Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा में आजादी के अमृत महोत्सव पर 30 दानियों ने किया रक्तदान

बांदा में आजादी के अमृत महोत्सव पर 30 दानियों ने किया रक्तदान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर जिला चिकित्सालय में डीएम के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान शिविर का आयोजन कराया। इसमें कुल 30 लोगों ने रक्तदान किया। इसकी जानकारी सीएमओ अनिल श्रीवास्तव ने दी। सीएमओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह शिविर आयोजित किया गया। जिला अस्पताल में 15 अगस्त के मौके पर यह 11वां रक्तदान शिविर है। ये हैं रक्तदान दाता शिविर में मुख्य अतिथि अपर चिकित्सा निदेशक नरेश तोमर तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे। दोनों ने शिविर का शुभारंभ किया। दीपक कुमार, जयवीर, देव तिवारी, सुमित उपाध्याय, दीपक, रवि, ब्रजेश यादव, रेशीकेश सिंह, अभिषेक, लवलेश सिंह, डा. जीवन पटेल, अरमान उल हक़, रवि चौहान आदि शामिल रहे। इस अवसर पर सेवर्स ऑफ लाइफ की टीम से सादी जमा, हर्ष भार्गव आदि लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Independance Day : बांदा DIG का बड़ा संदेश, स...
Independence Day 2022 : पीएम मोदी का नया नारा, ‘अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’

Independence Day 2022 : पीएम मोदी का नया नारा, ‘अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’

Uncategorized
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : Indian Independence Day 2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 9वीं बार लाल किले से राष्ट्र को संबोधित किया। 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने झंडा फहराया और फिर 83 मिनट तक राष्ट्र को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने नया नारा दिया। पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि 'अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान' होगा। प्रधानमंत्री ने पुराने रिकार्ड तोड़ते हुए 83 मिनट तक लाल किले से भाषण दिया। कहा-यह समय गांधी, बोस और अंबेडकर को याद करने का पीएम मोदी ने कहा कि आज देश ही नहीं, दुनिया के हर कोने में आन-बान और शान से तिरंगा लहरा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि यह समय गांधी, बोस, अंबेडकर को याद करने का है। पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सरकारी एजेंडा या कार्यक्रम नहीं है। यह एक बड़ा आंदोलन है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ल...
Banda Boat Accident : बांदा नाव हादसे के मृतकों के लिए कैंडल मार्च-श्रद्धांजलि, एक और शव मिला

Banda Boat Accident : बांदा नाव हादसे के मृतकों के लिए कैंडल मार्च-श्रद्धांजलि, एक और शव मिला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए नाव हादसे में मारे गए दर्जनों लोगों की असमय मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया था। इस हादसे से सभी दुखी हैं। आज स्थानीय लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। ईश्वर से प्रार्थना की। उधर, गोताखोरों ने आज एक और महिला का शव बरामद किया है। यह महिला नाव में सवार थीं। हादसे के बाद से लापता थीं। मृतक महिला की पहचान बांदा के निभौर गांव की रहने वाली सीमा पत्नी बाबू के रूप में हुई है। कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसडीएम सुरभि शर्मा, सीओ बबेरू सत्य प्रकाश शर्मा ने कस्बे के लोगों के साथ मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इसके लिए कैंडल मार्च निकाला। लोगों ने मर्का बस स्टाप से लेकर यमुना नदी तक कैंडल मार्च निकाला। ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर बड़ी संख्या ...
Independance Day : बांदा DIG का बड़ा संदेश, सबसे पहले देश..

Independance Day : बांदा DIG का बड़ा संदेश, सबसे पहले देश..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आजादी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खासकर पुलिस विभाग में अलग ही रौनक देखने को मिली। आजादी के अमृतमहोत्सव के मौके पर इस स्वतंत्रता दिवस पर डीआईजी विपिन मिश्रा ने कैंप कार्यालय में तिरंगा फहराया। राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद पुलिस जवानों को शपथ दिलाई। पूरा आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर डीआईजी ने बड़ा संदेश दिया। डीआईजी ने दिया यह बड़ा संदेश उन्होंन कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक देशवासी को बधाई देता हूं। साथ ही आह्वान करता हूं कि देश की स्वतंत्रता ऐसे ही बनाए रखें। हम लोगों की ओर से जो भी सहयोग हो सकता है, वह जरूर करें।डीआईजी श्री मिश्रा ने कहा कि सबसे पहले देश है उसके बाद सबकुछ। यह भावना हम सभी की होनी चाहिए। जब देश आगे बढ़ेगा, तभी तो हम सब आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि...
बांदा में आरएसएस ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन उत्सव

बांदा में आरएसएस ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन उत्सव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर बांदा द्वारा रक्षाबंधन उत्सव, अखंड भारत संकल्प दिवस एवं भारत माता की आरती कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या एवं राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति से हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व आयुक्त दिनेश सिंह ने की। बताते चलें कि हाल ही में दिनेश सिंह बांद में आयुक्त पद से सेवानिवृत हुए हैं। उक्त कार्यक्रम में ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन, ध्वज का रक्षा सूत्र बंधन, अतिथियों का परिचय, अमृत वचन, एकल गीत, सामूहिक भारत माता आरती, वंदे मातरम गायन संपन्न हुआ। सभी लोगों का आपस में पारस्परिक रक्षा सूत्र बंधन आदि संपन्न हुए। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, रजत सेठ, सांसद, जिपं अध्यक्ष, नरैनी विधायक समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : In...
Triple Murder : पिता व दो बहनों की हत्या कर युवक फरार, यह वजह..

Triple Murder : पिता व दो बहनों की हत्या कर युवक फरार, यह वजह..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ :  उत्तर प्रदेश में एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता और दो बहनों को धारदार हथियार हमला कर मार डाला। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाग निकला। घटना की जानकारी से पुलिस हमकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना पश्चिमी यूपी के बागपत जिले के बड़ौत शहर की पट्टी चौधरान इलाके की है। मां ने रोका, तो उसपर भी हमला बताया जाता है कि 60 साल के बृजपाल, उनकी बेटी ज्योति (24) और अनुराधा (17) की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या बीती रात करीब 2 बजे बृजपाल के बेटे अमर ने ही की। मां शशीबाला ने बेटे को यह पाप करने से रोकना चाहा, तो उसने उसपर भी हमला किया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। उधर, सूचना मिलते ही सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर देवेश कु...
Independence Day : बांदा के जसपुरा में निकली बाइक तिरंगा यात्रा

Independence Day : बांदा के जसपुरा में निकली बाइक तिरंगा यात्रा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई।जसपुरा ब्लाक से पैलानी तहसील तक पूरे जोश के साथ यह यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की अगुवाई अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् नगर मंत्री योगेश सिंह चंदेल ने की। साथ में विनय तिवारी, धनंज्य सिंह, अनुराग, अभय आदि मौजूद रहे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। युवाओं में देशभक्ति का उत्साह देखते बन रहा था। सभी पूरे जोश में थे। युवाओं ने जमकर देशभक्ति के नारे लगाए। भक्ति गीत भी सुनाई पड़े। पूरा माहौल भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। वापस पहुंचने पर यात्रा का समापन हुआ। ये भी पढ़ें : बांदा में अधिकारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर निकाली मौन पद यात्रा ...
बांदा में लूट : स्कार्पियो सवार बदमाशों ने 47 भैंसों से लदा कंटेनर लूटा, तलाश में जुटी पुलिस

बांदा में लूट : स्कार्पियो सवार बदमाशों ने 47 भैंसों से लदा कंटेनर लूटा, तलाश में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हाइवे पर स्कार्पियो सवार 6 बदमाशों ने एक कंटेनर लूट लिया। कंटेनर में 6 भैंसे लदी थीं। कंटेनर चालक और खलासी को लुटेरों ने बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद उनसे नगदी और मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों का कहना है कि इसके बाद कंटेनर को कानपुर की ओर लेकर फरार हो गए। पीड़ित पशु व्यापारी ने लाखों के नुकसान की बात कही है। शहर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस ने ऐसे किया खुलासा बताया जाता है कि नरैनी कस्बे के रंजीपुर गांव के पशु व्यापारी फरीद खान ने जबलपुर की मदार टेकरी मंडी से 47 भैंस और भैंसे 9 लाख 20 हजार में खरीदे। इसके बाद उनको लेकर कंटेनर से फतेहपुर जा रहे थे। सुबह कटेंनर जैसे ही बांदा देहात कोतवाली क्षेत्र के मवई और महोखर बाईपास के बीच पहुंचा। तभी पीछे से स्कार्पियो ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर ...
Lucknow News : सीएम योगी को धमकी देने वाला सरफराज गिरफ्तार, राजस्थान में चढ़ा पुलिस के हत्थे

Lucknow News : सीएम योगी को धमकी देने वाला सरफराज गिरफ्तार, राजस्थान में चढ़ा पुलिस के हत्थे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला सरफराज गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने राजस्थान से उसे गिरफ्तार किया है। सीएम योगी को 15 दिन में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को साइबर सेल टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तेजी से लगी थीं। लगातार धमकी देने वाली की तलाश की जा रही थी। राजस्थान के भरतपुर इलाके से पकड़ा सरफराज नाम के इस युवक को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से पकड़ा है। बताते हैं कि सरफराज ने ही यूपी 112 पर व्हाट्सएप से मुख्यमंत्री योगी को धमकी दी थी। शनिवार को 112 मुख्यालय में आपरेशन कमांडर सुभाष कुमार ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। बताते हैं कि आरोपी ने अपने चाचा फार्रुख के बेटे के नाम से यह धमकी दी थी। ये भी पढ़ें : लखनऊ : प्रदेश में हिंदू युवा वाहिनी की सभी इकाइयां भंग, सीएम योगी हैं स...
बांदा में अधिकारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर निकाली मौन पद यात्रा

बांदा में अधिकारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर निकाली मौन पद यात्रा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर विकास भवन में एक गोष्ठी का अयोजन किया गया। इसमें विभाजन विभीषिका से प्रभावित परिवारों के प्रति आदर और संवेदनाएं व्यक्त की गईं। इस विषय पर एक फिल्म डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने मौन पदयात्रा विकास भवन से कलेक्टेट तक निकाली। इस पदयात्रा की अगवानी आयुक्त राजेंद्र प्रताप सिंह ने की। आयुक्त समेत सभी अधिकारी हाथ में तिरंगा लिए शाम करीब साढ़े 5 बजे मौन पदयात्रा के साथ रवाना हुआ। इसमें सभी पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जुलूस में 500 से ज्यादा लोग शामिल होने की बात कही गई। अधिकारियों ने कहा कि 14 अगस्त को प्रधानमंत्री के आह्वान पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया है। ये भी पढ़ें : CM Yogi ने की बांदा के मृतक आश्रितों को 4-4 लाख की घोषणा, दो मंत्रियों को मौके पर भेजा, पढ़ें पूरी ख...