Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

जन्माष्टमी की छुट्टी अब 19 अगस्त को, शासनादेश पढ़िए..

जन्माष्टमी की छुट्टी अब 19 अगस्त को, शासनादेश पढ़िए..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अब सार्वजनिक अवकाश 19 अगस्त को होगा। इस संबंध में शासनादेश भी जारी हो गया है। पहले अवकाश को लेकर कन्फ्यूजन था। अब यह दूर हो गया है। जन्माष्टमी की छुट्टी अब 19 अगस्त को घोषित कर दी गई है। शासन से इसके लिए सूचना भी जारी हो गई है। हिंदू पंचांग के हिसाब से 19 अगस्त को जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। अब शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में शासन ने सूचना जारी कर दी है। अब स्पष्ट हो गया है कि जन्माष्टमी की छुट्टी 19 अगस्त को ही होगी। सभी कार्यालय और सरकारी संस्थान व स्कूल-कालेज 19 अगस्त को बंद रहेंगे। ये भी पढ़ें : लखनऊ : 20 लाख की चाकलेट पर चोरों का हाथ साफ, व्यापारी के घर को बनाया निशाना...
सीतापुर पहुंचीं मेधा पाटकर बोलीं-दिल्ली में बैठे लोग पूंजीपतियों को दे रहे बढ़ावा

सीतापुर पहुंचीं मेधा पाटकर बोलीं-दिल्ली में बैठे लोग पूंजीपतियों को दे रहे बढ़ावा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर आज सीतापुर पहुंचीं। उन्होंने सरकार पर पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही जंगल-खेती से संबंधित कानूनों में बदलाव का विरोध भी किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1980 में बने संबंधित कानून में बदलाव कर सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। कहा कि जल, जमीन और जंगल पर निर्भर रहने वालों की आजीविका संकट में है। दरअसल, मेधा पाटकर सोमवार को पिसावां के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित संगठित किसान मजदूर संगठन की जनसभा को संबोधित कर रही थीं। कहा, कंपनियों को खेती से जोड़ने की कोशिश मेधा ने कहा दिल्ली में बैठे लोग 1980 का कानून बदल रहे हैं। जंगल-खेती के कानून बदलकर कंपनियों को खेती से जोड़ने जा रहे हैं। यह बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि मजदूरों में आपसी भाईचारा बेहद जरूरी है। इसके बिना झंडे, बैनर और गीत सबकुछ फिजूल हो ...
लखनऊ : 20 लाख की चाकलेट पर चोरों का हाथ साफ, व्यापारी के घर को बनाया निशाना

लखनऊ : 20 लाख की चाकलेट पर चोरों का हाथ साफ, व्यापारी के घर को बनाया निशाना

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में चोरों ने अजीबो-गरीब घटना को अंजाम दिया। चोर गहने या नगदी नहीं ले गए। बल्कि एक व्यापारी के घर से 20 रुपए की चाकलेट चोरी करके ले उड़े। यह घटना लखनऊ के चिनहट इलाके में हुआ। चोर सोमवार रात कैडबरी चाकलेट के स्टाकिस्ट के घर से 20 लाख की चाकलेट पर हाथ साफ कर डाला। जाते-जाते चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकालकर ले गए। व्यापारी ने थाने में एक मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही है। घर से CCTV की डीवीआर भी ले गए चोर दरअसल, लखनऊ के ओमेक्स सिटी में व्यापारी राजेंद्र सिंह सिद्ध का घर है। उनका कहना है कि पास में रहने वाले एक पड़ोसी ने बताया कि उनके घर में चोरी हो गई। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट बंद था। ये भी पढ़ें : पुलिस गंदी है, कुछ नहीं कर पाती : सुसाइड नोट में लिखकर दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान, लिखा-वह र...
स्वतंत्रता दिवस : बांदा में अधिकारियों ने फहराया तिरंगा-बच्चों ने निकालीं प्रभातफेरियां

स्वतंत्रता दिवस : बांदा में अधिकारियों ने फहराया तिरंगा-बच्चों ने निकालीं प्रभातफेरियां

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : स्वतंत्रता दिवस मौके पर बांदा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आजादी का यह पावन पर्व पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी और गैरसरकारी भवनों में ध्वजारोहण हुआ। अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। वहीं स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। पूरे जिले में कार्यक्रम हुए। मंडलायुक्त कार्यालय में कमिश्नर आरपी सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। शहीदों को किया नमन कलक्ट्रेट में राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग रामकेश निषाद ने ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने शहीदों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के आश्रितों का सम्मान भी हुआ। मर्का घाट में नाव पलटने से मृत लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रख उनके लिए प्रार्थना की गई। पुलिस कार्यालय में एसपी अभिनंदन और डीआईओएस कार्यालय में विनोद कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह अ...
बांदा में डीआईजी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

बांदा में डीआईजी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला मुख्यालय पर डीआईजी विपिन मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर एसपी अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा समेत सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी श्री मिश्रा ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागरुक करना है। शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई तिरंगा यात्रा निकली। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda Boat Accident : बांदा नाव हादसे के मृतकों के लिए कैंडल मार्च-श्रद्धांजलि, एक और शव मिला...
Lucknow : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, जेलों का होगा कायाकल्प, एक होंगी 3 बिजली कंपनियां

Lucknow : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, जेलों का होगा कायाकल्प, एक होंगी 3 बिजली कंपनियां

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट ने आज कई बड़े और अहम फैसले लिए हैं। खासकर सरकार जेलों को लेकर कई अहम कदम उठाने जा रही है। सरकार ने जेल मैनुअल में काफी बदलाव किए हैं। अब सभी राज्यों में एक समान नया जेल मैनुअल लागू होगा। इसके तहत जेलों में राइफल की जगह पिस्टल, इंसास राइफल समेत कई आधुनिक उपकरण दिए जाएंगे। जेलों के सुरक्षाकर्मियों को आधुनिक हथियार साथ ही लाकअप, रजवाड़ो की बंदी, कालापानी, यूरोपीय बंदी जैसी व्यवस्थाएं समाप्त की जाएगीं। साथ ही बैरकों को चार श्रेणियों में बांटा जाएगा। पहली श्रेणी में 2000 से अधिक बंदी वाली, दूसरी में 2000 से 1500 बंदी, तीसरी में 1500 से 1000 और चौथी श्रेणी में 1000 से नीचे वाले बंदी होंगे। महिला बंदी पहन सकेंगी मंगलसूत्र और सलवार इसके अलावा जेल में पहले बंदी खुद के खर्चे पर दाड़ी बनवाते थे। अब सार्वजनिक व्यवस्था होगी। साथ ही कुख्यात...
Lucknow : अब सीएम योगी के हाथों में तबादलों की कमान, बिना अनुमति कोई ट्रांसफर नहीं

Lucknow : अब सीएम योगी के हाथों में तबादलों की कमान, बिना अनुमति कोई ट्रांसफर नहीं

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : हाल ही में उत्तर प्रदेश के कई विभागों में तबादलों को लेकर सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। इसमें स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी से लेकर सिंचाई विभाग भी चर्चा में रहे थे। इसी के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने बीती 14 जून को तबादला नीति 2022-23 को मंजूरी दे दी थी। इसके तहत 30 जून तक ही तबादले होने थे। बहरहाल, अब तबादला अवधि तो समाप्त हो चुकी है। किरकिरी के बाद सरकार का बड़ा फैसला लेकिन खास खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री योगी ने तबादलों में हुई सरकार की किरकिरी के बाद इसकी कमान अपने हाथों में ले ली है। अबतक प्रदेश में समूह ग तथा घ के तबादले विशेष परिस्थितियों में विभागीय मंत्री और शासन से भी कर दिए जाते थे। मगर अब ऐसा संभव नहीं होगा। मुख्यसचिव ने जारी किया शासनादेश भी किसी भी कर्मचारी के तबादले के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अनुमोदन अनिवार्य होगा। कहा जा सकता है कि तबादलो...
अमरोहा : नोरेक्स कंपनी की दोनों यूनिटों में फहराया गया तिरंगा

अमरोहा : नोरेक्स कंपनी की दोनों यूनिटों में फहराया गया तिरंगा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 76वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिले के मंडी धनौरा कस्बे में स्थित फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड की दोनों यूनिटों में तिरंगा फहराया गया। एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी गईं। सभी का मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर शशांक अग्रवाल, हरिओम शर्मा, राकेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, ललित कुमार, विकास, मयंक, जागन, धर्मेंद्र, वरुण दिक्षित, सचिन अग्रवाल, सतेंद्र गुप्ता, तरुण गुप्ता, सोनू, मुन्नू सिंह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : लखनऊ, बुंदेलखंड-पश्चिमी यूपी में तेज बारिश की संभावना, बिजली गिरने की आशंका...
स्वतंत्रता दिवस : सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, कहीं ये बातें..

स्वतंत्रता दिवस : सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, कहीं ये बातें..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधान भवन के सामने ध्वजारोहण किया। आजादी के नायकों को याद करते हुए उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने कहा कि आजादी के ये 75 साल हम सभी को आत्मावलोकन के अवसर दे रहे हैं। साथ ही नई कार्य-योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए नई प्रेरणा भी दे रहे हैं। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। उधर, जाने वाला यातायात डायवर्ट रहा। वाहनों को दूसरी ओर से निकाला गया। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहा। एक दिन पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई थी। ये भी पढ़ें : Independence Day 2022 : पीएम मोदी का नया नारा, ‘अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’   ...
UP : लखनऊ, बुंदेलखंड-पश्चिमी यूपी में तेज बारिश की संभावना, बिजली गिरने की आशंका

UP : लखनऊ, बुंदेलखंड-पश्चिमी यूपी में तेज बारिश की संभावना, बिजली गिरने की आशंका

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ समेत सभी जगह स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर मौसम मेहरबान रहा। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे जोश और उत्साह से मनाया गया। अब मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होगी। यह सिलसिला 19 अगस्त तक जारी रहेगा। सोमवार को कई क्षेत्रों में बारिश होगी। इसी तरह मंगलवार और बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बिजली चमकेगी और भारी बारिश होगी। तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका मौसम विभाग ने कई जगहों पर बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को राजधानी लखनऊ में रिमझिम बरसात होगी। साथ ही बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, महोबा ललितपुर हमीरपुर जालौन और झांसी में भी बारिश हो सकती है। इन जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में मंगलवार को बादल छाए रह...