Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

Banda Breaking : छात्र ने मां की साड़ी से लगाई फांसी, जल्द शुरू होनी थीं शादी की रस्में

Banda Breaking : छात्र ने मां की साड़ी से लगाई फांसी, जल्द शुरू होनी थीं शादी की रस्में

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में एक छात्र ने मां की साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि आने वाले नवरात्र में छात्र की शादी की रस्में शुरू होनी थीं। इसी बीच घर में हुई अनहोनी ने पूरे परिवार को गहरा सदमा दे दिया। परिवार के लोग आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता सके हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि छात्र के मोबाइल फोन से काल डिटेल निकाली जा रही हैं। उसके आधार पर जांच की जाएगी। आवंतीनगर में हुई घटना बताया जाता है कि शहर के आवंतीनगर में अजय राजपूत (24) पुत्र रामबाबू का शव घर के एक कमरे में फांसी पर लटकता मिला। बताते हैं कि छात्र ने अपनी मां की साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खोला तो भीतर शव लटकता दिखा। परिवार के लोगों का कहना है कि किसी से कोई विवाद भी नहीं था। ये भी पढ़ें : Banda Breaki...
UP : कई शहरों में NIA के PFI दफ्तरों पर छापे, लखनऊ में दर्जी बना प्रदेश अध्यक्ष वसीम गिरफ्तार

UP : कई शहरों में NIA के PFI दफ्तरों पर छापे, लखनऊ में दर्जी बना प्रदेश अध्यक्ष वसीम गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कई शहरों में एनआईए और एटीएस की आतंकी गतिविधियों और इनके मददगार पीएफआई के खिलाफ छापेमारी जारी है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में एनआईए और एटीएस ने ताबड़तोड़ छापे मारे। टेरर फंडिंग करने वाले पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दफ्तरों छापेमारी लगातार जारी है। राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर में दर्जी का काम करने वाले पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष वसीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पेशे से दर्जी, लेकिन शौक काफी बड़े बाराबंकी के नदीम समेत उसके एक साथी को भी पकड़ा गया है। लखनऊ के अलावा पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई और शहरों में छापे मारे गए हैं। ये भी पढ़ें : राजू श्रीवास्तव का निधन, 42 दिन कोमा में रहने के बाद बाद ली अंतिम सांसें सूत्रों का कहना है कि पीएफआइ का प्रदेश अध्यक्ष असीम अहमद उर्फ बबलू लखनऊ में दर्जी का काम करने की आड़ में अपने आतंकी म...
यूपी विधानसभा में इतिहास रचेगा आज, महिला सदस्यों का विशेष सत्र

यूपी विधानसभा में इतिहास रचेगा आज, महिला सदस्यों का विशेष सत्र

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी विधानसभा मंडल में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। पहली बार मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के लिए विशेष सत्र होने जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाकयदा सभी महिला विधायकों और विधान परिषद की महिला सदस्यों को पत्र भी लिखा है।  ऐसे में आज पूरे दिन सदर में केवल महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा होगी। जैसे महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक स्थिति के साथ-साथ लैंगिक भेदभाव पर भी चर्चा होगी। पहली बार महिलाओं के लिए विशेष सत्र बताते हैं कि यह देश की किसी भी विधानसभा में इस तरह की पहली कार्यवाही होगी। इस मौके पर नेता सदन योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव महिला सदस्यों को सुनेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि उनकी जानकारी में यह पहला मौका है जब किसी विधानसभा में महिलाओं के लिए ऐसी पहल हो रही है। यूपी विधानसभा में 47 महिला विधायक हैं। उनकी कोशिश...
बांदा पालिध्यक्ष ने दुर्गापंडालों में दिए सफाई के निर्देश

बांदा पालिध्यक्ष ने दुर्गापंडालों में दिए सफाई के निर्देश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने नवरात्रि के दौरान लगने वाले दुर्गा पंडालों की सफाई के निर्देश दिए हैं। कहा है कि सभी दुर्गा पंडालों की सूची लेकर सफाई के साथ चूना-कलई की व्यवस्था करते हुए छिड़काव किया जाए। अगले तीन दिनों में सभी सफाई नायक अपने-अपने वार्डों में सफाई कराएं। कहा कि जनता की शिकायत पर तत्काल सफाई व्यवस्था कराई जाए। बताते चलें कि शहर में नवरात्रि के मौके पर दुर्गापंडालों की स्थापना की तैयारियां चल रही हैं। ये भी पढ़ें : Banda Breaking : बांदा में बस और आटो की टक्कर में 1 की मौत, भीड़ ने लगाया जाम...
बांदा में छात्र की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में छात्र की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले छात्र गुलशन वर्मा (20) पुत्र रामपाल की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताते हैं कि गुलशन जसपुरा में स्थित प्रहलाद सिंह स्मारक कालेज में बीए दूसरे साल का छात्र था। पिछले एक साल से आर्मी में भर्ती होने के लिए तैयारियों में लगा था। वह घटना के समय मृतक खेतों में जानवर चरा रहा था। घटना से छात्र की मां गौरी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी जसपुरा राजेश नारायण का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम पैलानी लाल सिंह यादव ने बताया कि लेखपाल को भेजकर जानकारी ली जा रही है। कहा कि जो भी सरकारी मदद होगी, वह की जाएगी। उधर, घटना को लेकर गांव के लोग भी काफी दुखी हैं। ये भी पढ़ें : Banda Breaking : बांदा में बस और आटो की टक्कर में 1 की मौत, भीड़ ने लगाया जाम   ...
High Court : मुख्तार अंसारी को 7 साल की सजा, जेलर को धमकी का मामला

High Court : मुख्तार अंसारी को 7 साल की सजा, जेलर को धमकी का मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ जेल के जेलर को धमकी देने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी को 7 साल की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 2003 में जेलर को धमकी के मामले में मुख्तार को दोषी करार दिया। अदालत ने 7 साल कठोर कारावास के साथ 37 हजार रुपए जुर्माने की सजा भी सुनाई है। बताते चलें कि यह पहला मामला जिसमें मुख्तार को सजा सुनाई गई है, वह दोषी करार दिया गया है। वरना हर मामले में गवाह मुकर जाते थे। 55 से ज्यादा मुकदमें हैं मुख्तार पर दरअसल, माफिया मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है। उसे बीते वर्ष ही पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा लाया गया था। काफी जद्दोजहद और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद मुख्तार को पंजाब से यूपी जेल लाया जा सका था। मुख्तार पर कुल 55 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। इनमें से 40 मुकदमें उसके गृहजनपद गाजीपुर के एक ही थाने में दर्ज हुए हैं। मुख्तार पर ...
UPNews : SP का वेतन रुका, दुर्घटना न्यायाधिकरण का आदेश

UPNews : SP का वेतन रुका, दुर्घटना न्यायाधिकरण का आदेश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण ने आदेशों की अवहेलना पर चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। आदेश की प्रति जिलाधिकारी बांदा और रजिस्ट्रार को भेजी गई है। इसकी जानकारी देते हुए विशेष शासकीय अधिवक्ता अतुल शुक्ला ने बताया कि चंदा देवी बनाम राजकिशोर और अन्य के मामले में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने 29 अप्रैल 2015 को एक आदेश पारित किया। यह है पूरा मामला पुलिस अधीक्षक चित्रकूट और डीआईजी लखनऊ वादी को 5,01,400 रुपए क्षतिपूर्ति और याचिका दाखिल करने की तिथि से 7% वार्षिक ब्याज के साथ देने को कहा था, लेकिन 7 साल बीतने के बाद भी राशि न्यायाधिकरण में रकम जमा नहीं की गई। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार ने आदेश दिए हैं कि पारित आदेश के अनुरूप धनराशि की वसूली होने तक एसपी चित्रकूट का वेतन रोक दिया जाए। इसके साथ ही मामले की अगली तारीख 17 नवंबर न...
Banda Breaking : बांदा में बस और आटो की टक्कर में 1 की मौत, भीड़ ने लगाया जाम

Banda Breaking : बांदा में बस और आटो की टक्कर में 1 की मौत, भीड़ ने लगाया जाम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार को बांदा-बबेरू रोड पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे कट से पहले एक निजी बस और आटो की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। आटो चालक की मौत से परिवार में कोहराम बताया जाता है कि बांदा से बबेरू की तरफ जा रही बस और आटो की टक्कर आज सुबह हुई। इस हादसे में आटो चालक दुर्गाप्रसाद की मौत हो गई। मृतक के भाई जय सिंह का कहना है कि दुर्गा की पत्नी मिथिला की भी कई साल पहले मौत हो चुकी है। दो बच्चे कुलदीप और खुशी हैं। वही दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे। वहीं घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा से बड़ी खबर : जेल से छूटे पिता की हरकतों से तंग दो बेटियों ने खाया जहर, ...
Banda Breaking : आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

Banda Breaking : आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले गुलशन (20) पुत्र रामपाल की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के समय मृतक खेतों में जानवर चरा रहा था। इसी दौरान बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। पेड़ पर बिजली गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गया। बताते हैं कि मृतक तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : बांदा से बड़ी खबर : जेल से छूटे पिता की हरकतों से तंग दो बेटियों ने खाया जहर, एक की मौत-दूसरी गंभीर...
राजू श्रीवास्तव का निधन, 42 दिन कोमा में रहने के बाद बाद ली अंतिम सांसें

राजू श्रीवास्तव का निधन, 42 दिन कोमा में रहने के बाद बाद ली अंतिम सांसें

Uncategorized
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : Raju Srivastva Passesd away देश के मशहूर कामेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। आज बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में उन्होंने अंतिम सांसें लीं। 58 साल के राजू को उस समय कार्डियक अरेस्ट आया था, जब वह दिल्ली के एक जिम में वर्क आउट कर रहे थे। उन्हें 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। 25 दिसंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में मशहूर कामेडियन का जन्म हुआ था। बचपन में उनका नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था। राजू बचपन से ही मिमिक्री और कामेडी के शौकीन रहे। ये भी पढ़ें : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक, दिल्ली के एम्स में भर्ती  ...