Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में आसमान से बरसी आफत, दो की मौत और 4 गंभीर, पशु भी शिकार..

Two died, 4 serious, three animals also died due to lightning in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इसके साथ ही तीन पशुओं की भी झुलसकर मौत हो गई। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के ग्राम अछरील में विजय निषाद (50) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

कमासिन थाना क्षेत्र में आपदा

वहीं उरमेंद्र सिंह पुत्र रामराज गंभीर रुप से झुलस गए। इसी तरह ग्राम बेनामऊ की रजवंती (50) पत्नी कल्लू यादव ने भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। तीसरी घटना ग्राम बंथरी में हुई। वहां मनोज यादव (38) आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। उनकी दो भैंसों की मौत हो गई। ग्राम तिलौसा की बिंदी (40) पत्नी रामबरन भी बुरी तरह से झुलस गईं। उरमेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि घटना के बारे में जानकारी की जा रही है। पीड़ित परिजनों को सरकारी योजना के अनुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। पूरी मदद की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Banda Breaking : छात्र ने मां की साड़ी से लगाई फांसी, जल्द शुरू होनी थीं शादी की रस्में