Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव गिरफ्तार, ये हैं आरोप, पढ़िए आज की बड़ी खबर..

Former SP MLA Deepnarayan arrested in Jhansi, charges of conspiracy against police

समरनीति न्यूज, लखनऊ : झांसी में आज पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक दीपनारायन सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि गरौठा के विधायक रहे दीपनारायन को आरटीओ के पास स्थित उनके घर पर दबिश दी थी। कहा जा रहा है कि विधायक उस समय घर पर नहीं थे। वहां उनकी पत्नी पूर्व विधायक मीरा यादव और बेटा मून यादव ही थे। बाद में पुलिस दीपनारायन के न मिलने पर उनके बेटे को अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद पुलिस ने रात में दीपनारायण की कॉलोनी स्पेस मून सिटी पर भी दबिश डाली।

हिस्ट्रीशीटर लेखराज यादव को पुलिस से छुड़ाने के षणयंत्र का आरोप

वहां से एक सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक और मोबाइल फोन कब्जे में लिया। पूर्व सपा विधायक पर आरोप है कि बीती 16 सितंबर को कन्नौज से पेशी पर लाए गए कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने का प्रयास हुआ था। इस मामले में पुलिस पूर्व विधायक दीपनारायण के 3 रिश्तेदारों को पहले ही जेल भेज चुकी है। दीप नारायण समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। अब सपा पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह को झांसी जिला जेल भेजा गया है। पूर्व विधायक पर आरोप है कि झांसी में दोषसिद्ध ब्लाक प्रमुख हिस्ट्रीशीटर लेखराज सिंह यादव को अपने साथियों के साथ पुलिस हिरासत से छुड़ाने का षणयंत्र रचने का आरोप है। लेखराज इस समय कन्नौज जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में हादसा, 10 की मौत 36 घायल, इंटौजा में ट्रक की टक्कर से पलटी ट्राली-मचा कोहराम