Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

पूर्व जिपं अध्यक्षा ने महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पूर्व जिपं अध्यक्षा ने महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आजादी के अम्रत महोत्सव के अवसर पर बांदा में महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। इसी क्रम में अंबेडकर पार्क सिविल लाइन में अटक वाटिका में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने माल्यार्पण किया। इसके बाद जिपं में अटल वाटिका में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर भी उन्होंने माल्यार्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : CM Yogi ने की बांदा के मृतक आश्रितों को 4-4 लाख की घोषणा, दो मंत्रियों को मौके पर भेजा, पढ़ें पूरी खबर..  ...
Lucknow : भाजपा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का देहांत

Lucknow : भाजपा के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का देहांत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीजेपी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का आज शुक्रवार सुबह देहांत हो गया। इससे पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने सोक प्रकट किया। बताते हैं कि उनका लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पीजीआई में इलाज चल रहा था। पार्टी में शोक की लहर वहां असामयिक निधन होने से सभी दुखी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। श्री मिश्राम का पार्थिव शरीर आज भाजपा मुख्यालय ले जाया गया। वहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। बताते हैं कि उनका अंतिम संस्कार गोंडा जिले में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी पार्टी नेताओं ने इसपर शोक प्रकट किया है। ये भी पढ़ें : Update : Banda Boat Accident : यमुना नदी में डूबे लोगों में 17 की तलाश बाकी, ND...
Amroha News : 24 घंटे में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 और पाॅजिटिव..

Amroha News : 24 घंटे में बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 और पाॅजिटिव..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के अमरोहा जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 25 और संक्रमित सामने आए हैं। इन लोगों को दवाएं दी गई हैं। साथ ही होम आइसोलेट कराया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. सतपाल सिंह का कहना है कि बीती 1 अगस्त को कोरोना संक्रमितों की संख्या 217 तक पहुंच चुकी है। सभी का इलाज चल रहा है। सभी को घर पर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग अब मुंह पर मास्क नहीं लगा रहे हैं। इस वजह से संक्रमण बढ़ रहा है। ये भी पढ़ें : UP : अमरोहा में तिरंगा यात्रा पर हमला, हेडमास्टर समेत शिक्षकों की पिटाई, हंगामा   ...
Update : Banda Boat Accident : यमुना नदी में डूबे लोगों में 17 की तलाश बाकी, NDRF की टीमें जुटीं

Update : Banda Boat Accident : यमुना नदी में डूबे लोगों में 17 की तलाश बाकी, NDRF की टीमें जुटीं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : Update : Banda Boat Accident बांदा के मर्का घाट से फतेहपुर जाने वाली नाव यमुना नदी में संतुलन बिगड़ने से डूब गई। नाव में करीब 35 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। इनमें से 15 तैरकर बाहर निकल आए हैं। वहीं 17 लापता हैं, जबकि 3 के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे तक बचाव कार्य चलाया गया। शुक्रवार को NDRF की टीमें यहां पहुंच चुकी हैं। NDRF की दो टीमें मौके पर पहुंचकर दो वोटों से नदी में शवों को तलाश कर रही हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे बचाव कार्य दोबारा शुरू हुआ है। डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बताते हैं कि नाव में बैठी ये महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने मायके जा रही थीं। अब पुलिस मौके पर गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही है। बताते...
बांदा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, पति-पत्नी को बंधक बनाकर लाखों की लूट

बांदा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, पति-पत्नी को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज दिनदहाड़े बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की। पति-पत्नी को बंधकर बनाकर लाखों रुपए के जेवर और नगदी लूटकर बदमाश फरार हो गए। दरअसल, तीन बदमाश वहां एक घर में बिजलीकर्मी बनकर पहुंचे थे। बाद में तमंचे के बल पर पति-पत्नी को बंधक बना लिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। गांव के लोग भी सहमे नजर आए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन खुद मौके पर पहुंचे। उनके साथ सीओ सदर आनंद पांडे भी मौजूद रहे। पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही जल्द खुलासे के निर्देश दिए। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। इलाके के सीसीटीवी फुटैज खंगाले जा रहे हैं। बिजलीकर्मी बनकर मीटर चेक किया बताते हैं कि बाइक से तीन बदमाश चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में किसान बृजेंद्र पाल के खेत पर बने घर पहुंचे। तीनों ने उनका बिजली मीटर चेक...
UP : अमरोहा में तिरंगा यात्रा पर हमला, हेडमास्टर समेत शिक्षकों की पिटाई का आरोप

UP : अमरोहा में तिरंगा यात्रा पर हमला, हेडमास्टर समेत शिक्षकों की पिटाई का आरोप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर में संविलियन विद्यालय के सैंकड़ों छात्र-छात्राएं और शिक्षकों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर आज हमला हो गया। बताते हैं कि गांव के कुछ लोगों ने यात्रा पर हमला बोला। फिर हेडमास्टर समेत अन्य शिक्षकों की पिटाई शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामूली विवाद का मामला था। कोई बड़ा हंगामा नहीं हुआ है। न ही कोई मारपीट हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने पक्ष रखते हुए कहा है कि दोनों पक्षों ने आपसी समझौते से विवाद निपटाने की बात कही है। पुलिस के पहुंचने से पहले भागे आरोपी गांव में जमकर हंगामा हुआ। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। हालांकि, तबतक आरोपी वहां से भाग निकले। बाद में शिक्षकों ने इकट्ठा होकर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी है। दीवार से ट्रैक्टर की टक्कर पर भड...
Banda Jail : जेल में बहनों ने बांधा बंदी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र

Banda Jail : जेल में बहनों ने बांधा बंदी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला मंडल कारागार में बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। भाई-बहनों ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा कराया। इस मौके पर प्रभारी जेल अधीक्षक/जेलर वीरेंद्र वर्मा मौजूद रहे।  बताते हैं कि बुधवार को जहां प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बहन गीता, बहन शालिनी, बहन राखी, बहन साधना मौजूद रहीं।  ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी निभाया फर्ज इसके साथ ही आशा, दिलीप, महेश संगीता और वर्तिका ने कारागार के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बंदियों को राखी बांधी। साथ ही ज्ञानामृत शीर्षक से एक पुस्तक भी ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा वितरित कीं। इस मौके पर कई बंदी काफी भावुक नजर आए। इसी तरह आज गुरुवार को रक्षा बंधन त्यौहार के मौके पर बड़ी संख्या में बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी। जिला कार...
बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में बिट्टन (21) पत्नी पिंटू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर में धन्नी में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, महिला की मौत से मायके पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया है। ढाई साल पहले शादी, 8 माह की बेटी उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव के रहने वाले मृतका के भाई देवीचरन का आरोप है कि बिट्टन की शादी लगभग ढाई साल पहले हुई थी। आठ महीने की उसकी एक बेटी है। पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 2 लाख की मांग कर रहे थे। इसके लिए विवाहिता को प्रताड़ित भी करते थे। अब मारपीटकर ससुरालियों ने उसकी हत्या करके शव को लटका दिया है। गिरवां थानाध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला का कहना है कि माय...
बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसे में जेई की मौत, 3 की हालत गंभीर-एक कानपुर रेफर

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसे में जेई की मौत, 3 की हालत गंभीर-एक कानपुर रेफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बिसंडा कस्बे के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई। इससे उसमें सवार एक जेई की मौत हो गई। वहीं चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया है। मृतक जेई झांसी के मवई खिरिया गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार को सूचना दे दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंधे मोड़ पर बोलेरो पलटने से हादसा बताया जाता है कि झांसी के मवई खिरिया गांव के रहने वाले जेई रवि यादव (30) बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम देख रही कंपनी में कार्यरत थे। बताते हैं कि देर रात बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर काम कराकर बिसंडा स्थित कैंप कार्यालय वापस लौटने के लिए निकले। अंधे मोड़ पर अचानक उनकी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। झांसी के रहने वाले थे जेई रवि यादव जेई रवि यादव, चालक राजू (35) ...
केशव प्रसाद मौर्य विधान परिषद में बने नेता सदन, स्वतंत्र देव सिंह का इस्तीफा

केशव प्रसाद मौर्य विधान परिषद में बने नेता सदन, स्वतंत्र देव सिंह का इस्तीफा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बना दिया गया है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद में नेता सदन रहे स्वतंत्र देव सिंह ने इस पद से इस्तीफा दे दिया। प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को मौर्य को नेता सदन नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की है। बताते हैं कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नेता सदन के पद से अपना इस्तीफा दिया। इसके बाद बुधवार को मौर्य की इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी ने माना पिछड़ा वर्ग में बड़ा चेहरा हैं केशव बताते चलें कि स्वतंत्र देव सिंह की ओर से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया गया था। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक उन्हीं को बतौर प्रदेश अध्यक्ष का काम देखने को कहा है। उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद...