Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा से बड़ी खबर : जेल से छूटे पिता की हरकतों से तंग दो बेटियों ने खाया जहर, एक की मौत-दूसरी गंभीर

बांदा से बड़ी खबर : जेल से छूटे पिता की हरकतों से तंग दो बेटियों ने खाया जहर, एक की मौत-दूसरी गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जेल से छूटे पिता और चाचा की हरकतों से परेशान दो सगी बहनों ने जहर खा लिया। एक की मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। गंभीर हालत में एक बहन का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। घटना बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में दो सगी बहनों ने आज मंगलवार सुबह जहर खा लिया। बड़ी बहन प्रियंका (21) की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मुकदमा उसकी पत्नी ने दर्ज कराया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। हत्या के मामले में 16 साल बाद जेल से छूटे हैं पिता-चाचा वहीं छोटी सपना (...
बांदा : लात मारकर स्कूटी से युवती को गिराया, फिर मोबाइल झपटने का प्रयास

बांदा : लात मारकर स्कूटी से युवती को गिराया, फिर मोबाइल झपटने का प्रयास

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अपराधियों का दुस्साहस सामने आया है। विकास भवन और पुलिस लाइन के पास एक आपराधिक घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। मोबाइल झपटने का प्रयास करते हुए स्कूटी में लात मारकर युवती और उसकी मां को गिरा दिया। हालांकि, बदमाश मां-बेटी की सतर्कता से मोबाइल झपटने में कामयाब नहीं हो सके। लेकिन युवती का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं कि घटना बीते रविवार रात लगभग 8 बजे की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की रहने वाली युवती कुमकुम अपनी मां आमना के साथ स्कूटी से जा रही थीं। विकास भवन और पुलिस लाइन के पास घटना से सनसनी दोनों स्कूटी से पुलिस लाइन की ओर जा रही थीं। इसी बीच विकास भवन के सामने उनके मोबाइल पर किसी की काल आई। मां आमना ने बात शुरू की। इसी बीच पीछे से एक बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे और महिला से मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। ...
Breaking : बांदा में पूर्व भाजपा विधायक, बेटे समेत 6 के खिलाफ मुकदमा 

Breaking : बांदा में पूर्व भाजपा विधायक, बेटे समेत 6 के खिलाफ मुकदमा 

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में पूर्व भाजपा विधायक राजकरन कबीर, उनके बेटे समेत 6 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताते हैं कि कालिंजर थाना क्षेत्र के सौंता गांव के रहने वाले श्रीराम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पिता मइयादीन ने वर्ष 2014 में एक बीघा खेत खरीदा। इसके बाद उसी में घर बनाकर रहने लगे। कहा कि बीते वर्ष उसी जमीन का कुछ हिस्सा पिछले साल पूर्व विधायक के बेटे के नाम कर दिया। अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज आरोप है कि पूर्व विधायक ने बेटे व साथियों संग 26 फरवरी को उसके मकान के पीछे आग लगा दी। बाद में धमकियां देते हुए भाग गए। पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ितों ने अदालत की शरण ली। कालिंजर थाना पुलिस ने नरैनी के पूर्व भाजपा विधायक राजकरन कबीर व उनके पुत्र अमित क...
UP : पति-पत्नी के झगड़े का तीसरे ने उठाया फायदा, फुसलाकर ले गया होटल-रेप

UP : पति-पत्नी के झगड़े का तीसरे ने उठाया फायदा, फुसलाकर ले गया होटल-रेप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में दुष्कर्म का एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति फुसलाकर महिला को होटल ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विभूतिखंड थाने में मुकदमा लिखाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह का कहना है कि सुल्तानपुर की रहने वाली एक महिला का उसके पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए उसे कोर्ट आना-जाना पड़ता है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटैज भी खंगाल रही है।  बातों में फंसाकर उठाया मौके का फायदा बीती 14 सितंबर को कोर्ट में उसकी मुलाकात लखनऊ के बिजनौर निवासी संदीप यादव से हुई। उसने एक अच्छे वकील स...
लखनऊ में मचा संग्राम : अखिलेश यादव का सड़क पर धरना, सदस्यों ने लगाई डमी सदन, देखें फोटोज..

लखनऊ में मचा संग्राम : अखिलेश यादव का सड़क पर धरना, सदस्यों ने लगाई डमी सदन, देखें फोटोज..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : UP Monsoon Session उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के मानसून सत्र के दिन आज सदन से सड़क तक हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के नेता सदन अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से विधान भवन तक कार्यकर्ताओं और विधायकों ने पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने उनको रोका तो नाराज अखिलेश सड़क पर ही धरने पर बैठक गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमें पैदल मार्च की परमिशन दी है। अब रूट बदला जा रहा है। हंगामे के बीच पूर्व विधायक के निधन पर शोक भी जताया विरोध में अखिलेश पार्टी विधायकों के साथ राजभवन से पहले सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। हालांकि, सभी सदस्यों ने पूर्व विधायक अरविंद गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। सरकार जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रह...
बांदा के बीपीएम कालेज में स्कूली बच्चों की योग प्रतियोगिता, सम्मानित हुए

बांदा के बीपीएम कालेज में स्कूली बच्चों की योग प्रतियोगिता, सम्मानित हुए

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ भागवत प्रसाद मेमोरियल कालेज में हुआ। वहां करीब 12 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 6 कैटेगरी में विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं कराई गईं। जूनियर कैटेगरी 9 से 14 साल, जूनियर कैटेगरी 14 से 18 साल, व सीनियर कैटेगरी में 18 साल से ऊपर के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी व इंटर कॉलेज से 77 बच्चे, तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल अतर्रा से 23 बच्चे शामिल हुए। वहीं गुरु राम राय पब्लिक स्कूल से 8 बच्चे, बजरंग इंटर कॉलेज 7 बच्चे ने हिस्सा लिया। इसी तरह अन्य स्कूलों से भी बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहले क्वालिफायर राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमिफाइनल तत्पश्चात फाइनल राउंड हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर...
उन्नाव में पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने किया शिक्षकों का सम्मान

उन्नाव में पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने किया शिक्षकों का सम्मान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, उन्नाव : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ सपा नेता अन्नू टंडन ने एक समारोह का आयोजन कर पूर्व की भांति सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि गुरू मान है, अभिमान है। जीवन का आधार है। ईश्वर द्वारा मानव को ज्ञान की नैसर्गिक विशेषता को तराशने का नाम गुरू है। इसलिये गुरू का स्थान माता-पिता के समकक्ष ही सामाजिक धारणा में स्थापित है। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का एक भव्य समारोह में सम्मान किया। जीवन में शिक्षक की महत्ता बताई दरअसल, बीते कई साल से पूर्व सांसद टंडन प्राइमरी, जूनियर, इंटर तथा स्नातक शिक्षकों के सम्मान समारोह को परंपरा के रूप में मनाती आ रही हैं। आज उन्नाव के एक रिसार्ट में इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कवि एवं पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि विनीत नारायण रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व सर्वपल्ली ड...
Kanpur News : सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, परिजनों का हंगामा

Kanpur News : सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, परिजनों का हंगामा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के बर्रा के मालवीय विहार में एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में तीन मजदूर काम कर रहे थे। बताते हैं कि टैंक में उतरने के बाद जहरीली गैस से तीनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में एसीपी गोविंद नगर विकास पांडे ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बर्रा के मालवीय नगर में हुई घटना बताते हैं कि जालौन के कालपी के रहने वाले कुशल गुप्ता कानपुर के बर्रा के मालवीय नगर में मकान बनवा रहे हैं। सीवर लाइन न होने के कारण घर में सेप्टिक टैंक बनवा रहे हैं। ठेकेदार की देखरेख में काम चल रहा है। आज तीन मजदूर नरवल के गांव धमना के रहने वाले अमित कुमार (25), बिधनू कठोगर गांव के अंकित पाल (22) और बिधनू ढरहरा गांव के शिवा तिवारी (25) सेप्टिक टैंक में काम के लिए उत...
अमरोहा में डबल मर्डर, मां-बेटी की सोते समय बेरहमी से हत्या

अमरोहा में डबल मर्डर, मां-बेटी की सोते समय बेरहमी से हत्या

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : गजरौला थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे कांकाठेर गांव में एक महिला और उसकी मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सोते समय ईंट-पत्थर से चेहरा व सिर कूचकर उसकी हत्या की। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात से इलाके में फैली सनसनी मौके पर पहुंची ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर ससुर, दो जेठ समेत चार ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा है। ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा बताया जाता है कि हसनपुर के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव बहापुर के रहने वाले वेदराम सिंह की बेटी मिथलेश (38) की शादी 2008 में गजरौला के कांकाठेर गांव में रहने वाले पवन के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। एक 15 साल का बेटा मनवीत तथा दूसरा 12 साल की बेटी यशी है। ये भी पढ़ें : तबादले की ख...
तबादले की खबर : बरेली के SSP समेत 2 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर

तबादले की खबर : बरेली के SSP समेत 2 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बरेली के एसएसपी को हटा दिया गया है। अब अखिलेश चौरसिया को बरेली का एसएसपी नियुक्त किया गया है। अबतक चौरसिया लखनऊ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय पर तैनात थे। अबतक बरेली के एसएसपी रहे सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। बताते चलें कि इससे पहले सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लगातार तबादलों से सरकारी महकमों में खलबली मची हुई है। ये भी पढ़ें : UP IAS Transfer : 10 जिलों के डीएम समेत 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले  ...