Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Uncategorized

बांदा पालिकाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर लगाए विधायक पर आरोप

बांदा पालिकाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर लगाए विधायक पर आरोप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने आज प्रेसवार्ता करते हुए आरोप लगाए हैं कि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी उनके द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि विधायक सत्ता का प्रभाव डालते हुए अधिकारियों को दबाव में लिए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड एक से 31 तक 36 विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाया गया। सभी प्रस्तावों की स्थलीय जांच को एसडीएम सदर, सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम नरैनी ने स्थलीय जांच की। इसके बाद विकासकार्यों का अनुमोदन हुआ। आरोप लगाया कि 3 सिंतबर को विधायक ने इसे निरस्त कर नवीन कार्ययोजना प्रस्तावित करने को पत्र लिखा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि विधायक शहर में विकास होने नहीं देना चाहते हैं। पालिकाध्यक्ष ने विधायक पर कई और आरोप भी लगाए हैं। ये भी पढ़ें : UP : सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव गिरफ्तार, ये हैं आरोप, पढ़िए आज की बड़ी खबर.....
Bollywood : अभिनेत्री आशा पारेश को दादा साहब फाल्के अवार्ड

Bollywood : अभिनेत्री आशा पारेश को दादा साहब फाल्के अवार्ड

Uncategorized
विपुल, मनोरंजन डेस्क : अपने समय की दिग्गज और खूबसूरत अभिनेत्री आशा पारेख को साल 2022 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसका एलान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है। वैसे तो अभिनेत्री आशा पारेख एक्टिंग से फिलहाल दूर हैं, लेकिन 60 और 70 के दशक आशा पारेख ने अपने शानदार और जबरदस्त अभिनय से जो छाप लोगों के दिलों-दिमाग पर छोड़ी, वह अमिट रही। अपने समय में बड़े पर्दे के जरिए लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा पारेश को 1992 में पद्मश्री अवार्ड मिल चुका है। गुजरात के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी आशा पारेख का जन्म 2 अक्टूबर 1942 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। बालीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र के साथ भी उनकी जोड़ी खूब जमी। काफी चर्चा में रही। खासकर मेरा गांव, मेरा देश फिल्म में दोनों को दर्शकों ने साथ मे...
PFI : यूपी में लखनऊ-सीतापुर, अमरोहा-मेरठ-बुलंदशहर समेत 26 जिलों में NIA के छापे, 57 हिरासत में..

PFI : यूपी में लखनऊ-सीतापुर, अमरोहा-मेरठ-बुलंदशहर समेत 26 जिलों में NIA के छापे, 57 हिरासत में..

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : एनआईए की पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के खिलाफ आज भी ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई जारी रही। मंगलवार को एनआईए ने उत्तर प्रदेश के कुल 26 जिलों में छापेमारी करते हुए 57 लोगों को हिरासत में लिया। इसकी जानकारी यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से दी गई। एडीजी प्रशांत कुमार ने दी यह जानकारी एडीजी ने बताया कि पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर हिंसा करने-कराने तथा संगठन के सदस्यों की बढ़ती राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के मद्देनजर यह कार्रवाई हो रही है। ये भी पढ़ें : UP : महिला सिपाही ने आत्मदाह का किया प्रयास, मुंशी पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट इस कार्रवाई में यूपी पुलिस, एसटीएफ, एटीएस ने छापेमारी की यह कार्रवाई की है। बताया कि छापेमारी में विभिन्न तरह के दस्तावेज और सबूत मिले हैं। गाजियाबाद से 12 लोग पकड़े गए हैं। लखनऊ, पड़ोसी जिले सीताप...
UP : सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव गिरफ्तार, ये हैं आरोप, पढ़िए आज की बड़ी खबर..

UP : सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव गिरफ्तार, ये हैं आरोप, पढ़िए आज की बड़ी खबर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : झांसी में आज पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक दीपनारायन सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि गरौठा के विधायक रहे दीपनारायन को आरटीओ के पास स्थित उनके घर पर दबिश दी थी। कहा जा रहा है कि विधायक उस समय घर पर नहीं थे। वहां उनकी पत्नी पूर्व विधायक मीरा यादव और बेटा मून यादव ही थे। बाद में पुलिस दीपनारायन के न मिलने पर उनके बेटे को अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने रात में दीपनारायण की कॉलोनी स्पेस मून सिटी पर भी दबिश डाली। हिस्ट्रीशीटर लेखराज यादव को पुलिस से छुड़ाने के षणयंत्र का आरोप वहां से एक सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक और मोबाइल फोन कब्जे में लिया। पूर्व सपा विधायक पर आरोप है कि बीती 16 सितंबर को कन्नौज से पेशी पर लाए गए कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने का प्रयास हुआ था। इस मामले में पुलिस पूर्व विधायक दीपनारायण के 3 रिश्तेदारों को पहले ...
मेरठ के नेशनल बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

मेरठ के नेशनल बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मेरठ के रहने वाले नेशनल बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा (24) की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। यशवर्धन मेरठ के सिविल लाइंस के सुभाषनगर में रहते थे। वह कानपुर में चल रही सीनियर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को संगम एक्सप्रेस वहां के लिए जा रहे थे। इसी बीच इटावा के भरथना में अचानक ट्रेन से नीचे आ गिरे। ग्रामीणों को रेलवे पटरी के किनारे मिला शव इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उनके शव को पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के जरिए उनकी पहचान हो सकी। ये भी पढ़ें : UP : महिला सिपाही ने आत्मदाह का किया प्रयास, मुंशी पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट इस मामले में यूपी बास्केटबॉल एसोस...
लखनऊ में हादसा, 10 की मौत 36 घायल, इंटौजा में ट्रक की टक्कर से पलटी ट्राली-मचा कोहराम

लखनऊ में हादसा, 10 की मौत 36 घायल, इंटौजा में ट्रक की टक्कर से पलटी ट्राली-मचा कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ के इटौंजा में सोमवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया। एक ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। इससे 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 36 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के कुम्हरावां रोड पर गद्दीपुरवा के पास यह हादसा हुआ। बताते हैं कि छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 4 लोगों ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ा। बताते हैं कि ट्रैक्टर ट्राली पर कुल 45 लोग सवार थे। बताते हैं कि घायलों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। ये भी पढ़ें : UP : सीतापुर में छात्र ने दो थप्पड़ के बदले प्रिंसिपल को मारीं 3 गोलियां, पढ़िए यह खबर.....
नवरात्रि 2022 : आज से शुरू हुए नवरात्रि, पढ़िए पूजन की खास बातें और तिथियां

नवरात्रि 2022 : आज से शुरू हुए नवरात्रि, पढ़िए पूजन की खास बातें और तिथियां

Uncategorized
स्वाति अवस्थी, लखनऊ : 26 सितंबर 2022 यानी कल से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। इस दौरान पूरे 9 दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन होगा। कहा जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करके इंसान मन वांछित फल प्राप्त कर सकता है। नवरात्रि पूजन का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ किया जाता है। इसका समापन अष्टमी व नवमी तिथि पर कन्या पूजन कर किया जाता है। अब आपको बताते हैं इस नवरात्रि से जुड़ी खास बातें और तारीखें। देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ पूजन के लिए उमड़ रही है। मंदिर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज रहे हैं। माता को फूल-मालाएं चढ़ाई जा रही हैं। हाथी पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा अबकी बार हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। कहा जाता है कि जब भी मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो खूब बारिश होती है। चारों तरफ हरियाली छाई रहती है। देवी उपासना करने वालों के घर मे...
तबादले की खबर : यूपी में 4 IAS और 4 PCS के तबादले

तबादले की खबर : यूपी में 4 IAS और 4 PCS के तबादले

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने चार आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में आईएएस पवन कुमार और आशुतोष द्विवेदी को लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। तबादला हुए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। तबादलों को लेकर सरकारी महकमों में चर्चा होती रही। वहीं आईएएस रवींद्र कुमार को विशेष सचिव, आबकारी विभाग और धीरेंद्र सिंह सचान को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बना दिया गया है। इसी तरह पीसीएस अधिकारी सुनील कुमार सिंह को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग बनाया गया है। पीसीएस रेखा एस. चौहान को रजिस्ट्रार, केजीएमयू के पद पर तैनात किया गया है। विशेष सचिव डा. अलका वर्मा को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अभिषेक पाठक को प्रधान प्रबंध...
कानपुर देहात : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, कानपुर में दिखेगा चेन्नई जैसा नजारा

कानपुर देहात : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, कानपुर में दिखेगा चेन्नई जैसा नजारा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : हमारा जीवन पूरी तरह राष्ट्र को समर्पित है। हम दिन चार रहें या न रहें तेरा वैभव अमर रहे मां। राष्ट्र को सही दिशा और सुशासन ही हमारा मिशन है। ये बातें भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहीं। श्री गडकरी आज उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के कंचौसी स्थित महाविद्यालय में सांसद देवेंद्र सिंह भोले की मां स्वर्गीय कनकरानी की 8वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सांसद भोले की माता की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे गडकरी कहा, शोषित दलित-गरीबों को भगवान मानकर करें सेवा श्री गडकरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल जी ने कहा था कि समाज में जो पिछड़े और शोषित दलित हैं, जिनके पास मकान, कपड़ा और रोटी नहीं है। उनको भगवान मानते हुए उनकी सेवा करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि कानपुर में भी चेन्नई जैसा नजार...
UP : छात्र ने दो थप्पड़ के बदले प्रिंसिपल को मारीं 3 गोलियां, पढ़िए यह खबर..

UP : छात्र ने दो थप्पड़ के बदले प्रिंसिपल को मारीं 3 गोलियां, पढ़िए यह खबर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : एक प्रिंसिपल ने अपने कालेज के छात्र को गलती पर थप्पड़ मार दिया। गुस्साए छात्र को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने एक के बाद एक तीन गोलियां प्रिंसिपल को मारीं। गोली लगने के बाद प्रिंसिपल को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार छात्र की तलाश की जा रही है। सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में जहांगीराबाद में आदर्श रामस्वरूप इंटर कालेज है। इसके प्रबंधक अमर सिंह वर्मा और प्रधानाचार्य उनके बड़े भाई राम सिंह वर्मा हैं। अमर सिंह वर्मा का कहना है कि 12वीं के छात्र ने शुक्रवार को कालेज के एक दूसरे छात्र की पिटाई कर दी थी। गलती मिलने पर प्रधानाचार्य ने उसे दो थप्पड़ मार दिए। दिनदहाड़े घटना से फैली दहशत शनिवार को प्रधानाचार्य कालेज के पास पहुंचे तो पहले से खड़े छात्र ने उन्हें तीन गोलियां मारी। गोली उनके सिर, जांछ में लगीं। घटना से आसपास दहशत फैल गई। छात...