़ें इसी तरह आईपीएस राजेश यादव को पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक 26वीं वाहिनी से हटाकर अब पुलसि अधीक्षक साइबर क्राइम थाना के पद पर नियुक्त कर दिया है। आईपीएस श्रवण कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से हटाकर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर तैनात कर दिया गया है। श्री शिवाजी को अपर पुलिस उपायुक्त के पद से हटाकर पुलिस उपायुक्त बनाकर कमिश्नरेट कानपुर में ही तैनाती दी गई है। स्थानांतरित सभी अधिकारियों को निर्...
दिल के हाथों मजबूर : युवक बोला- प्रेमिका को छोड़ नहीं सकता और पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता

दिल के हाथों मजबूर : युवक बोला- प्रेमिका को छोड़ नहीं सकता और पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : दिल के हाथों मजबूर हूं साहब। प्रेमिका को छोड़ नहीं सकता और पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता हूं। परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। जब परामर्शदाताओं के सामने पति बोला, कि..साहब दिल के हाथों मजबूर हूं अब प्रेमिका को छोड़ नहीं सकता और पत्नी को भी छोड़ना नहीं चाह रहा हूं। वहां मौजूद लोग यह सुनकर स्तब्ध रह गए। मामला आगरा का है। युवक की बात सुन काउंसलर भी चौंक गए इतना ही नहीं युवक ने एक और बात कही। उसने कहा कि प्रेमिका को किराये पर कमरा लेकर रख लेगा और पत्नी के साथ घर में रहेगा। प्रेमिका को नहीं छोड़ सकता, क्योंकि उसने बुरे समय में साथ दिया है। कहा कि वह चाहता है कि प्रेमिका और पत्नी दोनों के साथ रहे। युवक की बात सुनकर पत्नी गुस्से से तमतमाई हुई दिखाई दी। पत्नी का कहना है कि पति सारी कमाई प्रेमिका पर खर्च कर देता है। पति बोला, बुरे समय में प्रे...