Wednesday, August 5सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बिहार : 8वीं बार CM बने नीतीश कुमार, तेजस्वी डिप्टी सीएम

बिहार : 8वीं बार CM बने नीतीश कुमार, तेजस्वी डिप्टी सीएम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : आज बुधवार को एक बार फिर 8वीं बार नीतीश कुमार ने बिहार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की। आपको बता दें कि नीतीश पहली बार साल 2000 में 7 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे। अबतक 8 बार सीएम बन चुके नीतीश इसके बाद अबतक कुल 8 बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं। यह खुद में बड़ा रिकार्ड है। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में उनको गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार में हुई इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश में भी चर्चा होती रही। यूपी के राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं। वहीं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए नीतिश और तेजस्वी को बधाई दी। ये भी पढ़ें : कॉमेडियन राजू श्रीवास्त...
बांदा : BJP की तिरंगा यात्रा, बाइक पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले विधायक-सांसद

बांदा : BJP की तिरंगा यात्रा, बाइक पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले विधायक-सांसद

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर आज बांदा में बीजेपी ने तिरंगा यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में बाइकों पर युवाओं के साथ बीजेपी के सांसद और विधायक राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बाइक चलाकर रैली का नेतृत्व किया। उनके पीछे सांसद आरके सिंह पटेल झंडा लेकर बैठे दिखाई दिए। रैली में बड़ी संख्या में बाइकों पर युवा हाथों में तिरंगा लेकर चलते देखे गए। भारत माता की जय के जयकारों से पूरा माहौल गूंजता रहा। रैली सदर विधायक के खुरहंड स्थित आवास से शुरू होने के बाद गिरवां, अतर्रा चुंगी, जिला परिषद, मर्दननाका, झंडा चौराहे और बलखंडीनाका होते हुए बिजली खेड़ा फिर जेल से जीआईसी मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। शहर के सभी प्रमुख मार्गों से यह बाइक रैली गुजरी। इस यात्रा में संगठन पदाधिकारी भी मौजूद रहे। भारत की माता की जय और जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। रैली में स...
बांदा में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा आसमान

बांदा में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के नारों से गूंजा आसमान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उलक्ष्य में हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बांदा जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पंडित जेएन कालेज, डीएवी कालेज, और रामलीला मैदान से रैली शुरू हुईं। सभी लोग देशभक्ति के गीत गाते हुए हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़ते गए। भारत माता की जय के नारों से पूरा आसमान गूंज उठा। राष्ट्रीय गीतों के जयघोष होते रहे। शहर के प्रमुख मार्गों से यह रैली निकली। इसमें डीएवी इंटर कालेज, आदर्श बजरंग इंटर कालेज, खानकाह इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सेंटमैरी स्कूल, संत तुलसी पब्लिक स्कूल, आर्यकन्या इंटर कालेज, जीआईसी और जीजीआईसी आदि दर्जनों स्कूलों के बच्चों को रैली में शामिल किया गया। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन ने किया। इस मौके पर डीआईजी विपिन मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास मिश्रा, सभी प्रशासन...
BJP : भाजपा में फेरबदल, धर्मपाल सिंह बने यूपी के महामंत्री, सुनील बंसल का प्रमोशन

BJP : भाजपा में फेरबदल, धर्मपाल सिंह बने यूपी के महामंत्री, सुनील बंसल का प्रमोशन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का प्रमोशन करते हुए उनको राष्ट्रीय महामंत्री बना दिया गया है। वहीं झारखंड में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन रहे धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त कर दिया गया है। वहीं प्रदेश सहसंगठन मंत्री (उत्तर प्रदेश) कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री संगठन झारखंड का पद दिया है। बताते चलें कि संगठन में बदलाव की चर्चाएं काफी दिनों से थीं। राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज बताते चलें कि सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का बेहद करीबी माना जाता है। उत्तर प्रदेश में रहते समय उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 73 सीटें जिताई थीं। यह इतिहास बन गया था। इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में प्रदेश में बीजेपी की वापसी हुई थी। बंसल की पहचान एक कुशल रणनीतिकार के रूप ...
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक, दिल्ली के एम्स में भर्ती

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक, दिल्ली के एम्स में भर्ती

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : Raju Srivastav News कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ गया है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि जिम में वर्क आउट करते समय राजू को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद वह वहीं गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। बेटी ने बताया पहले से हालत अच्छी नामी एक्टर एवं कॉमेडियन राजू को हार्ट अटैक की खबर आते ही उनके प्रशंसकों में निराशा दौड़ गई। उनकी बेटी अंतरा ने मीडिया को बताया कि वह करीब 12 बजे दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। अब उनकी तबियत पहले से ठीक है। उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सक उनकी सेहत का ख्याल रख रहे हैं। ये भी पढ़ें : बाबा रे बाबा : राज्यमंत्री रहा ‘मिर्ची बाबा’ महिला से दुष्कर्म में गिरफ्तार...
तिरंगा रैली : बांदा में आज इन 3 जगहों से निकलेगी तिरंगा यात्रा

तिरंगा रैली : बांदा में आज इन 3 जगहों से निकलेगी तिरंगा यात्रा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज इन तीन जगहों से तिरंगा यात्रा निकलेगी। इसकी जानकारी सूचना विभाग की अधिकारी कुमारी शारदा निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि शहर में आज पंडित जवाहर लाल नेहरू कालेज, डीएवी कालेज और रामलीला ग्राउंड से एक साथ 10 बजे तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। ये सभी रैलियां पंडित जेएन काले में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और झंडागीत के साथ समाप्त हो जाएंगी। रैलियों को जिलाधिकारी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए भरपूर तैयारियां की गई हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को लगाया है। लोगों में काफी उत्साह भी है। ये भी पढ़ें : लखनऊ : शासन की बड़ी कार्रवाई, एडी बेसिक मुकेश सिंह सस्पेंड, यह है पूरा मामला...
अमरोहा : मंडी धनौरा में धूमधाम से हुआ मनकामेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना वार्षिकोत्सव

अमरोहा : मंडी धनौरा में धूमधाम से हुआ मनकामेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना वार्षिकोत्सव

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : अमरोहा के मंडी धनौरा शहर में ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्थित श्रीमनकामेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में सैंकड़ों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी। सभी देवी-देवाओं का फूल-मालाओं से श्रृंगार किया गया। हवन-पूजन हुआ, जयकारे लगे। पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। फिर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद छका कार्यक्रम में करीब 2 हजार लोगों ने भंडारे में प्रसाद छका। इस मौके पर धनौरा विधायक राजीव तरारा भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने भी प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा स्कूल प्रबंधक राहुल अग्रवाल, नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधक वैभव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, हरिओम शर्मा, राकेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, ललित कुमार, विशाल अग्रवाल, पराग अ...
बाबा रे बाबा : राज्यमंत्री रहा ‘मिर्ची बाबा’ महिला से दुष्कर्म में गिरफ्तार

बाबा रे बाबा : राज्यमंत्री रहा ‘मिर्ची बाबा’ महिला से दुष्कर्म में गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : आशा राम बापू से लेकर ऐसे बाबाओं की एक लंबी फहरिस्त है जो भोली-भाली बहू-बेटियों की इज्जत से खेलने से बाज नहीं आते हैं। अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। संतान प्राप्ति की आड़ का आशीर्वाद लेने गई एक महिला से मिर्ची बाबा ने रेप कर डाला। महिला को नशे की गोलियां दीं। फिर उसके साथ गंदा काम किया। हालांकि, पुलिस ने मामले में सख्त एक्शन लेते हुए बाबा को धर दबोचा। उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाबा का विवादों से पुराना नाता रहा है। बाबा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रहा है। दरअसल, यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के भोपाल का है। अब बाबा को जेल की रोटियां तोड़ने के लिए रवाना किया जा रहा है। कमलनाथ सरकार में बाबा को था मंत्री का दर्जा समरनीति न्यूज, डेस्क : आशाराम बापू से लेकर आगे तक बाबाओं की एक ऐसी लंबी फहरिस्त है जो भोली-भाली बहू-बेटियों की इज्जत से खेलने से बाज नहीं आते। अब एक ...
लखनऊ : शासन की बड़ी कार्रवाई, एडी बेसिक मुकेश सिंह सस्पेंड, यह है पूरा मामला

लखनऊ : शासन की बड़ी कार्रवाई, एडी बेसिक मुकेश सिंह सस्पेंड, यह है पूरा मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शासन ने आज मंगलवार शाम गोलागंज स्थित सेंटीनियल कालेज पर अवैध करने के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की है। सख्त एक्शन लेते हुए तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मौजूदा समय में एडी बेसिक डा मुकेश कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इतना ही नहीं, इसी मामले में बाबू (लिपिक) आलोक सिंह और दाताराम की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि सरकार अवैध कब्जे और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति का पालन कर रही है। इसी के क्रम में यह एक्शन लिया गया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पढ़िए-क्यों हुई कार्रवाई, 4 साल डीआईओएस रहे हैं डा. मुकेश बताया जाता है कि एडीबी बेसिक डा मुकेश कुमार सिंह लगभग 4 साल तक लखनऊ में जिला विद्यालय निरीक्षक रहे थे। इसके बाद उनका तबादला बरेली हुआ। फिर लखनऊ मंडल के एडी बेसिक बनाए गए। हाल ही में उन्होंने इस पद की जिम्मेदा...
UP : फरार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, 3 साथी भी धरे गए

UP : फरार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, 3 साथी भी धरे गए

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Shrikant Tyagi Arrest नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से गालीगलौज, अभद्रता और धक्का-मुक्की करने वाला भगौड़ा भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पकड़ा गया। एसटीएफ ने मेरठ से उसे तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाता हुआ मेरठ पहुंचा था। वह अपने एक करीबी के घर में छिपा हुआ था। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी को मेरठ से कुछ ही देर में नोएडा ला रहे हैं। पत्नी से बात करने पर आया पकड़ में.. बताया जा रहा है कि फरार त्यागी फरार होने के बाद अपनी पत्नी के संपर्क में था। उससे फोन पर बात कर रहा था। इसीलिए पुलिस की पकड़ में आ सका। वह कोर्ट में सरेंडर करने का प्रयास कर रहा था। इससे पहले ही एसटीएफ और पुलिस ने उसे दबोच लिया। त्यागी को लेकर यह है पूरा मा...