Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

Lucknow : सैफई मेडिकल कालेज में MBBS छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, CM Yogi ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Lucknow : सैफई मेडिकल कालेज में MBBS छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, CM Yogi ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सैफई मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के छात्र हिमांशु गुप्ता (19) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मामले को गंभीरता लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। दरअसल, सीएम योगी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, पुलिस महकमा जांच में जुटा है। बताया जाता है कि गोरखपुर के रहने वाले एमबीबीएस छात्र हिमांशु गुप्ता की मां ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कालेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने इटावा के एसपी और डीएम से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। यह है पूरा मामला बताते चलें कि इटावा के सैफई पैरामेडिकल कालेज में शनिवार रात करीब 8 बजे गोरखपुर के रहने वाले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हिमांशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह शाक्यमुनि हास्टल के रूम में रहते थे। हिमांशु क...
करणी सेना के बांदा जिलाध्यक्ष बने योगेंद्र सिंह (ऋषभ)

करणी सेना के बांदा जिलाध्यक्ष बने योगेंद्र सिंह (ऋषभ)

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने योगेंद्र सिंह (ऋषभ) को बांदा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने मनोनय पत्र देते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उधर, जिलाध्यक्ष बनने पर जिले के युवा बड़ी संख्या में योगेंद्र को बधाईयां दे रहे हैं। उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि अब संगठन युवा शक्ति के साथ आगे बढ़ेगा। ये भी पढ़ें : UP : महिला जज से छेड़छाड़ करने वाले वकील मोहम्मद हारून पर FIR   ये भी पढ़ें : UP : चित्रकूट-स्कूल में प्रार्थना कर रहे बच्चों पर गिरा पेड़, कई घायल-सीएम योगी ने लिया संज्ञान...
UP : कार में बीजेपी नेता का रोमांस : पत्नी ने चप्पलों से धुना-थप्पड़ बजाए, वीडियो वायरल

UP : कार में बीजेपी नेता का रोमांस : पत्नी ने चप्पलों से धुना-थप्पड़ बजाए, वीडियो वायरल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कार में गर्लफ्रैंड का जन्मदिन सेलेब्रेट करते हुए रोमांस करना भाजपा नेता को भारी पड़ा। परिवार के साथ पहुंची पत्नी ने चप्पलों से नेता पति की धुनाई की। चंद मिनटों में तड़ातड़ दर्जनों थप्पड़ बजाए। सड़क पर इस कदर फजीते हुए कि पुलिस को पहुंचना पड़ा। भाजपा नेता की पत्नी ने उसकी प्रेमिका को भी पीटा। कानपुर आनंदपुरी कालोनी का है पूरा मामला पूरा मामला आनंदपुरी कालोनी का है, वहां कार के अंदर भाजपा नेता प्रेमिका के साथ रोमांस कर रहा था। इसी दौरान पत्नी के हत्थे चढ़ गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहां भी हंगामा होता रहा। भाजपा नेता का नाम मोहित सोनकर है जो कि कानपुर के बाबूपुरवा का रहने वाले हैं और कानपुर-बुंदेलखंड का क्षेत्रीय मंत्री है। वहीं सूत्रों की माने तो प्रेमिका महिला मोर्चा की पदाधिकारी है। कार में मनाया जा रहा था गर्लफ्रैंड का बर्थ-डे बताया जाता है कि मो...
बांदा में एनकाउंटर : बिजलीकर्मी बन लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

बांदा में एनकाउंटर : बिजलीकर्मी बन लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के दिशा-निर्देशन में बांदा पुलिस तेज-तर्रार ढंग से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आज एसपी के निर्देशन में कुछ दिन पहले हुई लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने एनकाउंटर के साथ खुलासा किया है। जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में आज पुलिस एनकाउंटर हो गया। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को धर-दबोचा। इनमें से एक के पैर में पुलिस की गोली भी लगने की बात कही जा रही है। इसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाशों को पकड़ा गया है। इनमें से एक बदमाश को गोली भी लगी है। 11 अगस्त को दिनदहा़ड़े की थी लूट पुलिस एनकाउंटर चिल्ला थाना क्षेत्र में पपरेंदा और महाकालेश्वर के बीच हुआ। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यह घटनाक्रम शनिवार शाम करीब 6 बजे के आसपास का है। घायल बदमाश को...
UP : महिला जज से छेड़छाड़ करने वाले वकील मोहम्मद हारून पर FIR

UP : महिला जज से छेड़छाड़ करने वाले वकील मोहम्मद हारून पर FIR

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : एक महिला जज से छेड़छाड़ करने और भद्दे कमेंट्स करने के मामले में हमीरपुर पुलिस ने वकील मोहम्मद हारून के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला जज का कहना है कि इवनिंग वाॅक के दौरान वकील मो. हारून लगातार उनका पीछा करते हुए भद्दे कमेंट्स करता है। नजरअंदाज करने पर आरोपी वकील का दुस्साहस बढ़ता गया। अब पुलिस ने मामले में एफआईआर कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच में जुटी पुलिस आखिरकार उन्हें एफआईआर दर्ज करानी पड़ी। महिला जज की तहरीर पर हमीरपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते हैं कि एक महिला न्यायाधीश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वकील मोहम्मद हारून शहर के पार्क में टहलने के दौरान उनपर कमेंट्स करते हुए छेड़खानी करता है। कई बार उन्होंने अनदेखी करने का प्रयास किया। लेकिन वकील की हरकतें बढ़ती गईं। आखिरक...
UP : चित्रकूट-स्कूल में प्रार्थना कर रहे बच्चों पर गिरा पेड़, कई घायल-सीएम योगी ने लिया संज्ञान

UP : चित्रकूट-स्कूल में प्रार्थना कर रहे बच्चों पर गिरा पेड़, कई घायल-सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : जिले में एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आज एक बड़ा हादसा हो गया। एक पुराना पीपल का पेड़ स्कूल में प्रार्थना कर रहे बच्चों के ऊपर गिर गया। इससे कई बच्चे टूटी डाल के नीचे गिरकर घायल हो गए। किसी तरह बच्चों को बचाया गया। घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। साथ ही जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बांधी गांव में हुआ हादसा बताया जाता है कि रामनगर विकासखंड के बांधी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांधी में हादसा हो गया। सुबह बच्चे स्कूल में प्रार्थना कर रहे हैं। इसी दौरान पीपल का पुराना पेड़ टूटकर गिर पड़ा। बताते हैं कि बारिश में पुराने पेड़ की जड़ कमजोर हो गई। ग्रामीणों ने बच्चों को बचाया आज पेड़ गिरने से करीब एक दर्जन बच्चे उसके नीचे दब गए। घटना आज शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुई। कुछ बच्चे पुराने पीपल के पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी यह घटना हो गई। इससे...
जन्माष्टमी पर यूरोकिड्स एजुकेशन इंस्टीट्यूट के बच्चों ने किया धमाल

जन्माष्टमी पर यूरोकिड्स एजुकेशन इंस्टीट्यूट के बच्चों ने किया धमाल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जन्माष्टमी के अवसर पर यूरोकिड्स एजुकेशन इंस्टीट्यूट में श्री कृष्ण भगवान की झांकी का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की निदेशक संध्या कुशवाहा ने किया। बच्चों को कान्हा-राधा के रूप में सजाया उन्होंने अपने विचारों और भगवान कृष्ण की कथा के कुछ खास बिंदुओं को नन्हें बच्चों के साथ साझा किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण लीला का मंचन करके संदेश दिया कि हर बच्चे के अंदर लड्डू गोपाल और राधा हैं। मासूम बच्चे भगवान का ही रूप होते हैं। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिका मिस निदा, अंशिका, महरुन ने बच्चों को सजाया। साथ ही झांकियां सजाकर अपना उत्कृष्ट योगदान दिया। कृष्णा आरती के साथ राधे-श्याम गीत पर नृत्य हुआ। ये भी पढ़ें : बांदा में बेटे को बचाने दौड़े पिता की करंट से मौत, एक दर्जन झुलसे-चुटहिल...
Vrindavan News : बांके बिहारी मंदिर में आरती के दौरान भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत

Vrindavan News : बांके बिहारी मंदिर में आरती के दौरान भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में देर रात मंगला आरती में बड़ा हादसा हो गया। भीड़ के भारी दबाव के कारण वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। छह श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के समय मंदिर परिसार में पुलिस भी मौजूद थी। देर रात मंगला आरती के समय हादसा बताया जाता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांकेबिहारी मंदिर में देर रात 1.55 बजे मंगला आरती हो रही थी। इस आरती का आयोजन साल में सिर्फ एक बार होता है। इसलिए भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। मंगला आरती के दर्शन को मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुटी। मंदिर में क्षमता से कहीं ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो गई। दबाव में वहां भगदड़ मच गई। 1 महिला और एक श्रद्धालु पुरुष की मौत बताते हैं कि गेट नंबर 1 और 4 पर दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में नोएडा सेक्टर...
Earthquake in UP : लखनऊ-सीतापुर समेत कई शहरों में भूकंप, 5.2 रही तीव्रता

Earthquake in UP : लखनऊ-सीतापुर समेत कई शहरों में भूकंप, 5.2 रही तीव्रता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लखनऊ और सीतापुर समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। बताते हैं कि रात करीब 1.16 बजे इन शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र लखनऊ से लगभग 139 किमी दूर उत्तर-पूर्व में 82 किमी की गहराई के भीतर रहा। भूकंप से लोगों के चेहरे पर डर साफ दिखाई दिया। देर तक हिलते रहे कूलर-फ्रिज बताते हैं कि भूकंप से लोगों की नींद खुल गई। लोग घरों से बाहर निकलकर एक-दूसरे से पूछते देखे गए। इतना ही नहीं जन्माष्टमी मना रहे श्रद्धालु भी पंडालों से बाहर निकलकर खड़े हो गए। बताते हैं कि भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि घरों में रखा सामान देर तक हिलता रहा। लोग बुरी तरह से डरे रहे। इसके बाद फोन करके एक-दूसरे का हाल लेते रहे। बताते चलें कि इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ इलाके में भूकंप के हल्के झटके महसूस क...
बांदा में बेटे को बचाने दौड़े पिता की करंट से मौत, एक दर्जन झुलसे-चुटहिल

बांदा में बेटे को बचाने दौड़े पिता की करंट से मौत, एक दर्जन झुलसे-चुटहिल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज बड़ा खौफनाक हादसा हुआ। बारिश के बीच हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे 40 से ज्यादा मकानों में करंट दौड़ गया। दो माह के बेटे को बचाने दौड़े पिता की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं एक बच्चे समेत 12 से ज्यादा लोग झुलस गए या गिरकर चुटहिल हुए। बताते हैं कि हजारों रुपए के विद्युत उपकरण तेज बिजली से फुंक गए हैं। उधर, पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। घटना मर्का थाना क्षेत्र के इंगुवारी गांव की है। क्षेत्राधिकारी बबेरू सत्यप्रकाश शर्मा ने घटना के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। कार्रवाई की जा रही है। https://twitter.com/bandapolice/status/1560608818559471616 कई घरों में दौड़ा करंट, झटके से लोग गिरे बताया जा रहा है कि इंगुवारी गांव में 50 से ज्यादा घर हैं। बारिश से गुरुवार देर शाम एक घर के ऊपर से निकल...