समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में दुष्कर्म का एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति फुसलाकर महिला को होटल ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विभूतिखंड थाने में मुकदमा लिखाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह का कहना है कि सुल्तानपुर की रहने वाली एक महिला का उसके पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए उसे कोर्ट आना-जाना पड़ता है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटैज भी खंगाल रही है।
बातों में फंसाकर उठाया मौके का फायदा
बीती 14 सितंबर को कोर्ट में उसकी मुलाकात लखनऊ के बिजनौर निवासी संदीप यादव से हुई। उसने एक अच्छे वकील से मिलाने की बात कहकर उनका मोबाइल नंबर लिया। फिर शनिवार को हुसड़िया चौराहे पर महिला को बुलाकर उसे स्कार्पियो में बैठाकर विभूतिखंड के एक होटल ले गया।
ये भी पढ़ें : PWD : रायल्टी घोटालेबाजों के पीछे कौन..? लखनऊ तक हल्ला, फिर भी जांच रफ्तार सुस्त
फिर होटल के कमरे में ले जाकर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर रिवाल्वर तानते हुए धमकाया। इसके बाद महिला को स्कार्पियो में बैठाकर वापस पत्रकारपुरम चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। इंस्पेक्टर डा. आशीष मिश्रा का कहना है कि आरोपी संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पी़ड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : लखनऊ में मचा संग्राम : अखिलेश यादव का सड़क पर धरना, सदस्यों ने लगाई डमी सदन, देखें फोटोज..