रिश्ते शर्मसार : बांदा में पिता बना हैवान, बेटी से किया दुष्कर्म
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर से एक बेहद शर्मसार करने वाली घिनौनी घटना सामने आई है। एक बहशी-दरिंदे ने शराब के नशे में अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित लड़की की मां का देहांत हो चुका है। घटना वाले दिन घर में वह अकेली थी। विरोध करने पर नशे में धुत्त पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी से सहमी बेटी ने सबकुछ बर्दाश्त किया। दरअसल, लड़की की मां ने पति से विवाद के बाद जून महीने में जहर खाकर जान दे दी थी। पत्नी की मौत के बाद पिता अपनी बेटी पर गंदी नजर रखने लगा। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़ित लड़की ने पिता की करतूत की जानकारी खुद पुलिस को दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। बताया जाता है कि कोतवाली के एक मोहल्ले में रहने वाली 18 साल की लड़की ने 12 कक्षा पास की...

