बांदा की खबर : हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, भाई की हालत गंभीर
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज उस वक्त एक युवक की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई, जब वह भाई के साथ कालिंजर दुर्ग घूमने जा रहा था। ट्रैक्टर से टक्कर के बाद दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। उधर, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां-पिता से लेकर भाई-बहन तक बेहाल हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।
कालिंजर दुर्ग जाते समय हादसा
बताया जाता है कि चित्रकूट जिले के ग्राम सेमरिया-जगन्नाथ के रहने वाले भगवानदीन साहू का बेटा धीरेंद्र (30) बाइक से कालिंजर दुर्ग धूमने गए थे। उनके साथ मौसेरे भाई भरतकूप के धर्मेंद्र (28) भी बाइक पर सवार थे। बताते हैं कि बाइक से दोनों फतेहग...
