Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

हैवानियत : लड़की गिड़गिड़ाती रही, अश्लील वीडियो बनाते रहे दरिंदे, 5 गिरफ्तार

हैवानियत : लड़की गिड़गिड़ाती रही, अश्लील वीडियो बनाते रहे दरिंदे, 5 गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक युवती से दरिंदगी के अश्लील वीडियो ने दिल्ली के निर्भया मामले की याद दिला दी। हालांकि, पुलिस ने 5 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है। अब उनको जेल भेज रही है। आज इस संबंध में हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी। दरअसल, सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक व्यस्क प्रेमी जोड़ा हमीरपुर से सटे सिटी फारेस्ट गए थे। वहां कुछ दरिंदे किस्म के युवकों ने उनको पकड़ लिया। दरिंदगी की सारी हदें पार कर डाली। दोनों रहम की भीख मांगते रहे। युवती गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दरिंगों ने उनकी नहीं सुनी। हमीरपुर में वीडियो वायरल का मामला बताया जाता है कि युवक-युवती मिलने के लिए फारेस्ट सिटी में गए थे। इसके बाद युवती को निर्वस्त्र करके पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं पीटने के साथ उसके गुप्तांगों का वीडियो बन...
जन्माष्टमी : वृंदावन में CM Yogi ने किया अन्नपूर्णा रसोई का लोकार्पण, जरूर पढ़िए खासियत..

जन्माष्टमी : वृंदावन में CM Yogi ने किया अन्नपूर्णा रसोई का लोकार्पण, जरूर पढ़िए खासियत..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बड़ा उपहार दिया है। सीएम योगी कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचे। वहां सीएम योगी ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भोजनालाय का लोकार्पण किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इसके साथ ही सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ भी किया। मंत्रियों ने किया सीएम योगी का स्वागत बताते चलें कि वृंदावन में सीएम योगी का हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर दोपहर लगभग डेढ़ बजे पहुंचा। वहां संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, सूर्यप्रताप शाही समेत स्थानीय विधायको ने बुके देकर उनका स्वागत किया। यह है अन्नपूर्णा रसोई की खासियतें उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से एक वातानुकूलित भोजनालय तैयार किया गया है। दिनभर में लगभग 5 हजार यात्री भोजन कर सकेंगे। रोटी से लेकर सब्जी, दाल, कढ़ी भी मशीनों से बनेगी...
Breaking : बांदा में खेलते समय नाले में गिरी बच्ची, परिवार में कोहराम

Breaking : बांदा में खेलते समय नाले में गिरी बच्ची, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक घटना हो गई। एक 3 साल की मासूम बच्ची खेलते समय नाले में गिर गई। काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने तलाशना शुरू किया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सभी उसकी तलाश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद पता चला कि बच्ची नाले में गिर गई है। फिर वहां उसकी तलाश शुरू की गई। कई घंटे बाद उसका शव नाले में पड़ा मिला। बच्ची का शव लेकर परिवार के लोग उसके जीवित होने की आशा में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। बच्ची की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। घटना बबेरू थाना क्षेत्र के सतयांव की है। वहां रहने वाले रामकेश की बेटी 3 साल की ज्योति शुक्रवार सुबह से घर से गुम थी। बाद में उसका शव मिला। ये भी पढ़ें : Banda News : बांदा में दो बाइकों में जब...
कानपुर : चंदा वसूली में इंस्पेक्टर, दो दरोगाओं समेत 5 सस्पेंड, जन्माष्टमी पर वसूली का आरोप

कानपुर : चंदा वसूली में इंस्पेक्टर, दो दरोगाओं समेत 5 सस्पेंड, जन्माष्टमी पर वसूली का आरोप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : झकरकटी में आरपीएफ यानी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की पुरानी बैरक के श्रीकृष्ण मंदिर में जनमाष्टमी के चंदा वसूली की रसीद वायरल हो गई। मामले में प्रथमदृष्टया सच्चाई पाते हुए आरपीएफ कमांडेंट ने सख्त एक्शन लिया है। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के इंस्पेक्टर, दो दरोगा और दो सिपाहियों समेत 5 को सस्पेंड कर दिया गया है। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। साथ ही मामले को लेकर काफी चर्चा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी चंदा रसीद सूत्रों की माने तो प्रयागराज में आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोज सिंह ने निलंबन के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि ट्विटर पर चंदा वसूली की रसीद वायरल हुई थी। इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। सूत्र बताते हैं कि कार्रवाई के तहत आरपीएफ कानपुर सेंट्रल के इंस्पेक्टर बुद्धपाल सिंह, दरोगा मो. असलम, कां‌स्टेबल विवेकानंद तिवारी और अनिल शर्मा के...
बांदा में हादसा : कार पलटने से एक की मौत, 8 घायलों में 3 गंभीर 

बांदा में हादसा : कार पलटने से एक की मौत, 8 घायलों में 3 गंभीर 

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए सड़क हादसे में आज एक कार टायर फट गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा खप्टिहाकला में हुआ है। बताया जाता है कि अतरहट से बांदा आ रही एक ओमनी कार का गुरुवार को पपरेंदा के पास अचानक टायर फट गया। इससे कार असंतुलित होकर पलट गई। कार करीब 7 फिट नीचे खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भिजवाया। 8 घायलों में 3 की हालत गंभीर कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान पैलानी के पिपरहरी गांव के रहने वाले संजय सिंह (25) पुत्र रामचंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताते हैं कि संजय को बां...
बांदा में युवा उत्सव : कथक में प्रिया और सितार में उदय अव्वल

बांदा में युवा उत्सव : कथक में प्रिया और सितार में उदय अव्वल

Uncategorized
  समरनीति न्यूज, बांदा : युवा कल्याण विभाग की ओर से आज बांदा में जिलास्तरीय युवा उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई मेधावियों ने हुनर दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में कथक में प्रिया और हारमोनियम वादन में पवन ने पहला स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।   कार्यक्रम का आयोजन आदर्श बजरंग इंटर कालेज में हुआ। शास्त्रीय गायन में अशरफ प्रथम, अखिलेश दूसरे नंबर पर रहे। पखावज वादन में उदय प्रकाश प्रथम, पलक तिवारी द्वितीय और तबदला वादन में उदय प्रकाश प्रथम, प्रकाश तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। सितार वादन में उदय पहले नंबर पर रहे। बैंजो में पवन और प्रवीण ने बाजी मारी। हारमोनियम में पवन प्रथम, प्रवीण दूसरे नंबर पर रहे। वहीं कथक नृत्य में प्रिया दुबे प्रथम, अनुपमा त्रिपाठी दूसरे स्थान पर...
Banda News : बांदा में दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, एक युवक की मौत-3 गंभीर

Banda News : बांदा में दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, एक युवक की मौत-3 गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज हुए एक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। वहां इलाज के दौरान तीनों की हालत गंभीर बनी है। हादसा कमासिन थाना क्षेत्र में ओरन मार्ग पर आज गुरुवार दोपहर को हुआ है। बताया जाता है कि दो बाइकों की ओरन रोड पर भिड़ंत हो गई। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो घायलों की अबतक पहचान नहीं वहीं तीन युवक घायल हो गए। कमासिन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सक ने रामकरन (30) पुत्र श्रीकेशन निवासी ग्राम धुंधुई को मृत घोषित कर दिया है। बाकी तीन घायलों को गंभीर हालत में बांदा के लिए रेफर कर दिया है। घायलों में ग्राम धुंधुई के मनोज यादव (32) भी शामिल हैं। बाकी दो ...
ED Raid : लखनऊ में मुख्‍तार अंसारी के 11 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

ED Raid : लखनऊ में मुख्‍तार अंसारी के 11 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ सरकार का शिकंजा और कस रहा है। मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को मुख्तार के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। एक टीम लखनऊ स्थित डालीबाग तो दूसरी लालकुंआ में स्थित ठिकानों पर पहुंची। ईडी की टीम ने घंटों रुपए के हेरफर के दस्तावेज खंगाले। सूत्रों का कहना है कि कई अहम दस्तावेज पुलिस टीम को मिले हैं। सीआरपी की सुरक्षा में कार्रवाई बताते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम लगभग 9 बजे डालीबाग स्थित ग्रैंडियर-6 अपार्टमेंट पहुंची। वहीं दूसरी टीम ने लालकुंआ पर एफआई टावर पहुंचकर छापेमारी की। दोनों जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से सीआरपी के जवान तैनात रहे। इसके अलावा ईडी टीम ने मुख्तार और उसके करीबियों के कुल 11 ठिकानों पर छापेमारी की है। ये छापे लखनऊ के अलावा, गाजीपुर, लखनऊ, दिल्...
Banda News : पद्मश्री ने किया किसानों को संबोधित, सम्मेलन में उठीं ये खास मांगें..

Banda News : पद्मश्री ने किया किसानों को संबोधित, सम्मेलन में उठीं ये खास मांगें..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बड़ोखर खुर्द गांव में स्थित ह्यूमन एग्रेरियन सेंटर में प्राकृतिक खेती का 12वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। दूसरे एवं अंतिम दिन उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल आदि से आए प्रगतिशील किसान यहां पहुंचे। किसानों को पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती के फायदे बताए। खेती को राष्ट्रीय कार्य घोषित करने की भी मांग आयोजक प्रेम भाई ने किया सम्मेलन का नेतृत्व बताते चलें कि श्री त्यागी केंद्र सरकार की प्राकृतिक खेती एवं एमएसपी समिति के किसान प्रतिनिधि भी हैं। इस दौरान खेती को राष्ट्रीय कार्य घोषित करने की मांग की गई। दो दिवसीय सम्मेलन में कई प्रस्ताव रखे गए। बताते हैं कि इनको प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। आयोजक किसान प्रेम सिंह समेत पुष्पेंद्र भाई ने इसका नेतृत्व किया। पद्मश्री भारत भूषण त्यागी को किया सम्मानित पद्मश्री भारत भूषण त्यागी, काड़ सिद्धे...
तबादले की खबर : यूपी में 4 IAS और 6 PCS के ट्रांसफर

तबादले की खबर : यूपी में 4 IAS और 6 PCS के ट्रांसफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : IAS-PCS Transfer In UP उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आज 4 आईएएस और 6 पीएसएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बुधवार सुबह हुए इन तबादलों से की काफी चर्चा रही। इनमें प्रतापगढ़ और अलीगढ़ के जिलाधिकारियों को बदला गया है। तबादलों के क्रम में आईएएस निशा जो कि उपाध्यक्ष बुलंदशहर विकास प्राधिकरण में तैनात थीं। अब उन्हें प्रतीक्षारत श्रेणी में रखा गया है। वहीं बुलंदशहर के डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को ही विकास प्राधिकरण का भी दायित्व सौंपा गया है। तबादलों की इसी सूची पर सरकारी महकमों में खलबली मची है। माना जा रहा है कि अभी कुछ और अधिकारियों के तबादलों की सूची भी जारी हो सकती है। पीडब्ल्यूडी के विशेष सचिव हटाए गए विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा डा राजेश कुमार को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन के पद पर नियुक्त किया गया है। ज्ञानेश्वर त्रिपाठी विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग ...